वाराणसी : खुशियों के घर में पसरा मातम, भतीजे की शादी में डांस करते हुए फूफा की हार्ट अटैक से मौत

वाराणसी, 29 नवम्बर। वाराणसी में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में तब्दील हो गईं और डांस करते एक 40 वर्षीय शख्स की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चेतगंज थानान्तर्गत पिपलानी कटरा, औघड़नाथ तकिया निवासी मनोज विश्वकर्मा अपने साले के लड़के की शादी में मंडुआडीह पहुंचे थे। बारात लखनऊ की ओर निकलने वाली थी। दूल्हे के रिश्तेदार लोग ढोल-नगाड़े पर नाच रहे थे।

इस खुशनुमा माहौल में फूफा मनोज भी डांस करने लगे, तभी वह अचानक जमीन पर गिर पड़े और अचेत हो गए। परिवार के लोग आनन-फानन में मनोज को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मनोज की मौत का कारण कार्डियो अरेस्ट बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से देश के अलग-अलग हिस्सों से चलते हुए या नाचते हुए हार्ट अटैक से मौत के मामले सामने आ रहे हैं। कुछ जानकारों का मानना है कि कोरोना के बाद से लोगों का हृदय कमजोर हुआ है, जिसके चलते ऐसे मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular