hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ललित मोदी का विवादों से रहा है पुराना नाता, कभी विजय माल्या की सौतेली बेटी लैला थी पर्सनल असिस्टेंट
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > ललित मोदी का विवादों से रहा है पुराना नाता, कभी विजय माल्या की सौतेली बेटी लैला थी पर्सनल असिस्टेंट
खेलबॉलीवुडराष्ट्रीयहिन्दी

ललित मोदी का विवादों से रहा है पुराना नाता, कभी विजय माल्या की सौतेली बेटी लैला थी पर्सनल असिस्टेंट

Vinayak Barot
Last updated: July 15, 2022 6:17 pm
Vinayak Barot
Published: July 15, 2022
Share
SHARE

लंदन, 15 जुलाई। कभी राजस्थान क्रिकेट एसोसोसिएशन के रास्ते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले ललित मोदी को बीसीसीआई के सर्वाधिक लोकप्रिय उपक्रम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का संस्थापक यू ही नहीं कहा जाता। दिल्ली में जन्मे इस शख्स ने वर्ष 2007 में न सिर्फ आईपीएल को सफलतापूर्वक लॉन्च किया वरन उसके जरिए भारतीय क्रिकेट को एक अरब डॉलर का उद्योग बना डाला।

हालांकि इस दौरान विवादों से चोली-दामन का रिश्ता रखने वाले 56 वर्षीय ललित मोदी सुर्खियों में आने का भी कोई मौका नहीं चूकते। इसी क्रम में वह पूर्व मिस यूनिवर्स व मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन को डेट करने और जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की घोषणा के बाद फिर चर्चा में आ गए हैं।

सुर्खियों में रहना तो कोई ललित मोदी से सीखे

देखा जाए तो राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई राजनेताओं के साथ अच्छे संबंध रखने वाले व्यवसायी-सह क्रिकेट प्रशासक ललित मोदी का नाम कई विवादों से जुड़ता रहा है। चाहे वह आईपीएल अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान हो या जब उन्हें लंदन जाने के लिए मजबूर किया गया हो अथवा वर्ष 2013 कई हाई-प्रोफाइल मुकदमे हों, हर बार वह लगातार कई-कई दिनों तक समाचार पत्रों की हेडलाइन में रहा करते थे।

बात यहीं खत्म नहीं होती वरन ललित ने आईपीएल में अपने कार्यकाल के दौरान निजी जेट से दुनियाभर की सैर करने और कथित तौर पर भगोड़े उद्योगपति विजय माल्या की सौतेली बेटी लैला महमूद को एक समय अपने निजी सहायक के रूप में नियुक्त कर रखा था।

आईपीएल घोटाला सामने आने के बाद उछला था लैला महमूद का नाम

दरअसल, जब ललित मोदी का आईपीएल घोटाला सामने आया तो कोच्चि फ्रेंचाइजी के प्रतिनिधियों ने साल 2010 में बीसीसीआई से शिकायत की थी और उन्हें फ्रेंचाइजी छोड़ने की धमकी दी थी। वहीं, एक लैला महमूद नाम की महिला भी सामने आई थी। बाद में पता चला कि वह महिला माल्या की सौतेली बेटी थी और मोदी के निजी सहायक के रूप में काम करती थी।

वर्ष 2013 में बीसीसीआई द्वारा निलंबित किए जाने के बाद आईपीएल गवर्निंग काउंसिल को दरकिनार करने सहित ललित मोदी के खिलाफ 22 आरोप लगाए गए, तब ललित मोदी लंदन चले गए, जहां से उन्होंने अपने निलंबन का मुकदमा लड़ना जारी रखा। लेकिन उस दौरान भी वह सुर्खियों में बने रहे, आकर्षक कारों में घूमते रहे और उच्च और शक्तिशाली लोगों के साथ मेलजोल बढ़ाते रहे।

प्राइवेट जेट का इस्तेमाल टैक्सी की तरह किया करते थे ललिल मोदी

यह ललित मोदी ही थे, जिन्होंने आईपीएल चेयरमैन बनने के बाद देश-दुनिया में सफर करने के लिए प्राइवेट जेट रखा। यह चैलेंजर 300 लग्जरी 8 सीटर जेट था। उस समय इस जेट को एक घंटे के लिए चार्टर करने का किराया करीब तीन लाख रुपये था। आरोप है कि ललित इसे हमेशा अपने लिए उपलब्ध रखवाते थे।

ललित करीबी कहते हैं कि वह एक दिन में चार-पांच अलग-अलग कोने में मौजूद शहरों का दौरा भी कर लेते थे। उस समय एयरपोर्ट के लोग पूछते थे कि यह जेट है या टैक्सी। बड़े-बड़े उद्योगपति भी जेट का इस्तेमाल काफी सोच-समझकर करते हैं। लेकिन मोदी इस लग्जरी प्लेन का इस्तेमाल टैक्सी की तरह करते थे।

You Might Also Like

पंजाब: संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से AAP विधायक गुरप्रीत बस्सी की मौत, कई नेताओं ने जताया दुख
उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, चार मजदूरों की मौत
कांग्रेस का केंद्र पर हमला, कहा- मोदी सरकार में निजी निवेश और व्यापक उपभोग पटरी से उतरे
यूपी सरकार महाकुंभ 2025 से पहले प्रयागराज के ऐतिहासिक मंदिरों के जीर्णोद्धार को दे रही प्राथमिकता
यूपी धर्मांतरण केस: छांगुर बाबा तराई बेल्ट के मदरसों में तैयार कर रहा था जेहादियों की फौज, सुरक्षा एजेंसियों का दावा
TAGGED:Former IPL ChairmanLaila MahmoodLalit ModiPersonal AssistantVijay Mallya's Step Daughter
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

August 7, 2026

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?