hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दिल्ली : मदरसे में बच्चे के साथ कुकर्म का आऱोपित मौलवी यूपी के सहारपुर क्षेत्र से गिरफ्तार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > दिल्ली : मदरसे में बच्चे के साथ कुकर्म का आऱोपित मौलवी यूपी के सहारपुर क्षेत्र से गिरफ्तार
अपराधराष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली : मदरसे में बच्चे के साथ कुकर्म का आऱोपित मौलवी यूपी के सहारपुर क्षेत्र से गिरफ्तार

Vinayak Barot
Last updated: December 17, 2022 12:22 am
Vinayak Barot
Published: December 17, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 16 दिसम्बर। दिल्ली पुलिस ने सराय रोहिल्ला क्षेत्र स्थित गैर पंजीकृत मदरसे में 12 वर्षीय बच्चे संग कुकर्म करने के बाद फरार चल रहे मौलवी मौलवी मोहम्मद इसरान को उत्तर प्रदेश के सहारपुर क्षेत्र से धर दबोचा है। पुलिस उपायुक्त सागर प्रीत सिंह कलसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आरोपित मो. इसरान को पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में गिरफ्तार

सागर प्रीत सिंह ने बताया कि आरोपित मोहम्मद इसरान को पुलिस ने नाबालिग बच्चे के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में गिरफ्तार किया गया है। 24 वर्षीय आरोपित मोहम्मद इसरान आपराधिक केस दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था और दिल्ली पुलिस की कई टीमें उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थीं।

डीसीपी कलसी के अनुसार आरोपित मौलवी सराय रोहिल्ला थाना क्षेत्र स्थित एक मदरसे में मजहबी तालीम देने के काम करता था, जहां उत्तर प्रदेश और बिहार के करीब 50 बच्चों को विशेष धर्म की शिक्षा दी जाती है। मोहम्मद इसरान ने इन्हीं पढ़ने वालों बच्चों में से एक 12 साल के बच्चे को जबरन अपनी हवस का शिकार बनाया।

दुष्कर्म को अंजाम देने के लिए इसरान बच्चे को कोई नशीला पदार्थ देता था

कलसी ने बताया कि दुष्कर्म को अंजाम देने के लिए इसरान बच्चे को कोई नशीला पदार्थ देता था ताकि वो वारदात के समय उसका प्रतिरोध न कर सके। केस दर्ज होने के बाद इसरान फरार हो गया और चूंकि वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का था। इस कारण पुलिस टीम ने पूरी तरह से सहारनपुर पर फोकस किया और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। गिरफ्तारी के बाद उसे सीधे सराय रोहिल्ला पुलिस थाने लाया गया, जहां उससे स्पेशल टीम लगातार घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश करेगी और उसे रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी।

You Might Also Like

कांग्रेस में शामिल होने की सलाह पर गडकरी ने जवाब दिया था – ‘कुएं में कूद जाऊंगा…’
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की 30 दिनों के युद्ध विराम के लिए सहमत, ट्रंप ने फिर शुरू की सैन्य सहायता
एलन मस्क ने Twitter का लोगो DOGE में बदला, एक घंटे में क्रिप्टो करेंसी में 30 फीसदी का उछाल
दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी : सुरक्षा को लेकर आप ने की केंद्र की आलोचना
एअर इंडिया ने नए लोगो व डिजाइन के साथ जारी किया अपने विमान का पहला लुक
TAGGED:madrasaMaulvi arrestedmisbehaved with a child
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

सपा प्रवक्ता अमीक जामेई का सीएम योगी पर विवाद बयान – ‘अखिलेश की सरकार चाहती तो आपको सूली पर चढ़ा देती’

Vinayak Barot
Vinayak Barot
November 29, 2022
महबूबा मुफ्ती का आरोप-पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कर रही है भाजपा
JMB આતંકી સંગઠનના એક કાર્યકરની કલકત્તા પોલીસે ઘરકપડ કરી
India Call Pakistan’s Claim of Having Shown Overtures for Talks as “Nothing But Fiction”
केंद्र ने आतंकी संगठन टीआरएफ पर लगाया प्रतिबंध, लश्कर कमांडर मोहम्मद अमीन आतंकवादी घोषित
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?