hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ईरान : अली खामेनेई ने मोखबर को नियुक्त किया कार्यवाहक राष्ट्रपति, सिर्फ 50 दिन संभाल पाएंगे पद
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > ईरान : अली खामेनेई ने मोखबर को नियुक्त किया कार्यवाहक राष्ट्रपति, सिर्फ 50 दिन संभाल पाएंगे पद
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

ईरान : अली खामेनेई ने मोखबर को नियुक्त किया कार्यवाहक राष्ट्रपति, सिर्फ 50 दिन संभाल पाएंगे पद

Revoi Editor
Last updated: May 21, 2024 2:41 am
Revoi Editor
Published: May 21, 2024
Share
SHARE

तेहरान, 20 मई। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में राष्ट्रपति डॉ. इब्राहिम रईसी की मौत के बाद देश के प्रथम उप राष्ट्रपति मोहम्मद मोखबर को कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त किया है।

अली खामेनेई ने रईसी के निधन के बाद सोमवार को शोक संदेश जारी करते हुए यह घोषणा की। खामनेई ने बताया कि संविधान के अनुच्छेद 131 के अनुसार मोखबर को यह कार्यभार सौंपा गया है। मोहम्मद मोखबर को 50 दिनों के भीतर राष्ट्रपति चुनाव की तैयारी के लिए न्यायिक प्रमुखों के साथ काम करना होगा।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। राष्ट्रपति रविवार को पूर्वी अजरबैजान से लौट रहे थे, तभी अजरबैजान के सीमावर्ती शहर जोल्फा के करीब दुर्घटना घटी, जो ईरान की राजधानी तेहरान से 600 किलोमीटर दूर है। लेकिन राष्ट्रपति की मौत की पुष्टि सोमवार को हेलीकॉप्टर का मलबा मिलने के बाद हुई। इस हादसे में ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन सहित हेलीकॉप्टर में सवार सात अन्य लोगों की भी मौत हो गई थी।

ईरान में 5 दिनों का राजकीय शोक, बुधवार को सुपुर्द-ए-खाक होंगे रईसी

इस बीच अली खामेनेई ने अपने शोक संदेश के दौरान देश में पांच दिनों का राजकीय शोक मनाए जाने की भी घोषणा की। वहीं कार्यकारी मामलों के ईरानी उप राष्ट्रपति मोहसिन मंसूरी ने संवाददाताओं को बताया कि राष्ट्रपति रईसी के अंतिम संस्कार की व्यवस्था ईरान के कई शहरों में सावधानीपूर्वक की गई है। मंसूरी ने पुष्टि की कि दिवंगत राष्ट्रपति के सम्मान में तबरिज, कोम, तेहरान, बिरजंद और मशहद में अंतिम संस्कार जुलूस आयोजित किए जाएंगे। दिवंगत राष्ट्रपति रईसी का अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा। उन्हें तेहरान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

अली बघेरी बने कार्यवाहक विदेश मंत्री

रईसी की जगह मोहम्मद मोखबर को जहां कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है वहीं विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दोल्लाहियन की मौत के बाद ईरान के शीर्ष परमाणु वार्ताकार अली बघेरी को कार्यवाहक विदेश मंत्री नियुक्त किया गया।

मोखबर सिर्फ 50 दिन रह पाएंगे कार्यवाहक राष्ट्रपति, 28 जून को होगा चुनाव

ईरान के संविधान के मुताबिक राष्ट्रपति की मौत हो जाने की स्थिति में 50 दिनों के अंदर चुनाव कराना जरूरी है। ऐसे में कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाए गए मोहम्मद मोखबर सिर्फ 50 दिनों तक ही इस पद पर बने रह पाएंगे। इन 50 दिनों तक वह राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की कुर्सी संभालेंगे और बचे हुए कामकाज को पूरा करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार देश में 28 जून को नए राष्ट्रपति का चुनाव होगा।

कौन हैं मोहम्मद मोखबर देजफुली

उल्लेखनीय है वर्ष 2021 में जब इब्राहिम रईसी ने राष्ट्रपति का पद संभाला तो उन्होंने मोहम्मद मोखबर को अपना पहला उप राष्ट्रपति नामित किया था। मोहम्मद मोखबर ने वर्षों तक अयातुल्ला अली खामनेई के आदेश पर बने फाउंडेशन का नेतृत्व भी किया है। खामनेई वर्ष 2007 में मोखबर को इस पद पर नियुक्त किया था। वैसे इब्राहिम रईसी के बाद देश में दूसरे सबसे बड़े नेता के रूप में मोहम्मद मोखबर को जाना जाता है।

वर्ष 1955 में ईरान के डेजपुल में जन्मे मोहम्मद मोखबर की प्रशासन पर भी अच्छी पकड़ है। मोखबर आठ अगस्त, 2021 से ईरान के 7वें और वर्तमान पहले उप राष्ट्रपति हैं। वह वर्तमान में एक्सपीडिएंसी डिस्कर्नमेंट काउंसिल के सदस्य भी हैं। वह इसके पहले सिना बैंक में बोर्ड के अध्यक्ष और खुजेस्तान प्रांत के डिप्टी गवर्नर रह चुके हैं। उनके पास डॉक्टरेट की दो डिग्रियां हैं। इनमें से एक अंतरराष्ट्रीय अधिकारों पर डॉक्टरेट अकादमिक पेपर और एक एमए की डिग्री शामिल है।

You Might Also Like

रामगोपाल यादव ने की घोषणा – अखिलेश यादव करहल विधानसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव
ऑस्ट्रेलियाई ओपन : सानिया मिर्जा महिला युगल में हारीं, जीवन और बालाजी की जोड़ी भी बाहर
पाकिस्तान से तनाव के बीच वायुसेना प्रमुख के बाद अब रक्षा सचिव ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात
पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, चौना मीन बने डिप्टी सीएम
Syria Violence: 745 नागरिक, 125 सुरक्षा बल, 148 आतंकी… सीरिया में 2 दिन की हिंसा में हजार से अधिक लोगों की मौत
TAGGED:Ali KhameneiiranIran's Supreme LeaderMohammad MokhbarMokhbar appointed as acting President
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

August 7, 2026

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?