hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मध्य प्रदेश : मुरैना हत्याकांड के मुख्य आरोपी समेत दो पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > मध्य प्रदेश : मुरैना हत्याकांड के मुख्य आरोपी समेत दो पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
राष्ट्रीयहिन्दी

मध्य प्रदेश : मुरैना हत्याकांड के मुख्य आरोपी समेत दो पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Vinayak Barot
Last updated: May 9, 2023 11:47 am
Vinayak Barot
Published: May 9, 2023
Share
SHARE

मुरैना, 9 मई। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के लेपा गांव में तीन दिन पहले हुए सामूहिक नरसंहार के मुख्य आरोपी अजीत तोमर को पुलिस ने आज तड़के उसके एक और साथी के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी चंबल नदी के रास्ते उत्तरप्रदेश की सीमा में प्रवेश करने की फिराक में थे। दोनों को पुलिस ने हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लेपा गांव में पांच मई को पुरानी रंजिश के चलते दो महिलाओं समेत छह लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतारने का मुख्य आरोपी अजीत तोमर अपने एक और साथी भूपेंद्र तोमर के साथ चंबल के उसेदघाट पुल को पार कर उत्तरप्रदेश भागने की साजिश रच रहा है। पुलिस ने उनकी घेराबंदी की तो उसने पुलिस जवानों पर गोलीबारी करना शुरू कर दिया।

पुलिस अधीक्षक श्री चौहान ने बताया कि पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ गोलियां चलाईं, जिसमें आरोपी अजीत तोमर के पांव में गोली लगने से वह भागने में असफल रहा। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच प्राथमिक उपचार के बाद अम्बाह से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया है।

उन्होंने बताया कि नरसंहार के दस आरोपियों में से पुलिस दो महिलाओं सहित अभी तक छह की गिरफ्तारी में सफल रही है। शेष फरार चार की गिरफ्तारी के लिये पुलिस पार्टियां अलग-अलग जबह दबिश दे रही हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस की तरफ से तीस-तीस हजार का इनाम घोषित था।
बताया जा रहा है कि आज पकड़े गए दोनों आरोपियों के पिता सोबरन सिंह तोमर व बीरभान सिंह तोमर की 10 साल पहले 2013 में कचरा डालने के मामूली विवाद को लेकर हत्या कर दी गई थी।

इसी का बदला लेने के लिए सोबरन सिंह की पत्नी पुष्पा देवी ने अपने पुत्र अजीत और उसके एक और साथी भूपेंद्र तोमर को उकसाया और इसी क्रम में दोनों ने पांच मई को अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिये गजेंद्र सिंह तोमर व उसके परिवार की तीन महिलाओं समेत छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।

You Might Also Like

जयराम रमेश ने उप राष्ट्रपति को लिखा पत्र, अंसारी पर ‘अपमानजनक टिप्पणी’ के लिए प्रधानमंत्री के खिलाफ की कार्यवाही की मांग
डेविस कप : रामकुमार व बालाजी ने जीते एकल रबर, भारत को पहले दिन पाकिस्तान पर 2-0 की बढ़त
पीएम मोदी ने लोगों से की जनगणना 2027 को सफल बनाने की अपील, बोले- ‘देश की जनगणना सिर्फ सरकारी काम नहीं’
मोदी शासन में छाया है बिजली, नौकरी व महंगाई का संकट : राहुल गांधी
कर्नाटक में कांग्रेस की शानदार जीत पर बोले राहुल गांधी -‘नफरत का बाजार बंद हुआ, मोहब्बत की दुकान खुली’
TAGGED:encountermppolice
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
खेलहिन्दी

टीम इंडिया के लिए राहत की खबर – सफल सर्जरी के बाद जसप्रीत बुमराह ने एनसीए में शुरू किया रिहैब प्रबंधन

Vinayak Barot
Vinayak Barot
April 15, 2023
डीजीसीए का सख्त एक्शन – स्पाइसजेट के 50 फीसदी उड़ानों पर 8 हफ्तों के लगाई रोक
दिल्ली सेवा विवाद : अध्यादेश के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंची केंद्र सरकार, संविधान पीठ के फैसले की समीक्षा की लगाई गुहार
रेलवे ने 275 से अधिक ट्रेनें रद कीं, कई ट्रेनें डायवर्ट और कुछ के समय में बदलाव
राजस्थान : भजनलाल सरकार ने पेश किया बजट, मुफ्त बिजली पर जनता को दिया बड़ा तोहफा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?