hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आईपीएल-14 : यूएई में होंगे इस सत्र के बचे मैच, बीसीसीआई 29 मई को कर सकता है घोषणा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > आईपीएल-14 : यूएई में होंगे इस सत्र के बचे मैच, बीसीसीआई 29 मई को कर सकता है घोषणा
हिन्दी

आईपीएल-14 : यूएई में होंगे इस सत्र के बचे मैच, बीसीसीआई 29 मई को कर सकता है घोषणा

Vinayak Barot
Last updated: May 24, 2021 10:24 am
Vinayak Barot
Published: May 24, 2021
Share
SHARE

मुंबई, 23 मई। ‘बॉयो बबल’ में कोरोना संक्रमण की सेंधमारी के चलते बीच रास्ते ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की जा चुकी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-14 के बचे मैचों के आयोजन की राह निकलती प्रतीत हो रही है। यदि सब कुछ अनुकूल रहा तो इस लोकप्रिय लीग के शेष मुकाबले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में इसी वर्ष 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर के बीच कराए जा सकते हैं। देश के प्रमुख राष्ट्रीय अंग्रेजी दैनिक टाइम्स ऑफ इंडिया ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों के हवाले से रविवार को यह जानकारी साझा की है।

  • यूएई में पिछले वर्ष भी हुआ था आईपीएल का आयोजन

रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों ने बताया कि यूएई में पहले भी आईपीएल का आयोजन कराया जा चुका है और ऐसे में यहीं टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन को पूरा करवाने का फैसला किया गया है। वस्तुतः बीसीसीआई इन मैचों के लिए दो विकल्पों पर विचार कर रहा था। इनमें इंग्लैंड और यूएई शामिल थे। फिलहाल यूएई पर ही अंतिम मुहर लगी है।

सूत्रों का यह भी कहना है कि बीसीसीआई  29 मई को आईपीएल के नए आयोजन स्थल और तारीखों की घोषणा कर सकता है। उसी दिन बोर्ड की साधारण सभा की विशेष बैठक होनी है। ज्ञातव्य है गत नौ अप्रैल से प्रारंभ हुए आईपीएल -2021 सत्र को 29 मैचों के बाद ही कोरोना की वजह से इस माह की शुरुआत में स्थगित करना पड़ा था। कुल 60 में 31 मैच होने अभी शेष हैं।

गौरतलब है कि भारतीय टीम अगले माह लगभग साढ़े तीन माह के इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां उसे पहले न्यूजीलैंड के साथ 18 से 22 जून तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलना है। उसके बाद इंग्लैंड और भारत के बीच चार अगस्त से 14 सितम्बर के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है।

बोर्ड के सूत्रों का कहना है कि दूसरे और तीसरे टेस्ट के बीच नौ दिनों का अंतर है। यदि इस अंतर को कम करके चार दिन तक ले आया जाता है तो बोर्ड को आईपीएल के बचे मैचों के आयोजन के लिए ज्यादा दिन मिल सकेंगे। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड से बीसीसीआई की इस पर चर्चा अभी चल रही है।

  • बोर्ड के अंतरिम सीईओ हेमांग अमीन की पहली पसंद यूएई

बताया जाता है कि बोर्ड के अंतरिम सीईओ  हेमांग अमीन 29 मई की विशेष बैठक में आईपीएल के बचे मैच यूएई और इंग्लैंड में कराए जाने का प्रस्ताव रखेंगे। हालांकि उनकी पहली पसंद यूएई ही है। अमीन का मानना है कि यूएई में आयोजन से इंग्लैंड के मुकाबले कम खर्च बैठेगा। सितम्बर-अक्टूबर में वहां का मौसम भी इंग्लैंड से अच्छा रहेगा और फिर यूएई में आयोजन का बीसीसीआई का पूर्व अनुभव भी रहा है। पिछले सत्र के पूर्व वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव के चलते आईपीएल के शुरुआती 20 मैच यूएई में ही कराए गए थे।

You Might Also Like

पूर्व भाजपा सांसद पर ओपी राजभर ने किया पलटवार, कहा- ‘उन्हें दिमाग का दिवालियापन हो गया…बुजुर्ग हो गए हैं बेचारे’
रेपो रेट पर आरबीआई का बड़ा फैसला : Loan, EMI और ब्याज दरों पर जानिए क्या पड़ेगा असर
नई वंदे भारत ट्रेन ने तोड़ा बुलेट ट्रेन का रिकॉर्ड, सिर्फ 52 सेकेंड में पकड़ी 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार
मंत्रिमंडल की बैठक में बोले सीएम योगी – निवेश प्रस्तावों की मंत्री करें समीक्षा, जल्द करेंगे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी
दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति रामफोसा बोले – ‘इजराइल मामले में ICJ के फैसले ने हमें सही साबित किया’
TAGGED:bcciIPL-14MATCHuae
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
उत्तरप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

सीएम योगी की घोषणा : एलडीबी से लघु-सीमांत किसानों को अब सिर्फ 6% ब्याज दर पर ऋण

Revoi Editor
Revoi Editor
December 21, 2025
मैं डेमोक्रेटिक पार्टी से उम्मीदवार हूं, कोई मुझे इस दौड़ से बाहर नहीं कर रहा: बाइडन
उच्चतम न्यायालय ने दिव्यांगों के टीकाकरण मामले में केंद्र सरकार को जारी की नोटिस
कर्नाटक : विधान परिषद में धर्मांतरण विरोधी विधेयक ध्वनि मत से पारित, कांग्रेस का वॉकआउट
बंगाली मॉडल सरस्वती दास ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?