1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. किंग चार्ल्स तृतीय शनिवार को आधिकारिक तौर पर घोषित होंगे ब्रिटेन के नए सम्राट
किंग चार्ल्स तृतीय शनिवार को आधिकारिक तौर पर घोषित होंगे ब्रिटेन के नए सम्राट

किंग चार्ल्स तृतीय शनिवार को आधिकारिक तौर पर घोषित होंगे ब्रिटेन के नए सम्राट

0
Social Share

लंदन, 9 सितम्बर। किंग चार्ल्स तृतीय को शनिवार को सेंट जेम्स पैलेस में परिग्रहण परिषद की बैठक में आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन के नए सम्राट के रूप में पदस्थापित किया जाएगा। मीडिया की खबरों में बकिंघम पैलेस का हवाला देते हुए इस आशय की जानकारी दी गई है।

अनिश्चितता के दौर में राजगद्दी संभालेंगे प्रिंस चार्ल्स

ब्रिटेन की राजगद्दी पर बैठने वाले चार्ल्स सबसे अधिक उम्र के राजा होंगे। चार्ल्स तृतीय अपनी पत्नी कैमिला के साथ बाल्मोरल कैसल से आज दिन में लंदन रवाना आए, जहां वह प्रधानमंत्री लिज ट्रस से मुलाकात करने के साथ ही शोकग्रस्त राष्ट्र को संबोधित करेंगे। महाराजा चार्ल्स ऐसे समय गद्दी पर बैठ रहे हैं, जब देश और स्वयं राजशाही दोनों के लिए अनिश्चितता का दौर है। देश के सामने संप्रति ऊर्जा संकट, जीवन की बढ़ती लागत, यूक्रेन युद्ध और ब्रेक्जिट के नतीजे जैसे मुद्दे हैं।

ब्रिटिश राजशाही के आधुनिकीकरण में चार्ल्स की महत्वपूर्ण भूमिका

देखा जाए तो पूरी जिंदगी ब्रिटेन की राजगद्दी संभालने की तैयारी करने के बाद अंतत: 73 वर्ष की उम्र में चार्ल्स को ‘महाराजा चार्ल्स तृतीय’ के रूप में देश की राजगद्दी पर बैठने का अवसर मिला है। हालांकि राजगद्दी के उत्तराधिकारी चार्ल्स ने ब्रिटिश राजशाही के आधुनिकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। चार्ल्स पहले ऐसे शाही उत्तराधिकारी हैं, जिनकी शिक्षा घर में नहीं हुई है।

इसके साथ ही वह विश्वविद्यालय डिग्री पाने वाले और राजपरिवार और सामान्य जनता के बीच की कम होती दूरियों के दौर में मीडिया की पैनी नजरों के बीच जिंदगी गुजारने वाले भी पहले उत्तराधिकारी हैं। बेहद लोकप्रिय प्रिंसेस डायना के साथ काफी विवादित तलाक के बाद वह काफी अलग-थलग भी पड़े।

ब्रिटेन में 10 दिनों का राजकीय शोक

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरवार को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में निधन हो गया था और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए दुनियाभर में लोग ब्रिटिश दूतावासों में एकत्र हो रहे हैं। सैकड़ों लोग रात में बकिंघम पैलेस पहुंचे और उसके गेट पर फूल रखे। बकिंघम पैलेस लंदन में शाही निवास है। महारानी के निधन के बाद ब्रिटेन में शुक्रवार से 10 दिनों का शोक मनाया जा रहा है। इस दौरान ब्रिटेन में घंटियां बजाई जाएंगी और लंदन में 96 तोपों की सलामी दी जाएगी। महारानी की उम्र के हर एक साल के लिए एक तोप की सलामी दी जाएगी।

 

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code