hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मध्य प्रदेश : भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने दिया इस्तीफा, विंध्य क्षेत्र की मांग लेकर नए दल से लड़ेंगे चुनाव
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > मध्य प्रदेश : भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने दिया इस्तीफा, विंध्य क्षेत्र की मांग लेकर नए दल से लड़ेंगे चुनाव
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मध्य प्रदेश : भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने दिया इस्तीफा, विंध्य क्षेत्र की मांग लेकर नए दल से लड़ेंगे चुनाव

Vinayak Barot
Last updated: October 13, 2023 9:29 pm
Vinayak Barot
Published: October 13, 2023
Share
SHARE

भोपाल, 13 अक्टूबर। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मैहर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक नारायण त्रिपाठी ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से पार्टी छोड़ दी और कहा कि उनका नवगठित दल आगामी विधानसभा चुनाव में विंध्य क्षेत्र को अलग राज्य का दर्जा दिलाने के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगा।

विंध्य क्षेत्र से भाजपा को बाहर करना वीजेपी का लक्ष्य

तीन अलग-अलग पार्टियों से चार बार के विधायक नारायण त्रिपाठी ने बताया कि उनका संगठन विंध्य जनता पार्टी (वीजेपी) का लक्ष्य 17 नवम्बर के चुनाव में विंध्य क्षेत्र से भाजपा को बाहर करना होगा।

प्रभावशाली ब्राह्मण नेता ने कहा, ‘मैंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता और विधानसभा से भी इस्तीफा दे दिया है। भाजपा दोहरे मापदंड अपनाती है। इसकी कथनी और करनी बहुत अलग हैं।’ भाजपा के टिकट पर दो बार विधानसभा के लिए चुने जाने से पहले त्रिपाठी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) से भी मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए चुने जा चुके हैं।

‘मैं किसी राजनीतिक दल की बी-टीम नहीं‘

नारायण त्रिपाठी एक समय सपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। मार्च, 2020 के बाद राज्य में भाजपा नेतृत्व के साथ उनके संबंधों में कथित तौर पर खटास आ गई और उन पर कांग्रेस के करीब जाने का आरोप लगाया गया। फिलहाल उन्होंने कहा, ‘मेरी प्राथमिकता भाजपा को कमजोर करना और यह सुनिश्चित करना है कि उसकी हार हो, खासकर विंध्य क्षेत्र में। इसके साथ ही मैं यह भी स्पष्ट कर दूं कि मैं किसी (प्रतिद्वंद्वी) राजनीतिक दल की बी-टीम नहीं हूं।’

विंध्य को एक अलग राज्य बनाने के लिए काम करना वीजेपी का मुख्य उद्देश्य

उन्होंने कहा, ‘वीजेपी का मुख्य उद्देश्य विंध्य को एक अलग राज्य बनाने के लिए काम करना है जो इस क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से मांग रही है।’ भाजपा ने 2018 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे विंध्य क्षेत्र की 30 में से 24 सीटें जीती थीं।

You Might Also Like

चीन में फैलते नए वायरस hMPV पर केंद्र सरकार ने कहा – ‘घबराने की जरूरत नहीं, भारत पूरी तरह से तैयार’
मध्य प्रदेश के मंत्री ने दी महिलाओं को सलाह – ‘पतियों से कहिए, घर पर ही शराब पिएं’
शेयर बाजार: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 480 अंक चढ़ा, निफ्टी 157 अंक मजबूत
गुजरात चुनाव : भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, लड़कियों को मुफ्त शिक्षा, समान नागरिक संहिता लागू करने का वादा
एनआईए का खुलासा – पीएफआई के निशाने पर थे आरएसएस मुख्यालय और भाजपा के कई बड़े नेता
TAGGED:bjp mlademand of Vindhya regionmadhya pradeshNarayan Tripathi resigns
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राज्यउत्तरप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

August 8, 2026

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?