hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारत पेरिस समझौते का पालन करने वाला इकलौता देश : प्रधानमंत्री मोदी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > देश-विदेश > भारत पेरिस समझौते का पालन करने वाला इकलौता देश : प्रधानमंत्री मोदी
देश-विदेशहिन्दी

भारत पेरिस समझौते का पालन करने वाला इकलौता देश : प्रधानमंत्री मोदी

sanket
Last updated: September 26, 2021 12:27 pm
sanket
Published: September 26, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 26 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलवायु परिवर्तन को बड़ी वैश्विक चुनौती बताते हुए कहा है कि इससे निपटने के लिए जीवनशैली को प्रकृति के अनुरूप बनाने की जरूरत है और भारत जी-20 समूह का अकेला ऐसा देश है, जो ऐसी जीवनशैली अपनाने के साथ ही पेरिस समझौते का पालन कर रहा है। पीएम मोदी ने शनिवार रात वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये ‘ग्लोबल सिटीजन लाइव’ आयोजन को संबोधित करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन आज विश्व के सामने बड़ी चुनौती बनकर खड़ा है।

दुनिया को इस बात को स्वीकार करना होगा कि जलवायु परिवर्तन का असर सबसे पहले हम पर ही होगा। जलवायु परिवर्तन से निपटने का सबसे अच्छा तरीका है कि हमें अपनी जीवनशैली को प्रकृति के हिसाब से बदलना होगा। गरीबी उन्मूलन की दिशा में काम कर रहे वैश्विक संगठन ‘ग्लोबल सिटीजन’ का यह आयोजन 120 देशों में प्रसारित किया गया। इसका विशेष सम्मेलन 25 सितंबर से 26 सितंबर तक चलेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि लगभग दो वर्षों से पूरी दुनिया वैश्विक महामारी से जूझ रही है। उन्होंने कहा, “महामारी से लड़ने के हमारे साझा अनुभव ने हमें सिखाया है कि जब हम साथ होते हैं तो हम मजबूत और बेहतर होते हैं। हमने इस सामूहिक भावना की झलक तब देखी जब हमारे कोरोना योद्धाओं, डॉक्टरों, नर्सों, चिकित्सा कर्मचारियों ने महामारी से लड़ने में अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। हमने अपने वैज्ञानिकों और नवोन्मेषकों में यह भावना देखी, जिन्होंने रिकॉर्ड समय में नये टीके बनाये। पीढ़ियां इस समय को याद रखेंगी।”

कोरोना के अलावा अन्य चुनौतियां भी बनी हुई हैं, जिनमें से एक सतत चुनौती गरीबी है। गरीबों को सरकारों पर अधिक निर्भर बनाकर गरीबी से नहीं लड़ा जा सकता। गरीबी से तब लड़ा जा सकता है, जब गरीब सरकारों को ऐसे भरोसेमंद साथी के रूप में देखना शुरू कर दें, जो उन्हें गरीबी के दुष्चक्र को हमेशा के लिए तोड़ने के लिए सक्षम बुनियादी ढाँचा देंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब गरीबों के सशक्तीकरण के लिए ताकत का इस्तेमाल किया जाता है, तो उनके पास गरीबी से लड़ने की ताकत भी आ जाती है।

उन्होंने कहा, “हमारी सरकार ने बैंकिंग सिस्टम से अलग रहने वाले लोगों को बैंकिंग से जोड़ा। करोड़ों लोगों को सामाजिक सुरक्षा कवरेज मुहैया कराया। देश के 50 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं भी मुहैया करायी गयीं। आपको यह जान कर खुशी होगी कि हमारी सरकार ने तीन करोड़ मकान तैयार बनावाये हैं।”
सरकार अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे के लिए 10 खरब डॉलर से अधिक खर्च कर रही है। पिछले एक साल और इस वर्ष के कई महीनों से देश के 80 करोड़ नागरिकों को मुफ्त अनाज मुहैया कराया जा रहा है। ये और कई अन्य प्रयास गरीबी के खिलाफ लड़ाई को ताकत देंगे।

You Might Also Like

इजराइल का दक्षिणी गाजा के रफाह शहर में हवाई हमला, 13 लोगों की मौत, बाइडेन ने नेतन्याहू से फोन पर की बात
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लागू नए नियमों के खिलाफ ह्वॉट्सएप की दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका
ICC चैम्पियंस ट्रॉफी : अफगानी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने 5 दिनों के भीतर तोड़ा रिकॉर्ड, बनाया सर्वोच्च स्कोर
धर्मशाला टेस्ट : अश्विन ने 9 विकेटों के साथ 100वें टेस्ट को बनाया यादगार, टीम इंडिया ने 4-1 से जीती सीरीज
करौली की चुनावी सभा में पीएम मोदी का कांग्रेस पर प्रहार – ‘पापियों को सजा और भ्रष्टाचारियों को जेल भेजना है’
TAGGED:India-Paris PactNational newspm modi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलहिन्दी

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

August 7, 2026

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?