दक्षिणी गाजा में इजराइली हमला, कम से कम 90 लोग मारे गए, 300 से ज्यादा घायल

खान यूनिस, 13 जुलाई। इजराइल ने शनिवार को हमास पर बड़ा मिसाइल हमला किया, जिसमें बच्चों सहित कम से कम 90 लोग मारे गए हैं। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हमले में कम से कम 90 लोगों की जहां मौत हुई है वहीं कम से कम 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

इजराइल का दावा – हमास के सैन्य कमांडर मो. दीफ को निशाना बनाया

हालांकि इजराइल ने दावा किया कि उसने दक्षिणी गाजा पट्टी में एक बड़े हमले में हमास के एक सैन्य कमांडर को निशाना बनाया। लेकिन हमास ने इजराइल के इस दावे को खारिज कर दिया कि उसका सैन्य कमांडर मोहम्मद दीफ उस क्षेत्र में था, जहां इजराइली हमला हुआ।

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संवाददाताओं से कहा कि ‘यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है’ कि दीफ और हमास के दूसरे कमांडर राफा सलामा की इस हमले में मौत हो गई है। यह हमला उस क्षेत्र में हुआ, जिसे सेना ने हजारों फलस्तीनियों के लिए सुरक्षित घोषित किया था।

दीफ को 7 अक्टूबर के हमले का मुख्य साजिशकर्ता माना जाता है

मोहम्मद दीफ के बारे में कई लोगों का मानना ​​है कि वह सात अक्टूबर के हमले का मुख्य साजिशकर्ता था। उक्त हमले में दक्षिणी इजराइल में लगभग 1,200 लोग मारे गए थे, जिसके बाद इजराइल-हमास युद्ध शुरू हो गया था। दीफ कई वर्षों से इजराइल की अति वांछित सूची में सबसे ऊपर है और माना जाता है कि वह अतीत में कई इजराइली हमलों में बच निकला है।

RELATED ARTICLES

Most Popular