राखी सावंत के बयान पर कंगना रनौत का पलटवार, बोलीं- सफल महिलाओं पर निजी हमले बंद होने चाहिए

मुंबई, 15 सितंबर। अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने अभिनेत्री राखी सावंत के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। राखी ने एक पॉडकास्ट के दौरान कंगना रनौत और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक और व्यक्तिगत टिप्पणियां की थीं। इसके बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट शेयर करते हुए राखी पर पलटवार किया।

सफल महिलाओं पर सवाल उठाने वालों को कंगना का जवाब

कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि राखी अकेली ऐसी महिला नहीं हैं, जो किसी सफल महिला को देखकर उसके चरित्र पर सवाल उठाती हैं। उनके मुताबिक, कई लोग अपनी जलन, असफलता और अहंकार को सही ठहराने के लिए सफल महिलाओं पर व्यक्तिगत हमले करते हैं। कंगना ने कहा कि महिलाओं को इस तरह के लगातार होने वाले हमलों से खुद को कमजोर या अपमानित महसूस करना बंद करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हर बार खुद को सही साबित करने के लिए सफाई देते रहना जरूरी नहीं है।

राखी पर कंगना का तीखा तंज

अपने पोस्ट में कंगना ने राखी पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए उनकी सफलता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि राखी ने सफलता हासिल करने के लिए चाहे कितने भी ‘फेवर’ किए हों, उन्हें इसका कोई फायदा नहीं मिला। कंगना ने आगे बेहद तीखे अंदाज में कहा कि वह किसी नौकरी तक हासिल नहीं कर पाईं और उन्हें यहां तक कहना पड़ा कि ऐसी नौकरी के लिए भी कुछ क्वालिटी और टैलेंट की जरूरत होती है। कंगना ने अपने पोस्ट के अंत में राखी पर तंज कसते हुए कहा कि वह कहीं नहीं जाने वाली हैं और उन्हें उनकी रील्स देखते हुए रोते रहना चाहिए।

पॉडकास्ट में राखी ने क्या कहा था?

दरअसल, विवाद की शुरुआत राखी सावंत के एक पॉडकास्ट में दिए गए बयान से हुई। बातचीत के दौरान राखी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कंगना रनौत और स्मृति ईरानी समेत बीजेपी से जुड़ी महिला नेताओं को लेकर यौन संकेत वाले और आपत्तिजनक कमेंट किए। राखी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद कंगना ने सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया दी। हालांकि, इस पूरे मामले में दोनों पक्षों की टिप्पणियों को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

कंगना के पलटवार के बाद सोशल मीडिया पर भी इस विवाद को लेकर बहस तेज हो गई है। कुछ यूजर्स कंगना के जवाब का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग दोनों अभिनेत्रियों की सार्वजनिक टिप्पणियों के तरीके पर सवाल उठा रहे हैं। विवाद के बीच एक बार फिर सेलिब्रिटीज के निजी हमलों और सोशल मीडिया पर सार्वजनिक बयानबाजी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular