1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. कॉकरोच जनता पार्टी को मंत्री मंत्री अनिल विज की सलाह- ‘संघर्ष करो, लेकिन नाम बदल लो’
कॉकरोच जनता पार्टी को मंत्री मंत्री अनिल विज की सलाह- ‘संघर्ष करो, लेकिन नाम बदल लो’

कॉकरोच जनता पार्टी को मंत्री मंत्री अनिल विज की सलाह- ‘संघर्ष करो, लेकिन नाम बदल लो’

0
Social Share

चंडीगढ़, 7 जून। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर की गई अपनी टिप्पणी का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति को संघर्ष करने और अपनी बात रखने का अधिकार है। इस पर उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी के पदाधिकारियों को सलाह देते हुए कहा कि ‘‘प्रजातंत्र है-संघर्ष करों, अधिकार है, लेकिन अपना नाम बदल लो’’। विज ने अपनी पोस्ट में लिखा था, “कॉकरोच एक बहुत ही गंदे कीट का नाम है। इसको छोटा बच्चा भी देखकर चप्पल से कुचल देता है। संघर्ष करो, यह प्रजातंत्र में सबको अधिकार है, परंतु अपना नाम बदल लो।”

विज मीडिया कर्मियों के प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे। हरियाणा विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता भूपेन्द्र सिंह हुडडा ने सत्र न बुलाने के संबंध में दिए गए बयान के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि जब सत्र होते हैं तो ये आते नहीं हैं, जब सरकार के मंत्री व मुख्यमंत्री जवाब देने लगते हैं, ये (कांग्रेस) वॉकआऊट कर जाते हैं। विज ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि ‘‘प्रजातंत्र के साथ कांग्रेस पार्टी बहुत बड़ा छलावा कर रही है, इनके पास कहने के लिए कुछ नहीं हैं, खाली इनको छपास रोग है। बस अखबार में छपना चाहिए चाहे उल्टा छपे या सीधा छपे’’।

दीपेन्द्र सिंह हुडडा की गिरफतारी के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि ‘‘हम इनको क्यों मारेगें, जबकि कानून व्यवस्था को संभालने वाली एजेंसियों का काम जान-माल की रक्षा होता है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि इनके कृत्यों से ही हरियाणा की जनता हमें सरकार में आने देती है, हम इनको क्यों मारेंगें’’!

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code