1. Home
  2. राज्य
  3. मथुरा में सामूहिक सुसाइड! परिवार के 5 लोगों ने साथ दी जान, इलाके में पसरा मातम
मथुरा में सामूहिक सुसाइड! परिवार के 5 लोगों ने साथ दी जान, इलाके में पसरा मातम

मथुरा में सामूहिक सुसाइड! परिवार के 5 लोगों ने साथ दी जान, इलाके में पसरा मातम

0
Social Share

मथुरा, 10 फरवरी। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव में रहने वाले एक दंपति और उनके तीन बच्चों ने रात के समय दूध में जहर मिलाकर उसका सेवन कर लिया। सुबह काफी देर तक जब घर से कोई हलचल नहीं हुई तो पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई।

उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को मृत पाया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पहले बच्चों को दूध में जहर मिलाकर पिलाया गया और इसके बाद पति-पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली। हालांकि, इस खौफनाक कदम के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं और परिजनों व गांव के लोगों से पूछताछ की जा रही है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के कारणों की पुष्टि हो सके। इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। रिश्तेदारों और पड़ोसियों का कहना है कि परिवार सामान्य दिखाई देता था, ऐसे में कोई भी यह समझ नहीं पा रहा है कि आखिर किन परिस्थितियों ने उन्हें इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

सुसाइड का वीडियो भी बनाया

मथुरा के एसएसपी ने आगे बताया कि पुलिस को मौके से दीवार पर लिखा सुसाइड नोट, कॉपी पर लिखा सुसाइड नोट मिला है। इसके अलावा मृतक मुकेश का फोन भी मिला है जिसमें सुसाइड को लेकर एक वीडियो भी बनाया गया था। वीडियो में मृतक ने आत्महत्या की बात की थी.सबी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच की जाएगी।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code