1. Home
  2. कारोबार
  3. घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 715 अंक लुढ़का, निफ्टी 24000 से नीचे फिसला
घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 715 अंक लुढ़का, निफ्टी 24000 से नीचे फिसला

घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 715 अंक लुढ़का, निफ्टी 24000 से नीचे फिसला

0
Social Share

मुंबई, 22 जुलाई। पश्चिम एशिया में दोबारा उभरे तनाव के बाद कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ ही रही हैं कि दवा आयात पर संभावित अमेरिकी शुल्क को लेकर नई चिंताएं व्याप्त हो गईं, जिससे भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली और ज्यादातर सेक्टर में बिकवाली से दोनों बेंचमार्क इंडेक्स लगातार तीसरे दिन लाल निशान पर बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 715 अंक लुढ़कने के साथ जहां 77000 के नीचे जा खिसका वहीं एनएसई निफ्टी 191 अंकों की गिरावट से 24000 के नीचे जा फिसला।

सेंसेक्स 0.92 प्रतिशत टूटकर 76,755.05 अंक पर बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92 प्रतिशत टूटकर 76,755.05 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 828.92 अंक लुढ़क कर 76,641.19 अंक तक जा खिसका था। सेंसेक्स से संबद्ध कम्पनियों में 24 के शेयर लाल निशान पर रुके जबकि छह में मजबूती दिखी।

निफ्टी 191.45 अंक टूटकर 23,996.25 पर बंद  

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 191.45 अंक यानी 0.79 प्रतिशत टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी से संबद्ध कम्पनियों में 11 के शेयर लाभ में रहे तो 39 में गिरावट दर्ज की गई। व्यापक बाजार देखें तो मझोली कम्पनियों से जुड़ा बीएसई मिडकैप सेलेक्ट सूचकांक 1.33 प्रतिशत लुढ़का जबकि छोटी कमपनियों का स्मॉलकैप 1.16 प्रतिशत नीचे आया।

इंटरग्लोब एविएशन के स्टॉक सबसे ज्यादा 3.57 फीसदी गिरे

सेंसेक्स समूह में शामिल कम्पनियों में इंटरग्लोब एविएशन के स्टॉक सबसे ज्यादा 3.57 फीसदी गिरे। इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक में भी प्रमुख रूप से गिरावट आई। वहीं हिन्दुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी, पावर ग्रिड और टाइटन बढ़त बनाने वाली कम्पनियों में शामिल रहीं।

एफआईआई ने 1,650.16 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लिवाल रहे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, पिछले कारोबार में एफआईआई ने 1,650.16 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की। वहीं वैश्विक तेल मानक, ब्रेंट क्रूड की कीमत 4.68 प्रतिशत चढ़कर 95.27 डॉलर प्रति बैरल हो गई।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code