1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत में कोरोना संकट : लगातार दूसरे दिन डेढ़ लाख से कम नए संक्रमित, रिकवरी रेट में बढ़ोतरी जारी
भारत में कोरोना संकट : लगातार दूसरे दिन डेढ़ लाख से कम नए संक्रमित, रिकवरी रेट में बढ़ोतरी जारी

भारत में कोरोना संकट : लगातार दूसरे दिन डेढ़ लाख से कम नए संक्रमित, रिकवरी रेट में बढ़ोतरी जारी

0
Social Share

नई दिल्ली, 5 फरवरी। कोविड-19 की तीसरी लहर के सिकुड़ते दायरे के बीच लगातार दूसरे दिन देश में डेढ़ लाख से कम 1,27,952 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। 24 घंटे पूर्व के मुकाबले यह संख्या 14.35 फीसदी कम रही और यही वजह है कि दैनिक संक्रमण दर गिरकर 7.98 फीसदी रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शुक्रवार को दिनभर में 2,30,814 कोविड मरीज स्वस्थ हुए। इसके साथ ही मौजूदा रिकवरी रेट बढ़कर 95.64 फीसदी जा पहुंचा है जबकि वर्तमान मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर टिकी है। हालांकि दिनभर में 689 लोगों की मौत हुई और इसमें केरल का 370 बैकलॉग जोड़कर चार फरवरी की तिथि में कुल 1,059 मौतें दर्शाई गईं।

देश में अब 13.31 लाख इलाजरत मरीज

मंत्रालय के आंकड़ों पर गौर करें तो नए संक्रमितों में कमी व स्वस्थ होने वालों की बढ़ती संख्या के बीच सक्रियता दर भी लगातार गिर रही है, जो अब 3.16 फीसदी तक आ चुकी है। इस क्रम में शुक्रवार को दिनभर में एक लाख से ज्यादा कुल 1,03,921 एक्टिव केस घटे। देश में अब 13,31,648 इलाजरत कोविड मरीज रह गए हैं।

एक लाख से ज्यादा एक्टिव केस वाले राज्य

केरल –     एक्टिव केस 3,66,871     नए केस 38,684

तमिलनाडु – एक्टिव केस 1,55,329  नए केस 9,916

महाराष्ट्र – एक्टिव केस 1,47,941   नए केस 13,840

कर्नाटक – एक्टिव केस 1,23,131    नए केस 14,950

टीकाकरण का आंकड़ा 169 करोड़ के निकट

इस बीच राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के तहत 385 दिनों में वैक्सिनेशन का आंकड़ा 169 करोड़ के निकट कुल 1,68,98,17,199 तक जा पहुंचा है। इसमें बीते 24 घंटे के दौरान 47,53,081 लोगों का टीकाकरण शामिल है। वहीं शुक्रवार को 16,03,856 लोगों के कोरोना सैंपल की जांच की गई। इसके साथ ही चार फरवरी तक कोरोना जांच करा चुके लोगों की संख्या 73.79 करोड़ तक जा पहुंची है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code