hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: महेश बाबू अब पान मसाला के ऐड को लेकर हो रहे ट्रोल, लोग बोले- बॉलीवुड अफोर्ड नहीं कर सकता, लेकिन…
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > बॉलीवुड > महेश बाबू अब पान मसाला के ऐड को लेकर हो रहे ट्रोल, लोग बोले- बॉलीवुड अफोर्ड नहीं कर सकता, लेकिन…
बॉलीवुडमनोरंजनहिन्दी

महेश बाबू अब पान मसाला के ऐड को लेकर हो रहे ट्रोल, लोग बोले- बॉलीवुड अफोर्ड नहीं कर सकता, लेकिन…

Vinayak Barot
Last updated: May 16, 2022 2:45 pm
Vinayak Barot
Published: May 16, 2022
Share

मुंबई, 16 मई। महेश बाबू की चर्चा आजकल देशभर में हो रही है। फिल्म ‘मेजर’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान उनसे बॉलीवुड फिल्मों में काम ना करने को लेकर सवाल पूछा गया, महेश बाबू ने जवाब में कह दिया कि ‘बॉलीवुड मुझे अफोर्ड ही नहीं कर सकता, तो वहां टाइम क्यों वेस्ट करना’। महेश बाबू का ये बयान हिन्दी बेल्ट वालों को सख्त नागवार गुजरा । अब वो खोज खोज कर महेश बाबू के ऐसे बयान और वीडियोज ला रहे हैं जिनसे उन्हें ट्रोल किया जा सके। इसी क्रम में लोगों के हाथ इस साउथ सुपरस्टार की एक पुरानी तस्वीर लग गई, जिसमें वो पान मसाला का ऐड करते नजर आ रहे हैं। बस फिर क्या था लोगों ने धड़ाधड़ सवाल पूछना शुरू कर दिया।

महेश बाबू ने अपने ‘बॉलीवुड कांट अफोर्ड मी’ वाले बयान पर माफी मांग ली है पर लगता है लोग उन्हें बख्शने के मूड में नहीं हैं। एक्टर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो टाइगर श्रॉफ के साथ एक पान मसाला ब्रांड के ऐड का हिस्सा बने थे। यूजर्स ने अब महेश बाबू को उस ऐड पर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘बॉलीवुड महेश बाबू को अफोर्ड नहीं कर सकता, लेकिन पान मसाला कर सकता है।’

बता दें कि हाल ही में खबर आई थी कि साउथ के कई एक्ट्रेस ने पान मसाला ब्रांड का ऐड करने से मना कर दिया है। लोगों ने उनकी जमकर तारीफ भी की, साथ ही अजय देवगन, अक्षय कुमार और शाह रुख खान जैसे सुपरस्टार्स को आइना दिखाया। पर दूसरी तरफ तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से आने वाले महेश बाबू पान मसाला का प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं। लोगों इसे एक्टर का डबल स्टैंडर्ड बता रहे हैं।

इनके बीच महेश बाबू की फिल्म ‘सरकारु वारी पाटा’ बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। रविवार को इसका कलेक्शन शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से करीब 20 करोड़ रुपए रहा। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि ऐसी परिस्थिती में जबकि बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर धज्जियां उड़ रही हैं, ये तेलुगु फिल्म कितना कमाती है।

You Might Also Like

कैपिटल हिल में अमेरिकी सांसदों से मुलाकात बेहद फायदेमंद रही: शशि थरूर
गुजरात में बड़ा हादसा: सूरत में छह मंजिला इमारत ढही, घटना में जान गंवाने वालों की संख्या हुई सात
दिल्ली : चांदनी चौक इलाके में गन प्वॉइंट पर 80 लाख की लूट, फायरिंग कर व्यापारी से बैग छीनकर भागा बदमाश
कार्यसमिति की बैठक में बोले सीएम योगी- सड़क पर न नमाज न ही शोरगुल
डेविस कप : मोरक्को के खिलाफ टाई में रोहन बोपन्ना, सुमित नागल और युकी भांबरी करेंगे भारतीय दल की अगुआई
TAGGED:AdAffordbollywoodMahesh BabuPan MasalaTroll
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

तेलंगाना : पीएम मोदी ने हैदराबाद में कई विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ

Revoi Editor
Revoi Editor
May 10, 2026
Roving Periscope: Farooq at it again…now ‘invokes’ China in J&K!
દેશભરમાં ગરમીના પ્રકોપ વચ્ચે ઉત્તરપ્રદેશમાં આંધી-વરસાદમાં 18ના મોત
गौतम अडानी के घर बजेगी शहनाई, छोटे बेटे जीत की हीरा कारोबारी की बेटी संग हुई सगाई
Karate, Skateboarding, Sport Climbing, and two other games are new in Tokyo Olympics
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?