कांग्रेस मुख्यालय लाया गया मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर, खरगे, राहुल और प्रियंका गांधी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 28 दिसंबर। पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह का आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व पीएम के पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय में लाया गया है। यहां पर पार्टी कार्यकर्ता और नेता उनके अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। डॉक्टर मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा कांग्रेस मुख्यालय से निगम बोध घाट के लिए रवाना होगी। इसके बाद 11:45 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।

खरगे, राहुल और प्रियंका गांधी ने दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

स्मारक विवाद पर छलका प्रणब मुखर्जी की बेटी का दर्द

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक विवाद के बीच पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी का दर्द छलक उठा है। शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि उनके पिता और पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर कांग्रेस ने एक शोक सभा आयोजित करने की जहमत भी नहीं उठाई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular