1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. जश्न-ए-भ्रष्टाचार, करप्शन का वर्ल्ड कप, AAP के रोड शो पर BJP का तंज, अन्ना की दिलाई याद
जश्न-ए-भ्रष्टाचार, करप्शन का वर्ल्ड कप, AAP के रोड शो पर BJP का तंज, अन्ना की दिलाई याद

जश्न-ए-भ्रष्टाचार, करप्शन का वर्ल्ड कप, AAP के रोड शो पर BJP का तंज, अन्ना की दिलाई याद

0
Social Share

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर। दिल्ली के शराब घोटाले में सीबीआई पूछताछ से पहले मनीष सिसोदिया के ‘रोड शो’ पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने करारा वार किया है। भाजपा ने इसे जश्न-ए-भ्रष्टाचार बताया है। करप्शन के आरोपों को इलेक्शन के फायदे में बदलने की कोशिश में जुटी ‘आप’ को भाजपा ने भ्रष्टाचार का वर्ल्ड कप जीतने वाली पार्टी कहा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा सिसोदिया की भगत सिंह से तुलना पर भी आपत्ति जताई और कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपी का राजघाट जाना राष्ट्रपिता का भी अपमान है। उन्होंने अन्ना आंदोलन और उस दौरान कही गई बातों की भी याद दिलाई।

संबित पात्रा ने कहा, ”यह जश्न-ए-भ्रष्टाचार है। पहले तो भ्रष्टाचार करिए, दलाली खाइए और जब सवाल पूछा जाए तो जश्न मनाइए। जिस प्रकार मनीष सिसोदिया खुले कार में, अपने समर्थकों के साथ नारे लगाए हुए, फूल माला डालकर निकले, ऐसा लग रहा है कोई किला फतह करके निकला हो। जैसे आम आदमी पार्टी ने करप्शन का वर्ल्ड कप जीत लिया हो। यदि दुनिया में करप्शन का वर्ल्ड कप हो तो आम आदमी पार्टी जीत जाएगी। सुबह हमने देखा पहले माता जी ने टीका लगाया और फिर सारा ड्रामा चल रहा है।”

पात्रा ने नवाब मलिक, संजय राउत और सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि नवाब मलिक, सत्येंद्र जैन, संजय राउत ये सभी लोग इसी तरह घर से निकले थे। नवाब मलिक पर जब भ्रष्टाचार का आरोप लगा और घर से निकले तो उन्हें भी टीका लगाया गया था। संजय राउत भी ऐसे ही निकले थे। सत्येंद्र जैन के लिए अरविंद केजरीवाल ने भारत रत्न की मांग की थी। ये सभी आज तक जेल में हैं। सभी जश्न मनाते हुए गए थे, लेकिन कोई आज तक यह सबूत नहीं दे सका है कि उन्होंने भ्रष्टाचार नहीं किया है। कोई भी भ्रष्ट व्यक्ति कभी नहीं कहता कि वह भ्रष्ट है। आज मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी भी यही कर रही है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code