कर्नाटक : अट्टीबेल में पटाखे की दुकान में भीषण विस्फोट, 12 लोगों की मौत, कई घायल

बेंगलुरु, 7 अक्टूबर। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के अनेकल तहसील में शनिवार की शाम एक दुखद हादसा हुआ, जब अट्टीबेल इलाके में एक पटाखे की दुकान में भीषण विस्फोट से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग घायल हुए है।

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मौके पर 20 लोग मौजूद थे। अंतिम समाचार मिलने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बालाजी क्रैकर्स की फैक्ट्री में छोटी सी चिंगारी से आग लग गई, जिससे बड़ा विस्फोट हुआ। घटना के वक्त वहां पर 20 कर्मचारी थे, जिसमें से 12 लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, घटना शाम करीब साढ़े चार बजे हुई। दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular