1. Home
  2. हिंदी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Happy New Year 2022 : आइए जानते हैं किस देश में सबसे पहले और कहां सबसे आखिरी में मनाया जाएगा नए साल का जश्न
Happy New Year 2022 : आइए जानते हैं किस देश में सबसे पहले और कहां सबसे आखिरी में मनाया जाएगा नए साल का जश्न

Happy New Year 2022 : आइए जानते हैं किस देश में सबसे पहले और कहां सबसे आखिरी में मनाया जाएगा नए साल का जश्न

0
Social Share

लखनऊ, 30 दिसम्बर। साल 2022 के आने में महज चंद घंटे और शेष बचे हैं। कल शुक्रवार 31 दिसंबर की रात से ही पूरा विश्व नए साल के आगाज की तैयारियों में जुट जाएगा। पूरा विश्व रात 12 बजे नए साल यानी 2022 का भव्य तरीके से स्वागत करेगा, हालांकि कोरोना महामारी की वजह से अलग-अलग देशों के अगल-अगल राज्यों में कई गाइडलाइन बनाई गई हैं। जिसके चलते लोग घर से बाहर निकल कर ज्यादा जश्न नहीं मना पाएंगे। लेकिन, क्या आप जानते हैं भारत जब रात में 12 बजे नए साल के जश्न में डूबेगा तबतक कई ऐसे देश हैं जो जश्न मना चूके होंगे।

तो आइए ऐसे में जानते हैं कि आखिर किस देश में सबसे पहले और किस देश में सबसे बाद में नए साल का जश्न मनाया जाता है वहां के टाइमजोन के हिसाब से…

भारत से पहले इस देश में मनाया जाता है नये साल का जश्न

पूरे विश्व में सबसे पहले नए साल का स्वागत समोआ और क्रिसमस आइलैंड/किरीबैती में किया जाएगा। जहां भारतीय समय के मुताबिक 31 दिसंबर की शाम 3:30 बजे से नए साल का जश्न शुरू हो जाएगा। इसके बाद न्यूजीलैंड, रूस के कुछ हिस्सों और ऑस्ट्रेलिया में नए साल का स्वागत होगा। यहीं अगर एशियाई देशों की बात करें तो जापान और दक्षिण कोरिया में सबसे पहले नए साल का स्वागत किया जाएगा। जापान और दक्षिण कोरिया में भारत के समयानुसार 31 दिसम्बर की रात 8:30 बजे नव वर्ष प्रारंभ होगा।

भारत के बाद इन देशों का आता है नंबर

दुनिया में जिन देशों में सबसे आखिर में नया साल मनाया जाएगा उसमें यूएस माइनर आउटलाइंग आइलैंड का नाम आता है. यहां सबसे आखिर में 1 जनवरी शाम 5:35 (भारतीय समय के अनुसार) पर नया साल मनाया जाएगा। वहीं एशिया में सबसे आखिर में ईरान, ईराक और तुर्की में नया साल मनाया जाएगा। यूरोप में नए साल के जश्न की बात की जाए तो रूस की राजधानी मॉस्को में सबसे पहले नव वर्ष की शुभकामनाएं दी जाएंगी। ग्रीस में नए साल के जश्न के साथ मिस्र और दक्षिण अफ्रीका में नया साल मनाया जाएगा। जर्मनी, बेल्जियम, फ्रांस और इटली में एक साथ नए साल का जश्न मनाया जाएगा। लंदन में भारतीय समय अनुसार 1 जनवरी की सुबह 5:30 बजे नए साल का आगाज होगा। ब्राजील और अर्जेंटीना में एक साथ नए साल का जश्न मनाया जाएगा। कनाडा और अमेरिका में इसके बाद नए साल का स्वागत किया जाएगा।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code