IPL 2026 का कार्यक्रम घोषित : रिकॉर्ड 84 मैच खेले जाएंगे, चैम्पियन RCB व SRH के बीच उद्घाटन मुकाबला
मुंबई, 11 मार्च। आईसीसी टी20 विश्व कप में तीसरी खिताबी जीत की खुमारी अभी टीम इंडिया के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के सिर चढ़ी हुई है, तभी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दुनिया की सर्वाधिक लोकप्रिय क्रिकेट लीग यानी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का बुखार चढ़ा दिया। इस क्रम में 28 मार्च से प्रस्तावित आईपीएल-19 के पहले 20 मैचों की घोषणा कर दी गई। तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद पूरा कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।
𝐓𝐡𝐞 𝐰𝐚𝐢𝐭 𝐢𝐬 𝐚𝐥𝐦𝐨𝐬𝐭 𝐨𝐯𝐞𝐫 ⏳@RCBTweets to take on @SunRisers in the season opener in Bengaluru ❤️🧡
Catch the first phase of #TATAIPL 2026 schedule on @StarSportsIndia and @JioHotstar 🙌 pic.twitter.com/L98erPcmTw
— IndianPremierLeague (@IPL) March 11, 2026
3 राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद पूरा कार्यक्रम घोषित किया जाएगा
शुरुआती 20 मैचों के शेड्यू पर गौर करें तो मौजूदा चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ पहले मैच से सीजन की शुरुआत करेगी। हालांकि, आरसीबी के सभी घरेलू मैचों के लिए विशेषज्ञ समिति से मंजूरी मिलना जरूरी है। IPL 2025 के पंजाब किंग्स (PBKS) का पहला मैच 31 मार्च को मुल्लांपुर में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ होगा। पांच बार का पूर्व चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) 29 मार्च, रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से भिड़ेगा।
🚨 News 🚨
Presenting the schedule for the first 20 matches of #TATAIPL 2026, to be played from March 28 to April 12, 2026 🗓️
Full schedule will be announced once poll dates are announced for three states set to undergo State Assembly elections.
More details ▶️… pic.twitter.com/8Iq492v8TE
— IndianPremierLeague (@IPL) March 11, 2026
पहले 20 मैचों का शेड्यूल
- 28 मार्च (शनिवार) : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (बेंगलुरु)।
- 29 मार्च (रविवार) : मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (मुंबई)।
- 30 मार्च (सोमवार) : राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (गुवाहाटी)।
- 31 मार्च (मंगलवार) : पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस (मुल्लांपुर)।
- 1 अप्रैल (बुधवार) : लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (लखनऊ)।
- 2 अप्रैल (गुरुवार) : कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (कोलकाता)।
- 3 अप्रैल (शुक्रवार) : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स (चेन्नई)।
- 4 अप्रैल (शनिवार) : दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (दिल्ली)।
- 4 अप्रैल (शनिवार) : गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (अहमदाबाद)।
- 5 अप्रैल (रविवार) : सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स (हैदराबाद)।
- 5 अप्रैल (रविवार) : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (बेंगलुरु)।
- 6 अप्रैल (सोमवार) : कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स (कोलकाता)।
- 7 अप्रैल (मंगलवार) : राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस (गुवाहाटी)।
- 8 अप्रैल (बुधवार) : दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस (दिल्ली)।
- 9 अप्रैल (गुरुवार) : कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स (कोलकाता)।
- 10 अप्रैल (शुक्रवार) : राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (गुवाहाटी)।11 अप्रैल (शनिवार) : पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (मुल्लांपुर)।
- 11 अप्रैल (शनिवार) : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (चेन्नई)।
- 12 अप्रैल (रविवार) : लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम गुजरात टाइटंस (लखनऊ)
- 12 अप्रैल (रविवार) : मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (मुंबई)।
शुरुआती 20 मैच 10 स्थानों पर खेले जाएंगे
कार्यक्रम के अनुसार लीग के शुरुआती 20 मैच 10 स्थानों पर खेले जाएंगे। इनमें बेंगलुरु, मुंबई, गुवाहाटी, (मुल्लांपुर) न्यू चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद शामिल हैं। इस दौरान टूर्नामेंट में चार डबल हेडर होंगे, जिनमें दोपहर के मैच भारतीय समयानुसार 3.30 बजे और शाम के मैच 7.30 बजे शुरू होंगे।
