hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: डेविस कप : मोरक्को के खिलाफ टाई में रोहन बोपन्ना, सुमित नागल और युकी भांबरी करेंगे भारतीय दल की अगुआई
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > डेविस कप : मोरक्को के खिलाफ टाई में रोहन बोपन्ना, सुमित नागल और युकी भांबरी करेंगे भारतीय दल की अगुआई
खेलहिन्दी

डेविस कप : मोरक्को के खिलाफ टाई में रोहन बोपन्ना, सुमित नागल और युकी भांबरी करेंगे भारतीय दल की अगुआई

Vinayak Barot
Last updated: September 14, 2023 10:01 pm
Vinayak Barot
Published: September 14, 2023
Share
SHARE

लखनऊ, 14 सितम्बर। यूएस ओपन युगल उपजेता रोहन बोपन्ना, सुमित नागल और युकी भांबरी शनिवार से यहां गोमती नगर स्थित विजयंत खंड मिनी स्टेडियम में मोरक्को के साथ प्रस्तावित डेविस कप विश्व ग्रुप-2 मुकाबले में भारतीय दल की अगुआई करेंगे।

 

भारतीय डेविस कप टीम के गैर खिलाड़ी कप्तान रोहित राजपाल ने गुरुवार को दो दिवसीय टाई के लिए पांच सदस्यीय टीम की घोषणा की। बोपन्ना, नागल व भांबरी के अलावा टीम के अन्य दो सदस्य शशिकुमार मुकुंद और दिग्विजय प्रताप सिंह हैं।

गर्मी और उमस को देखते हुए मैचों के समय में बदलाव

फिलहाल लखनऊ के गर्म मौसम व अत्यधिक उमस को ध्यान रखते हुए दोनों टीमों की आपसी सहमति से मैचों के समय में बदलाव कर दिया गया है। राजपाल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि खिलाड़ियों और प्रशंसकों की सुविधा के लिए मैचों का समय बदल दिया गया है।

राजपाल ने कहा, ‘पिछले तीन दिनों से हमने यहां अभ्यास किया है। हालात बेहद उमस भरा है। जब हम यहां खड़े थे तो ऊपर से नीचे तक भींग गए थे। ऐसे में कोर्ट पर घंटे भागने वाले खिलाड़ी की दुर्दशा की कल्पना करें। यही कारण है कि मैचों को शनिवार को मध्याह्न 12 बजे से दोपहर दो बजे तक और रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तक पुनर्निर्धारित किया गया है।’

जरूरत पड़ी तो फ्लड लाइट में भी खेल सकती हैं टीमें

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की कार्यकारी समिति के सदस्य राजपाल ने आगे कहा, ‘मोरक्को से एक अनुरोध आया था और रेफरी के साथ चर्चा के बाद हमने मैच का समय बदलने का फैसला किया। यह टेनिस की बेहतर गुणवत्ता के लिए किया गया है। जरूरत पड़ने पर हम फ्लड लाइट में भी खेलने के लिए तैयार हैं।’

बोपन्ना के विदाई डेविस कप में दर्शकों से स्टेडियम में जुटने की अपील

राजपाल ने यह भी याद किया कि डेविस कप 23 वर्षों बाद उत्तर प्रदेश में लौट रहा है और युवाओं और फैंस के लिए इस अवसर का लाभ उठाने का समय आ गया है। इसे बोपन्ना का आखिरी डेविस कप मैच मानते हुए भारतीय गैर खिलाड़ी कप्तान ने फैंस से इस अवसर पर भारी संख्या में उपस्थित रहने का आग्रह किया।

राजपाल ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश के लोग विश्वस्तरीय खिलाड़ियों को खेलते हुए देखेंगे। यह रोहन बोपन्ना का आखिरी डेविस कप टाई है, इसलिए उन्हें खेलते हुए देखने का शानदार मौका होगा। जूनियर और इस खेल में आने की इच्छा रखने वाले खिलाड़ियों के लिए बॉल ब्वॉय या वालंटियर बनने का यह एक अच्छा अवसर है। जब हम बड़े हुए तो हमने भी ऐसे ही काम किए। वे पैरों की गति और तकनीक को देखने के लिए खिलाड़ियों के करीब रहेंगे और इससे काफी कुछ सीखेंगे।”

ये खिलाड़ी करेंगे मोरक्को टीम का प्रतिनिधित्व

वहीं मोरक्को के कोच मेहदी ताहिरी ने भी अपनी टीम की घोषणा कर दी। भारत से भिड़ने वाले पांच खिलाड़ी – इलियट बेंचेट्रिट, यासिन डिलीमी, एडम माउंडिर, वालिद अहौदा और यूनुस लालामी लारौसी हैं।

मेहदी ने कहा, ‘डेविस कप में आप रैंकिंग नहीं देखते हैं। कागज पर, भारत पसंदीदा टीम है और उसके पास बेहतर रैंकिंग वाले खिलाड़ी हैं। लेकिन मैच कोर्ट पर खेले जाएंगे और हमें लड़ना होगा। हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। हम अपने देश को जीत दिलाने के लिए लड़ेंगे।’

सीएम योगी शुक्रवार को अपने आवास पर निकालेंगे ड्रॉ

इस बीच टाई का ड्रॉ समारोह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। सीएम योगी खुद ड्रॉ निकालेंगे, जिस तय होगा कि पहले दिन दोनों देशों के किन खिलड़ियों की एकल मैचों में मुलाकात होगी। दोनों टीमों आधिकारिक ड्रॉ से एक घंटे पहले खिलाड़ियों को बदलने की अनुमति होगी।

सोनी स्पोर्ट्स और दूरदर्शन स्पोर्ट्स पर सजीव प्रसारण

इस टाई में जीत से भारतीय टीम 2024 डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप-1 प्ले-ऑफ में अपनी जगह पक्की कर सकती है। दोनों दिन के मैचों का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और दूरदर्शन स्पोर्ट्स पर किया जाएगा।

You Might Also Like

पीएम मोदी जापान और चीन दौरे पर रवाना, बोले – राष्ट्रीय हितों को मिलेगी मजबूती
यूपी : स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार और लापरवाही पर राज्य सरकार की बड़ी काररवाई, 5 चिकित्साधिकारी सेवा से बर्खास्त
रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की एक साल से चल रही थी बातचीत, पिता बोले- शादी में दोनों की रजामंदी
भारतीय शेयर बाजार ने वर्ष 2025 को दी शानदार विदाई, सेंसेक्स 545 अंक उछला, निफ्टी फिर 26000 के पार
टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा- ‘मेरी जवाबदेही चेंज रूम में मौजूद 30 लोगों के लिए है’
TAGGED:BhambriDavis CupIndian team announcedRohan BopannaSumit Nagaltie against Morocco
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
अपराधउत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

हापुड़ : 50 लाख बीमा क्लेम के लिए पुतले का कर रहे थे अंतिम संस्कार, श्मशान घाट से दो कारोबारी गिरफ्तार

Revoi Editor
Revoi Editor
November 27, 2025
यूपी सरकार पर अखिलेश यादव ने बोला हमला, कहा- “नौकरी बीजेपी के एजेंडे में है ही नहीं”
ओडिशा के शिव मंदिरों में गांजे के इस्तेमाल पर लगा प्रतिबंध, सरकार ने दिया यह तर्क
कैबिनेट विस्तार से पहले डॉ. हर्षवर्धन व निशंक समेत दर्जनभर मंत्रियों का इस्तीफा, 43 नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ
देश में महंगाई ने दिया एक और झटका, रसोई गैस के फिर बढ़े दाम, जानें क्या है नई कीमत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?