‘एक देश-एक चुनाव’ पर बोले कमलनाथ – यह संविधान संशोधन का विषय है, राज्यों की अनुमति जरूरी

भपोल, 1 सितम्बर। देश में ‘एक देश-एक चुनाव’ की अटकलों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि यह संविधान संशोधन का विषय है और इसमें राज्यों की अनुमति भी आवश्यक होगी। कमलनाथ ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि ये संविधान संशोधन का विषय है। इसे केवल लोकसभा और राज्यसभा में पास होना पर्याप्त नहीं, इसमें राज्यों की अनुमति भी आवश्यक होगी।

एमपी चुनाव के लिए जल्द ही जारी की जाएगी कांग्रेस की पहली सूची

आगामी विधानसभा चुनाव के संदर्भ में कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस की पहली सूची जल्द ही जारी होगी, परंतु पार्टी को जिसे इशारा करना था, वह कर दिया गया है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को सावन में 450 रुपये में गैस सिलेंडर दिए जाने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 500 रुपये में सिलेंडर देने की बात की थी। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा ने उनकी (कमलनाथ की) मांग पर कुछ तो एक्शन लिया।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा के कई नेता उनके संपर्क में हैं। कांग्रेस का स्थानीय संगठन अगर राजी होगा, तभी भाजपा के लोगों को कांग्रेस में प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने नीमच में अल्प वर्षा के कारण किसानों को हुए नुकसान के मुद्दे पर आरोप लगाया कि राज्य सरकार इस पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने शासन से मांग की कि किसानों को जल्द मुआवजा दिया जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular