तिहाड़ जेल में फिर हुई झड़प : AAP ने केजरीवाल की जान को बताया खतरा

नई दिल्ली, 25 अप्रैल। दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच फिर झड़प हो गई। कैदियों ने एक दूसरे पर सुए से हमला किया, जिसमें चार कैदी घायल हो गए। इस घटना के बाद एक बार फिर आम आदमी पार्टी (AAP) ने तिहाड़ जेल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जान को खतरा बताया है।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल के साथ भी ये लोग ऐसी किसी घटना को अंजाम दिला सकते हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के जीवन के साथ ये लोग (भाजपा) खिलवाड़ कर रहे हैं। जब तिहाड़ जेल में एक नहीं कई हत्या की घटनाएं हो चुकी हैं तो अरविंद केजरीवाल के साथ भी ये लोग ऐसी किसी घटना को अंजाम दिला सकते हैं।

संजय सिंह न ने कहा कि 24 घंटे सीसीटीवी से निगरानी रखी जाती है। उनके खिलाफ गहरा षडयंत्र चल रहा है। आप (भाजपा) 23 दिन तक उनके (अरविंद केजरीवाल) जीवन के साथ खिलवाड़ करते रहे। आपने उन्हें इंसुलिन नहीं दिया।

आपसी झगड़े में चार कैदी हुए घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार तिहाड़ जेल की जेल संख्या 3 कैदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। कैदियों ने झगड़े में सुए का इस्तेमाल किया। झगड़ में चार कैदी घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि सोमवार शाम को जेल नंबर तीन में बाथरूम जाने को लेकर विवाद हुआ था। चार कैदियों ने एक दूसरे पर सुए से हमला किया। घायलों की पहचान भूपेश, दीपक, दिनेश और दीपक के रूप में हुई है। हरीनगर थाना पुलिस ने मामला किया है। पुलिस जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular