hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से मची भीषण तबाही, अब तक 13 लोगों की मौत
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > देश-विदेश > इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से मची भीषण तबाही, अब तक 13 लोगों की मौत
देश-विदेशहिन्दी

इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से मची भीषण तबाही, अब तक 13 लोगों की मौत

sanket
Last updated: December 5, 2021 1:15 pm
sanket
Published: December 5, 2021
Share
SHARE

लूमागंज, 5 दिसम्बर। इंडोनेशिया की घनी आबादी वाले द्वीप जावा में ज्वालामुखी फटने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है, वहीं सात लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुलगते मलबे के कारण तलाश अभियान में बाधा आ रही है। पूर्व जावा प्रांत के लूमागंज जिले में सेमेरू पर्वत में ज्वालामुखी फटने पर आकाश में 40,000 फुट की ऊंचाई पर राख की चादर बिछ गई साथ ही गैस और लावा बहता हुआ नीचे के स्थानों पर आ गया। इस घटना से गई गांव प्रभावित हुए हैं।

भूगर्भीय सर्वेक्षण केन्द्र के प्रमुख इको बुड़ी लेलोनो ने बताया कि तूफान और कई दिनों तक बारिश होने के कारण 3,676 मीटर की ऊंचाई पर सेमेरू पर्वत पर ज्वालामुखी फटा। जिला प्रमुख टी हक ने कहा कि घनी राख के कारण कई गांवों में अंधेरे का आलम है। सैकड़ों लोगों को अस्थायी आश्रय स्थलों में पहुंचाया गया है और कुछ लोग खुद ही सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। उन्होंने बताया कि बिजली आपूर्ति ठप हो जाने से परेशानियां पेश आ रही हैं। राष्ट्रीय आपदा राहत एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने कहा कि कम से कम 13 ग्रामीणों की गंभीर रूप से जलने से मौत हो गई और 57 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से 16 की हालत गंभीर है।

उन्होंने कहा कि बचाव दल कुराह कोबोकन गांव में एक नदी के किनारे सात निवासियों और खनिकों की तलाश कर रहे हैं जिनके लापता होने की खबर है। मुहारी ने कहा कि ज्वालामुखी के मलबे से गांव के सारे घर क्षतिग्रस्त हो गए और 900 से अधिक लोग अस्थायी सरकारी आश्रय स्थलों में रह रहे हैं। परिवहन मंत्रालय की प्रवक्ता अदिता इरावती ने कहा कि उनके कार्यालय ने शनिवार को सभी एयरलाइन कंपनियों को ज्वालामुखी के पास के मार्गों से बचने के लिए नोटिस जारी किया है।

You Might Also Like

उत्तर प्रदेश : योगी सरकार ने शराब माफिया पर कसा शिकंजा, 3400 पर केस दर्ज, 534 गिरफ्तार
सुप्रीम कोर्ट का निर्देश – NCR में पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर एक माह में लगाया जाए पूर्ण प्रतिबंध
राजस्थान: योजना भवन में दो करोड़ 31 लाख से अधिक की नगदी और एक किलो सोना बरामद
पौष पूर्णिमा पर ‘महाकुम्भ 2025’ का हुआ भव्य और दिव्य शुभारंभ, सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं
मुसलमानों पर भड़के AIUD चीफ बदरुद्दीन अजमल, ‘चोरी-डकैती-रेप’ में बताया नंबर-1
TAGGED:hindiIndonesiaNationalVolcano
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

August 10, 2026

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

पश्चिमी कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 570 से अधिक घायल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?