WTC फाइनल : चोटिल केएल राहुल की जगह ईशान किशन टीम इंडिया में शामिल

नई दिल्ली, 8 मई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने युवा ओपनर ईशान किशन को चोटिल केएल राहुल की जगह आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए लिए सोमवार को टीम इंडिया में शामिल कर लिया।

उल्लेखनीय है कि ईशान किशन आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं जबिक लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल चोटिल होने की वजह से आईपीएल से बाहर हो गए थे। गत एक मई को लखनऊ में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच के दौरान फील्ड‍िंग करते हुए राहुल जांघ में चोट खा बैठे थे।

उनादकट के बारे में बाद में फैसला किया जाएगा

वहीं लखनऊ सुपर जाएंट्स के अनुभवी वामहस्त तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट की चोट पर लगातार नजर रखी जा रही है। बॉलिंग प्रैक्टिस के बाएं कंधे में चोट खा बैठे हुए उनादकट इस समय नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैब प्रोसेस और स्ट्रेंथ सेशन से गुजर रहे हैं। बीसीसीआई ने कहा कि जयदेव के बारे फैसला बाद में लिया जाएगा।

ऋतुराज, सूर्यकुमार व मुकेश कुमार स्टैंडबाय के तौर पर टीम में शामिल

इस बीच बीसीसीआई ने WTC फाइनल के लिए टीम इंडिया के स्टैंडबाय प्लेयर्स का भी एलान किया है। इसमें आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले CSK के ऋतुराज गायकवाड़, दिल्ली कैपिटल्स के मुकेश कुमार को भी शामिल किया है. वहीं 360 डिग्री प्लेयर सूर्यकुमार यादव ने भी टीम में बतौर स्टैंडबाय प्लेयर के तौर पर टीम में जगह बनाई है। ये तीनों ही खिलाड़ी टीम इंडिया के साथ टूर पर जाएंगे।

बतौर विकेटकीपर ईशान किशन टीम में शामिल

ईशान किशन टीम में बतौर विकेटकीपर शामिल हुए हैं। केएल राहुल WTC Final में टीम में बतौर विकेटकीपर भी खेल सकते थे। लेकिन, उनके बाहर हो जाने के बाद केएस भरत ही विशेषज्ञ विकेटकीपर के तौर पर टीम में थे। ऐसे में ईशान किशन को शामिल किया गया है। आईपीएल में खराब शुरुआत करने के बाद हाल में ईशान ने कुछ शानदार पारियां खेली हैं और मौजूदा सत्र के 10 मैचों में 293 रन बनाए हैं।

उमेश यादव की चोट पर रखी जा रही नजर

उधर उमेश यादव की चोट पर कोलकाता नाइट राइडर्स की मेडिकल टीम नजर रख रही है और बीसीसीआई की मेडिकल टीम लगातार केकेआर की टीम से संपर्क में है। उनकी चोट की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। WTC फाइनल के लिए टीम में शामिल उमेश को गत 26 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलते हुए हैमस्ट्र‍िंग इंजरी हुई थी।

डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए भारतीय टीम :-

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट व ईशान किशन (विकेटकीपर)।

स्टैंडबाय खिलाड़ी : ऋतुराज गायकवाड़, मुकेश कुमार व सूर्यकुमार यादव।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular