hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: प्रभु जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए पुरी में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के कड़े प्रबंध
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > प्रभु जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए पुरी में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के कड़े प्रबंध
धर्म-संस्कृतिराष्ट्रीयहिन्दी

प्रभु जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए पुरी में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के कड़े प्रबंध

Revoi Editor
Last updated: June 27, 2025 5:07 pm
Revoi Editor
Published: June 27, 2025
Share
SHARE

पुरी, 27 जून। विश्व प्रसिद्ध प्रभु जगन्नाथ रथ यात्रा को देखने के लिए शुक्रवार को पुरी में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और देवी सुभद्रा के साथ श्री जगन्नाथ मंदिर से गुंडिचा मंदिर तक की औपचारिक यात्रा पर निकले। रथ यात्रा से संबंधित सभी अनुष्ठान कई सुरक्षा बलों और जिला अधिकारियों के समन्वित प्रयासों से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किए जा रहे हैं।

पुरी के जिला मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ स्वैन ने व्यवस्थाओं के बारे में मीडिया को बताया कि यात्रा मार्ग भक्तों से भरा हुआ है। रथ यात्रा से संबंधित सभी अनुष्ठान समय पर आयोजित किए जाएंगे। गुरुवार रात से ही पुलिस तैनात कर दी गई है। इस बार एनडीआरएफ को भी तैनात किया गया है।

सिद्धार्थ स्वैन कहा, ‘कल हमने अवैध 6-7 ड्रोन हटा दिए। श्री जगन्नाथ मंदिर और गुंडिचा मंदिर के ऊपर ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं है। इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने और इसके पैमाने को देखते हुए एहतियात के तौर पर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम को पुरी में तैनात किया गया है।’

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के पवित्र अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं। श्रद्धा और भक्ति का यह पावन उत्सव हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, यही कामना है। जय जगन्नाथ! pic.twitter.com/vj8K6a0XKM

— Narendra Modi (@narendramodi) June 27, 2025

एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट नवीन राणा ने कहा, ‘हमारे कर्मियों को सभी स्थितियों से निबटने के लिए प्रशिक्षित किया गया है, जिसमें कोई भी चिकित्सा आपातकाल, संरचना का ढहना या कोई अन्य स्थिति शामिल है। हमने यहां जिला प्रशासन के साथ मिलकर चार मॉक ड्रिल आयोजित की थीं।’

इस यात्रा में लाखों श्रद्धालु शामिल हुए, जिनमें से अनेक देश के विभिन्न भागों और विदेशों से आए थे, ताकि वे तीनों देवताओं-भगवान जगन्नाथ, उनके भाई भगवान बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा के भव्य रथों को गुंडिचा मंदिर में देख सकें, जहां देवता एक सप्ताह तक रहते हैं और फिर जगन्नाथ मंदिर लौट आते हैं।

इस बीच, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने वार्षिक रथ यात्रा के अवसर पर श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत किया तथा उनसे पूरी आस्था और भक्ति के साथ इसमें भाग लेने का आग्रह किया। अपने संदेश में मुख्यमंत्री माझी ने कहा कि आस्था और भक्ति के साथ रथ यात्रा में शामिल हों, रथ पर महाप्रभु के दिव्य दर्शन करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।

You Might Also Like

सोनी-ZEE का होने जा रहा ‘मेगा मर्जर’, विलय सौदे को सीसीआई ने दी सशर्त मंजूरी
घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन झूमा, सेंसेक्स व निफ्टी रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर बंद
नीतीश कुमार ने भाजपा पर लगाया मीडिया पर कब्जे का आरोप, कहा – अब केंद्र सरकार के जाने के बाद ही पढ़ेंगे अखबार
सुब्रमण्यम स्वामी ने एयर इंडिया की बोली में लगाया धांधली का आरोप, कहा- जाऊंगा अदालत
दिल्ली शराब घोटाला : CBI मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, पूर्व मुख्यमंत्री बोले-मैं करप्ट नहीं हूं…
TAGGED:Lakhs of devotees gather in PuriLord Jagannath Rath Yatrastrict security arrangements
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने कहा – यूरोप को गैस की आपूर्ति फिर से शुरू करने के लिए तैयार

Vinayak Barot
Vinayak Barot
October 12, 2022
मध्य प्रदेश के मंत्री ने दी महिलाओं को सलाह – ‘पतियों से कहिए, घर पर ही शराब पिएं’
હવે CISF સ્ટેચ્યૂ ઓફ યુનિટીની સુરક્ષા વ્યવસ્થા સંભાળશે
ऑस्ट्रेलियाई ओपन बैडमिंटन : सिंधु की हार से भारतीय चुनौती खत्म, सेमीफाइनल में टॉप सीड यामागुची से हारीं
मध्य प्रदेश : भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने दिया इस्तीफा, विंध्य क्षेत्र की मांग लेकर नए दल से लड़ेंगे चुनाव
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?