hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी के एक और सपा विधायक की सदस्यता खत्म, कानपुर आगजनी मामले में इरफान सोलंकी को 7 साल की सजा
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > यूपी के एक और सपा विधायक की सदस्यता खत्म, कानपुर आगजनी मामले में इरफान सोलंकी को 7 साल की सजा
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी के एक और सपा विधायक की सदस्यता खत्म, कानपुर आगजनी मामले में इरफान सोलंकी को 7 साल की सजा

Revoi Editor
Last updated: June 8, 2024 12:26 am
Revoi Editor
Published: June 8, 2024
Share
SHARE

लखनऊ, 7 जून। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के एक और विधायक की सदस्यता चली गई, जब कानपुर के जाजमऊ इलाके में आगजनी के एक मामले में दोषी पाए जाने के बाद कानपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट ने शुक्रवार को इरफान सोलंकी को सात साल कैद की सजा सुना दी।

इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान सोलंकी और तीन अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और इन सभी को सजा सुनाई गई है। सपा नेता पर नवम्बर, 2022 में जाजमऊ में एक विधवा के घर में आग लगाने का आरोप है।

इस सजा के कारण इरफान सोलंकी की विधानसभा की सदस्यता स्वत: समाप्त हो गई है। विधानसभा सचिवालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार कानून कोर्ट का निर्णय आने पर विधायक की सदस्यता स्वत: खत्म हो जाने का प्रावधान है।

यूपी विधानसभा सचिवालय अब जल्द ही इरफान सोलंकी की कानपुर नगर की सीसामऊ विधानसभा सीट को रिक्त घोषित करेगी और फिर वहां उपचुनाव कराया जाएगा। डीएम जब मुख्य सचिव के जरिए यूपी विधानसभा को सूचित करेंगे, तब विधानसभा सचिवालय सीट रिक्त घोषित करने की अधिसूचना जारी करेगा। इरफान छह वर्षों तक चुनाव भी नहीं लड़ सकेंगे। जाजमऊ थाने में मामला दर्ज

इससे पहले गत एक जून को इस मामले की सुनवाई हुई थी। मामला कानपुर के जाजमऊ थाने में दर्ज है। सपा नेता सोलंकी को यूपी के महाराजगंज जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया जबकि इस आगजनी मामले में आरोपित इरफान सोलंकी के छोटे भाई रिजवान सोलंकी, इसराइल आटे वाला, शौकत अली और शरीफ कोर्ट में मौजूद थे। कोर्ट ने तीन जून को इन सभी लोगों को दोषी पाया था।

क्या है मामला?

नजीर फातिमा ने आठ नवम्बर, 2022 को जाजमऊ थाने में इरफान सोलंकी, रिजवान सोलंकी और तीन अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 436, 506, 504, 147, 427, 386 और 120बी के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी और आरोप लगाया था कि इरफान सोलंकी और उसके भाई रिजवान सोलंकी और अन्य ने साजिश के तहत उसके घर में आग लगा दी ताकि वे उसकी जमीन पर कब्जा कर सकें। गौरतलब है कि सोलंकी यूपी की महाराजगंज जेल में बंद है और उसका भाई कानपुर जेल में बंद है।

अन्य कई विधायकों व सांसदों की सदस्यता भी जा चुकी है

इससे पहले सपा विधायक मो. आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खां की सदस्यता चली गई थी। अन्यान्य मामलों में दोषी पाए गए कुछ अन्य विधायक भी अपनी सदस्यता खो चुके हैं, जिनमें विक्रम सैनी, अशोक चंदेल, कुलदीप सेंगर, इंद्र प्रताप तिवारी व रामदुलार गोंड़ (सभी भाजपा) शामिल हैं। वहीं कांग्रेस सांसद रशीद मसूद और सपा सांसद मित्रसेन यादव को अपनी सदस्यता खोनी पड़ी थी।

You Might Also Like

अमेरिका की आर’ बोनी ग्रेब्रिएल ने जीता मिस यूनिवर्स 2022 का खिताब, भारत की दिविता शीर्ष 5 में स्थान नहीं बना सकीं
हम जेल से डरने वाले नहीं…, AAP विधायक अमानतुल्लाह बोले- पार्टी और विधायकों को तोड़ने के लिए हो रहा एजेंसियों का दुरुपयोग
इटली से अमृतसर आई चार्टर्ड फ्लाइट में कोरोना विस्फोट, 179 में से 125 यात्री पॉजिटिव
झारखंड : हजारीबाग में बस नदी में गिरी, 7 सिख श्रद्धालुओं की मौत, 45 घायल
शुरुआती गिरावट से उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 505 अंक चढ़ा, निफ्टी 24350 के निकट
TAGGED:Irfan Solanki sentenced to 7 yearsKanpur arson caseSP MLA Membership terminated
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

August 8, 2026

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?