1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका : नवजोत कौर सिद्धू ने पार्टी से दिया इस्तीफा, राजा वडिंग को बताया नाकाबिल
पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका : नवजोत कौर सिद्धू ने पार्टी से दिया इस्तीफा, राजा वडिंग को बताया नाकाबिल

पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका : नवजोत कौर सिद्धू ने पार्टी से दिया इस्तीफा, राजा वडिंग को बताया नाकाबिल

0
Social Share

चंडीगढ़, 1 फरवरी। पंजाब की राजनीति में शनिवार को उस समय बड़ी हलचल मच गई जब पूर्व कैबिनेट मंत्री और दिग्गज नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी, नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर अपने इस्तीफे की जानकारी देते हुए पार्टी नेतृत्व और पंजाब कांग्रेस के वर्तमान संगठनात्मक ढांचे पर गंभीर सवाल खड़े किए।

नवजोत कौर सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर सीधा हमला बोलते हुए उन्हें अब तक का ‘सबसे नाकाबिल और भ्रष्ट’ अध्यक्ष करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में अब किसी भी भरोसेमंद नेता की बात नहीं सुनी जाती और पार्टी संगठन को भीतर से नुकसान पहुँचाया जा रहा है। सिद्धू ने यह भी दावा किया कि उनके पास वडिंग के खिलाफ काफी सबूत हैं, लेकिन अब पार्टी छोड़ने के बाद उन्हें इनमें कोई दिलचस्पी नहीं है।

अपने अन्य पोस्ट में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा की और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की आलोचना की। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वे फिलहाल किसी अन्य राजनीतिक दल (भाजपा या आप) के संपर्क में नहीं हैं। भविष्य की योजना साझा करते हुए उन्होंने कहा कि वे अब एक NGO बनाकर पंजाब के लोगों की सेवा करना चाहती हैं।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code