hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कांग्रेस में शामिल होते ही बोले कन्हैया कुमार – सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी को बचाना होगा अन्यथा देश नहीं बचेगा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > कांग्रेस में शामिल होते ही बोले कन्हैया कुमार – सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी को बचाना होगा अन्यथा देश नहीं बचेगा
राजनीतिहिन्दी

कांग्रेस में शामिल होते ही बोले कन्हैया कुमार – सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी को बचाना होगा अन्यथा देश नहीं बचेगा

Vinayak Barot
Last updated: September 28, 2021 8:06 pm
Vinayak Barot
Published: September 28, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 28 सितम्बर। कन्हैया कुमार ने मौजूदा वक्त कांग्रेस को देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी करार देते हुए उसे बचाने का आह्वान किया है। साथ ही यह भी कहा है कि यदि कांग्रेस को नहीं बचाया गया तो देश भी नहीं बचेगा। मंगलवार को यहां राहुल गांधी की मौजूदगी में कम्युनिस्ट पार्टी छोड़ कांग्रेस का हाथ पकड़ने के बाद प्रेस से मुखातिब कन्हैया कुमार ने ये बातें कहीं।

LIVE: Special Press Conference by Shri @kcvenugopalmp, Shri @rssurjewala and Shri @BHAKTACHARANDAS at the AICC HQ. https://t.co/cwYVpZXvRH

— Congress (@INCIndia) September 28, 2021

गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश भी कांग्रेस से जुड़े, लेकिन सदस्यता नहीं ली

कांग्रेस मुख्यालय पर दोपहर बाद आयोजित समारोह में कन्हैया कुमार जहां कांग्रेस में औपचारिक रूप से शामिल हुए वहीं गुजरात से निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी ने कांग्रेस का हाथ तो थामा, लेकिन तकनीकी अड़चनों के चलते उन्होंने औपचारिक रूप से कांग्रेस की सदस्यता नहीं ली।

कन्हैया कुमार ने कहा,‘मैं आपको स्पष्ट कर देता हूं कि देश में प्रधानमंत्री अब भी हैं, पहले भी थे और आगे भी होते रहेंगे, लेकिन आज जब हम लोग राहुल गांधी की उपस्थिति में हम लोग फॉर्म भर रहे थे तो साथी जिग्नेश ने संविधान की कॉपी दी और हमने गांधी-अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीर दी क्योंकि आज इस देश को भगत सिंह के साहस की जरूरत है, अंबेडकर की समानता की जरूरत है और गांधी की एकता की जरूरत है।’

इस देश को कांग्रेस ही दे सकती है नेतृत्व

कन्हैया ने कहा, ‘जो सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी है, उसे नहीं बचाया गया तो देश नहीं बचेगा। बड़े जहाज को नहीं बचाया गया तो छोटी-छोटी कश्तियां भी नहीं बचेंगी। इस देश को कांग्रेस ही नेतृत्व दे सकती है। मुझे पूरा भरोसा है कि कांग्रेस जो अपने आपको लोकतांत्रिक पार्टी कहती है, वो सत्ता से सवाल पूछने और लोगों के संघर्ष के लिए लड़ने में हमारा साथ देगी।’

जिग्नेश बोले – संविधान और लोकतंत्र खतरे में

वहीं जिग्नेश मेवाणी ने संविधान व लोकतंत्र को खतरे में बताते हुए भाजपा व केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘जो कहानी गुजरात से शुरू हुई, उसने 6-7 साल में जो उत्पात मचाया है, वो आप सबके सामने है। हमारे संविधान पर हमला है। हमारे आइडिया ऑफ इंडिया पर हमला है। लोकतंत्र पर हमला है। आज भाई-भाई एक-दूसरे का दुश्मन बन जाए, उतना जहर, नफरत सोची-समझी साजिश के तहत नागपुर और दिल्ली फैला रहे हैं। कुछ भी करके इस मुल्क के संविधान, लोकतंत्र और आइडिया ऑफ इंडिया को बचाना है और इसके लिए मुझे उसके साथ खड़े होना है, जिसने अंग्रेजों को खदेड़ कर दिखाया है, इसलिए मैं आज कांग्रेस के साथ खड़ा हूं।’

‘2022 के चुनाव में कांग्रेस के सिंबल पर ही लड़ूंगा’

मेवाणी ने कहा, ‘मैं एक निर्दलीय विधायक हूं, इसलिए औपचारिक रूप से कांग्रेस ज्वॉइन नहीं कर सकता। लेकिन  2022 के चुनाव में कांग्रेस के सिंबल पर ही लड़ूंगा और उसके लिए कैंपेन करूंगा। आज राष्ट्रीय स्तर पर जो हो रहा है, वो सब हम गुजरात में झेल चुके हैं।’

You Might Also Like

डीजल इंजन वाहनों पर 10 फीसदी अतिरिक्त जीएसटी लगाने की तैयारी, गडकरी ने ऑटोमोबाइल उद्योग को दी चेतावनी
JEE-Advanced: रजित गुप्ता ने आईआईटी प्रवेश परीक्षा में किया टॉप, देवदत्ता माझी बनीं महिला टॉपर
ज्ञानवापी विवाद : पूरे परिसर के ASI सर्वे की याचिका मंजूर, जिला अदालत ने मुस्लिम पक्ष से 3 दिनों में मांगी आपत्ति
बीच सड़क जल सत्याग्रह पर बैठीं कांग्रेस विधायक, वीडियो हुआ वायरल, जानें मामला
रेपो दर में कटौती से शेयर बाजार उत्साहित, सेंसेक्स 447 अंक उछला, निफ्टी 26200 के निकट
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

August 10, 2026

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?