hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आईपीएल -17 : KKR ने सबसे पहले पक्का किया प्लेऑफ का टिकट, वर्षा से बाधित मैच में मुंबई इंडियंस 18 रनों से परास्त
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > आईपीएल -17 : KKR ने सबसे पहले पक्का किया प्लेऑफ का टिकट, वर्षा से बाधित मैच में मुंबई इंडियंस 18 रनों से परास्त
खेलहिन्दी

आईपीएल -17 : KKR ने सबसे पहले पक्का किया प्लेऑफ का टिकट, वर्षा से बाधित मैच में मुंबई इंडियंस 18 रनों से परास्त

Revoi Editor
Last updated: May 12, 2024 4:05 am
Revoi Editor
Published: May 12, 2024
Share
SHARE

कोलकाता, 11 मई। कोलकाता की बारिश ने हालांकि शनिवार की रात ईडन गॉर्डन्स में टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-17) का मैच पौने दो घंटे विलंबित किया। लेकिन दो बार का पूर्व चैम्पियन कोलकाता नाइड राइडर्स (KKR) अपने लक्ष्य से तनिक भी नहीं डिगा और 20 के बजाय 16-16 ओवरों के मैच में उसने मुंबई इंडियंस (MI) को 18 रनों से हराकर सबसे पहले प्लेऑफ का टिकट पक्का कर लिया।

Say hello to the first team to qualify for the #TATAIPL 2024 Playoffs 🤩

𝗞𝗼𝗹𝗸𝗮𝘁𝗮 𝗞𝗻𝗶𝗴𝗵𝘁 𝗥𝗶𝗱𝗲𝗿𝘀 💜 get the much-awaited ‘Q’ 👏👏

Which other teams will join them? 🤔#KKRvMI | @KKRiders pic.twitter.com/U9x2kVT9GI

— IndianPremierLeague (@IPL) May 11, 2024

157 रनों के जबाव में 139 तक जाकर ठिठक गई मुंबइया टीम

गत तीन मई को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को 24 रनों से हराने वाले केकेआर को आज पहले बल्लेबाजी की दावत मिली और बारिश के चलते स्विंग लेते विकेट पर मेजबानों ने वेंकटेश अय्यर (42 रन, 21 गेंद, दो छक्के, छह चौके) व नीतीश राणा (33 रन, 33 गेंद, एक छक्का, चार चौके) सहित अन्य बल्लेबाजों के छिटपुट प्रयासों से सात विकेट पर 157 रन बनाए थे। जवाब में स्पिनरद्वय सुनील नरेन (1-21) व वरुण चक्रवर्ती (2-17) ने अच्छी शुरुआत करने वाले मुंबई इंडियंस की ऐसी लय बिगाड़ी कि मेहमान टीम आठ विकेट पर 139 रनों पर ही सीमित हो गई।

Joy at the Eden Gardens for the @KKRiders 💜

The @ShreyasIyer15-led side enter the #TATAIPL 2024 Playoffs with a clinical win 👏👏

Scorecard ▶️ https://t.co/4BkBwLMkq0#KKRvMI pic.twitter.com/fyQ1yUtFm4

— IndianPremierLeague (@IPL) May 11, 2024

वैसे तो पांच बार का पूर्व चैम्पियन मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुका था और यह मुकाबला उसके लिए सिर्फ औपचारिकता पूरी करने वाला था। हां, इस मैच में जीत से हार्दिक पंड्या एंड कम्पनी केकेआर के लिए प्लेऑफ का टिकट तनिक विलंबित अवश्य कर सकती थी, लेकिन वह ऐसा भी नहीं कर सकी।

केकेआर का शीर्ष दो टीमों में स्थान लगभग तय

खैर, केकेआर ने 12 मैचों में लगातार चौथी और कुल नौवीं जीत से 18 अंक लेकर तालिका में अपनी शीर्ष पोजीशन बरकरार रखी। अब गुजरात टाइटंस (13 मई, अहमदाबाद) और दूसरे स्थान पर काबिज राजस्थान रॉयल्स (19 मई, गुवाहाटी) से खेले जाने वाले अंतिम दो मैचों के परिणामों से इतर केकेआर के शीर्ष दो में रहने की प्रबल संभावना है। वहीं 13 मैचों में नौवीं पराजय झेलने वाले MI (आठ अंक) को अपना अंतिम मैच लखनऊ सुपर जाएंट्स से 17 मई को वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है।

किशन व रोहित के बीच 65 रनों की भागीदारी के बाद बिगड़ी मुंबई की लय

हालांकि चुनौतीपूर्ण लक्ष्य के समक्ष ईशान किशन (40 रन, 22 गेंद, दो छक्के, पांच चौके)व रोहित शर्मा (19 रन, 24 गेंद, एक छक्का, एक चौका) ने 42 गेंदों पर 65 रन जोड़कर मुंबई इंडियंस को ठीक शुरुआत दी थी। लेकिन सुनील नरेन व ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ वरुण ने लगातार ओवरों में दो रनों के भीतर क्रमशः ईशान व रोहित को लौटाकर टीम की लय बिगाड़ दी।

For his economical match-winning spell of 2-17, it's Varun Chakaravarthy who receives the Player of the Match award 👏👏

Scorecard ▶️ https://t.co/4BkBwLMkq0#TATAIPL | #KKRvMI pic.twitter.com/J2xfDqwdvl

— IndianPremierLeague (@IPL) May 11, 2024

स्कोर कार्ड

कसी गेंदबाजी के सामने पॉवरप्ले के बाद पांच ओवरों में सिर्फ 22 रन बन सके तो टीम और दबाव में आ गई। वहीं तेजी दिखाने के चक्कर में सूर्यकुमार यादव (11 रन, 14 गेंद, एक चौका) व टिम डेविड (0) आंद्रे रसेल (2-34) के शिकार हो गए। 92 रनों पर पांच विकेट गिरने के बाद वापकी का कोई रास्ता नहीं था। हालांकि तिलक वर्मा (32 रन, 17 गेंद, एक छक्का, पांच चौके) ने नमन धीर (17 रन, छह गेंद, दो छक्के, एक चौका) संग मिलकर उम्मीद बांधे रखी, लेकिन अंतिम ओवर की पहली तीन गेंदों पर हर्षित राणा (2-34) ने इन दोनों को आउट कर दिया।

Huge moment in the chase!

Andre Russell gets the in-form Suryakumar Yadav O.U.T ☝️#MI need 70 off 30 now

Watch the match LIVE on @StarSportsIndia and @JioCinema 💻📱#TATAIPL | #KKRvMI pic.twitter.com/kymN1O4LjC

— IndianPremierLeague (@IPL) May 11, 2024

सुनील नरेन के नाम 44वीं बार शून्य पर आउट होने का अनचाहा रिकॉर्ड

इसके पहले केकेआर ने अपने विस्फोटक सलामी बल्लेबाजों – फिल साल्ट (7) व सुनील नरेन को जल्दी खो दिया, जिनमें नरेन ने 44वीं बार शून्य पर आउट होकर टी20 क्रिकेट में एलेक्स हेल्स का पिछला अनचाहा रिकॉर्ड (43) तोड़ दिया।

You miss, I hit 🎯⚡️

A rare golden duck in Kolkata for Sunil Narine! 😲

Watch the match LIVE on @JioCinema and @StarSportsIndia 💻📱#TATAIPL | #KKRvMI pic.twitter.com/0DQsKdXDhD

— IndianPremierLeague (@IPL) May 11, 2024

वेंकटेश व नीतीश के सहारे केकेआर 150 के पार पहुंचा

लेकिन वेंकटेश व नीतीश के अलावा आंद्रे रसेल (24 रन, 14 गेंद, दो छक्के, दो चौके), रिंकू सिंह (20 रन, 12 गेंद, दो छक्के) व रमनदीप सिंह (नाबाद 17 रन, आठ गेंद, एक छक्का, एक चौका) के त्वरित प्रहारों ने टीम को 157 रनों तक पहुंचा दिया, जो बाद में पर्याप्त साबित हुआ। मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह व पीयूष चावला ने आपस में चार विकेट बांटे।

आज के मैच : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (चेन्नई, अपराह्न 3.30 बजे), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स (बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे)।

You Might Also Like

रूस-यूक्रेन युद्ध : अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडेन अचानक यूक्रेन पहुंचीं, जेलेंस्की की पत्नी के साथ स्कूल का दौरा किया
बिहार : कोयले से लदी मालगाड़ी ब्रेक फेल होने के बाद दुर्घटनाग्रस्त, एक-दूसरे पर चढ़े 55 डिब्बे, परिचालन ठप
एशिया कप क्रिकेट : टीम इंडिया फाइनल में, लगातार दूसरी जीत से गत चैम्पियन श्रीलंका का अजेय क्रम तोड़ा
G20 शिखर सम्मेलन : पीएम मोदी के संबोधन के दौरान नेमप्लेट पर लिखा दिखा ‘भारत’
रक्षा मंत्री राजनाथ बोले – 1971 के युद्ध ने बताया कि धर्म के आधार पर भारत का विभाजन एक ऐतिहासिक भूल थी
TAGGED:CricketIPL-17KKR's playoff ticket confirmedMumbai Indians lostplayoff ticket confirmed
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

August 7, 2026

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?