नागोया, 23 अक्टूबर। दो बार के पैरालम्पिक चैम्पियन भाला प्रक्षेपक सुमित अंतिल की अगुआई में चार भारतीय पैरा एथलीटों ने यहां पांचवें एशियाई पैरा खेलों (Aichi-Nagoya 2026 Asian Para Games) में ट्रैक एंड फील्ड मुकाबलों के पांचवें व अंतिम दिन शुक्रवार को चार स्वर्ण, तीन रजत व छह कांस्य सहित 13 पदक जीते। सुमित अंतिल के अलावा प्रणव सूरमा (पुरुष क्लब थ्रो एफ51), संदीप (पुरुष 400 मीटर टी64) और हानी (पुरुष भाला फेंक एफ37/38) ने भी स्वर्ण पदक जीते। इनमें संदीप और हानी ने तो अपनी स्पर्धाओं में विश्व रिकॉर्ड भी तोड़े।
22 स्वर्ण सहित रिकॉर्ड 65 पदकों के साथ एथलेटिक्स में भारतीय अभियान समाप्त
भारतीय पैरा एथलीटों के 62 सदस्यीय दल ने इसके साथ ही 22 स्वर्ण, 19 रजत और 24 कांस्य सहित रिकॉर्ड 65 पदकों के खेलों के मौजूदा संस्करण में अपने अभियान का भव्य समापन किया। हांगझू 2023 की तुलना में एथलेटिक्स दल ने 12 पदक अधिक हासिल किए। वहीं भारतीय एथलीटों ने 16 स्वर्ण, 17 रजत और 20 कांस्य सहित कुल 53 पदक जीते थे। एथलेटिक्स की पदक तालिका में चीन (54+24+20=98) के बाद भारत दूसरे स्थान पर रहा।
भारतीय दल ने भी हांगझू 2023 का रिकॉर्ड तोड़ा, कुल पदकों की संख्या 114 पहुंची
इस बीच भारतीय दल ने भी समग्र तौर पर खेलों के समापन से एक दिन पहले यानी पदक स्पर्धाओं के पांचवें दिन नौ स्वर्ण, नौ रजत व आठ कांस्य सहित 26 पदक जीते और हांगझू 2023 के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का रिकॉर्ड तोड़ते हुए पदकों की संख्या 114 तक पहुंचा दी, जिनमें 30 स्वर्ण, 35 रजत व 49 कांस्य पदक शामिल हैं। हांगझू खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड 111 पदक (29 स्वर्ण, 31 रजत और 51 कांस्य) जीते थे।
APG 26 | Medal Tally Update
Spectacular show by Team India.
Our champions have put up a stellar display at the Asian Para Games 2026, taking India’s total tally to a magnificent 114 medals:
🥇 30 Gold
🥈 35 Silver
🥉 49 Bronze
Every single podium finish is a testament to extraordinary grit, hard work, and national pride.
#AsianParaGames2026 #TeamIndia #Cheer4Bharat #MedalTally #Praise4Para— SAI Media (@Media_SAI) October 23, 2026
चीन ने पूरा किया स्वर्ण पदकों का दोहरा सैकड़ा
दिन की समाप्ति पर भारतीय दल पदक तालिका में चौथे स्थान पर है। वहीं शीर्षस्थ चीन ने स्वर्ण पदकों का दोहरा सैकड़ा व कुल पदकों का चौथा शतक पूरा कर लिया है। उसके खाते में अब 204 स्वर्ण, 115 रजत व 108 कांस्य सहित कुल 427 पदक गिर चुके हैं। दूसरे स्थान पर काबिज जापान ने 185 पदक (63+60+62) बटोरे हैं जबकि उज्बेकिस्तान (45+49+51=145) तीसरे स्थान पर है।
अंतिल ने भाला फेंक एफ42-44/61-64 संयुक्त स्पर्धा में कायम रखा दबदबा
मौजूदा पैरालम्पिक और विश्व चैम्पियन अंतिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की भाला फेंक एफ42-44/61-64 संयुक्त स्पर्धा में भारत का दबदबा कायम रखा। उन्होंने 72.46 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता।
APG 2026 | Result | Para Athletics
Podium Sweep for India!
Men’s Javelin Throw F42–F44/F61–F64 – Final
Our champions put on an absolute masterclass to lock out the entire podium in style!
Sumit (T64) (TOPS) led the charge, clinching the Gold Medal with a massive throw of 72.46m (1,112 points)!
Mahendra Gurjar (T42) powered through with breathtaking strength to secure the Silver Medal, setting a phenomenal new Games Record of 59.03m in his category (1,066 points)!
Sandip Sanjay Sargar (T44) unleashed an incredible throw to claim the Bronze Medal, setting a brilliant new Games Record of 64.48m in the T44 category (1,006 points)!
Our powerhouse trio concludes their APG 2026 campaigns in breathtaking fashion!
#AsianParaGames2026 #ParaAthletics #TeamIndia #Cheer4Bharat #Praise4Para
— SAI Media (@Media_SAI) October 23, 2026
महेंद्र को रजत मिला तो संदीप ने कांस्य पदक जीता
एफ42 वर्ग में हिस्सा लेने वाले महेंद्र गुर्जर ने 59.03 मीटर के प्रदर्शन के साथ रजत पदक जीता जबकि एफ44 वर्ग के संदीप संजय सरगर ने 64.48 मीटर भाला फेंककर कांस्य पदक हासिल किया। महेंद्र को कम दूरी के बावजूद रजत पदक मिला। संयुक्त स्पर्धाओं में खिलाड़ियों की रैंकिंग तय करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले आरएजेडए अंक में महेंद्र को बढ़त मिली, जिसके आधार पर उन्हें संदीप से ऊपर स्थान दिया गया।
भाला फेंक और चक्का फेंक जैसी स्पर्धाओं में खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़ाने और मुकाबले को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए एफ42, एफ44, एफ62 और एफ64 जैसे वर्गों को अक्सर एक संयुक्त स्पर्धा में शामिल किया जाता है। एफ42 और एफ44 वर्ग में निचले अंगों से संबंधित अक्षमता वाले वे खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं, जो भाला फेंकने या दौड़ने के लिए कृत्रिम पैर का इस्तेमाल नहीं करते। एफ62 और एफ64 वर्ग में निचले अंगों से संबंधित अक्षमता वाले वे खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा करते हैं, जो कृत्रिम पैर या पैरों की मदद से खड़े होकर खेलते हैं।
प्रणव सूरमा ने क्लब थ्रो एफ51 स्पर्धा में बाजी मारी
ह्वीलचेयर का इस्तेमाल करने वाले प्रणव सूरमा ने पुरुषों की क्लब थ्रो एफ51 स्पर्धा में 32.87 मीटर का खेलों का रिकॉर्ड बनाकर भारत को दिन का आखिरी स्वर्ण पदक दिलाया।
APG 2026 | Result | Para Athletics
Double Medal Triumph for India!
Men’s Club Throw F51 – Final
Our champions dominate the field with phenomenal power-packed performances!
Pranav Soorma (TOPS) retains his crown in breathtaking fashion, clinching the Gold Medal with a brand-new Games Record throw of 32.87m!
Dharambir (TOPS) powers through to secure the Bronze Medal with a throw of 27.71m, adding another prestigious continental medal to his cabinet!
#AsianParaGames2026 #ParaAthletics #TeamIndia #Cheer4Bharat #Praise4Para
— SAI Media (@Media_SAI) October 23, 2026
संदीप ने पुरुषों की 400 मीटर टी64 स्पर्धा में तोड़ा विश्व रिकॉर्ड
इससे पहले संदीप ने पुरुषों की 400 मीटर टी64 स्पर्धा के फाइनल में 52.28 सेकेंड का समय लेकर विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। हमवतन अजय कुमार ने 53.61 सेकेंड के खेलों के रिकॉर्ड के साथ कांस्य पदक हासिल किया।
India crosses the 100-medal mark at the Asian Para Games 2026!
Sandeep secured India’s 100th medal in the Men’s 400m T44. He has set a World Record with a timing of 52.28 seconds, marking a proud milestone for the nation.
With determination and resilience, our para-athletes continue to inspire us.
#Cheer4Bharat #TeamIndia #AsianParaGames2026
— SAI Media (@Media_SAI) October 23, 2026
हानी का भाला फेंक एफ37/38 में विश्व कीर्तिमान
वहीं भाला फेंक एफ37/38 के फाइनल में हानी ने 60.49 मीटर का विश्व रिकॉर्ड प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।
WORLD RECORD GOLD FOR HANEY! 🇮🇳🥇🌍
TOPS athlete Haney unleashes a record-breaking 60.49m throw to clinch GOLD in Men’s Javelin Throw F37/38 at the #AsianParaGames2026! 🇮🇳🔥
He smashes the previous T37 World Record of 57.81m, held by China’s Dong Xia, with an incredible throw worth 1,116 points! 💥👏
After winning GOLD with a 55.97m throw at the 2022 edition, Haney raises the bar once again with a historic performance! 🥇🏆
GOLD MEDAL. WORLD RECORD. HISTORY MADE! 🇮🇳✨
#Cheer4Bharat #AsianParaGames2026 #ParaAthletics #TeamIndia
— SAI Media (@Media_SAI) October 23, 2026
इससे पहले निमिषा चक्कुंगलपरम्बिल और प्रमोद बिजारनिया ने क्रमशः महिलाओं की लंबी कूद टी47 और पुरुषों की 1500 मीटर टी46 स्पर्धाओं में रजत पदक जीते। पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में प्रमोद ने चार मिनट 9.65 सेकेंड का समय निकाला।


