hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: नए संसद भवन को लेकर मायावाती ने विपक्ष पर साधा निशाना, पूछा – मुर्मू के खिलाफ क्यों लड़े चुनाव?
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > नए संसद भवन को लेकर मायावाती ने विपक्ष पर साधा निशाना, पूछा – मुर्मू के खिलाफ क्यों लड़े चुनाव?
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

नए संसद भवन को लेकर मायावाती ने विपक्ष पर साधा निशाना, पूछा – मुर्मू के खिलाफ क्यों लड़े चुनाव?

Vinayak Barot
Last updated: May 25, 2023 9:20 pm
Vinayak Barot
Published: May 25, 2023
Share
SHARE

लखनऊ, 25 मई। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह पर विपक्ष के बॉयकॉट को गलत करार दिया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि यह अनुचित है कि कुछ विपक्षी दलों ने नए संसद भवन के अनावरण समारोह का बहिष्कार करने का फैसला किया है।  इसके साथ ही मायावती ने यह भी कहा कि मौजूदा सरकार को इसका अनावरण करने का अधिकार है क्योंकि वे ही हैं, जिन्होंने इसे बनाया है।

बहिष्कार और इसे एक आदिवासी महिला के सम्मान से जोड़ना पूरी तरह से अनुचित

बसपा प्रमुख ने कहा, ‘बहिष्कार और इसे एक आदिवासी महिला के सम्मान से जोड़ना पूरी तरह से अनुचित है।’ हालांकि, मायावती ने कहा है कि वह पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के कारण समारोह में शामिल नहीं होंगी। फिलहाल नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने के कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी दलों के फैसले के बीच बसपा प्रमुख का यह बयान विपक्ष के लिए बेहद चौंकाने वाला है।

बसपा जनहित के मुद्दों पर सदैव केंद्र सरकार का समर्थन करती रही है

मायावती ने ट्विटर पर कहा कि बसपा हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देश और जनहित से जुड़े मुद्दों पर केंद्र की सरकार का समर्थन करती रही है। उन्होंने कहा, ‘चाहे वह पहले कांग्रेस की थी या अब भाजपा की, बसपा ने हमेशा देश और जनहित से जुड़े मुद्दों पर केंद्र की सरकार को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समर्थन दिया है।’

2.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा नए संसद का उद्घाटन नहीं कराए जाने को लेकर बहिष्कार अनुचित। सरकार ने इसको बनाया है इसलिए उसके उद्घाटन का उसे हक है। इसको आदिवासी महिला सम्मान से जोड़ना भी अनुचित। यह उन्हें निर्विरोध न चुनकर उनके विरुद्ध उम्मीदवार खड़ा करते वक्त सोचना चाहिए था

— Mayawati (@Mayawati) May 25, 2023

नए संसद भवन का विरोध करने वालों पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि सिर्फ इसलिए समारोह का बहिष्कार करना उचित नहीं है क्योंकि इसका उद्घाटन राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उद्घाटन नहीं किए जाने के कारण बहिष्कार करना अनुचित है। सरकार ने इसे बनाया है, इसलिए इसका उद्घाटन करने का अधिकार भी उसी के पास है। इसे आदिवासी महिलाओं के संबंध से जोड़ना भी अनुचित है।’

मायावती ने साथ ही विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि आदिवासी राष्ट्रपति को सर्वसम्मति से चुनने की बजाय उनके खिलाफ उम्मीदवार खड़ा करते समय इस बारे में सोचना चाहिए था।

You Might Also Like

तुर्किये : ‘स्की रिसॉर्ट’ के होटल में आग लगने से कम से कम 66 लोगों की मौत, 51 घायल
DMK सांसद सेंथिलकुमार के बयान पर भाजपा हमलावर, मीनाक्षी बोलीं – देश बर्दाश्त नहीं करेगा सनातनी परम्परा का अपमान
कर्नाटक : सीएम सिद्धारमैया ने लॉन्च की ‘शक्ति योजना’ , महिलाएं बस में कर सकेंगी मुफ्त में यात्रा
महाराष्ट्र : उद्धव ठाकरे सरकार पर संकट के बादल, कांग्रेस के 25 विधायकों ने सोनिया गांधी से मिलने का वक्त मांगा
रोहित वेमुला की मौत की जांच में विसंगतियां, न्याय सुनिश्चित करेंगे: कांग्रेस
TAGGED:BSP Chiefelections against Murmumayawatinew parliament buildingtargeted the opposition
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशहिन्दी

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

August 10, 2026

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?