भारतीय महिलाओं ने भी ACC प्रमुख नकवी के हाथों एशिया कप ट्रॉफी लेने से किया इनकार

दुबई, 13 सितम्बर। एशिया कप ट्रॉफी को लेकर गतिरोध लगातार दूसरे वर्ष भी जारी रहा, जब खिताब जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी रविवार को एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) व पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया।

पुरस्कार वितरण समारोह के लिए भारतीय खिलाड़ी मैदान पर नहीं आईं

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम ने यहां श्रीलंका को 72 रनों से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार एशिया कप का खिताब जीता। खिताबी जीत के बाद हालांकि पुरस्कार वितरण समारोह के लिए भारतीय खिलाड़ी मैदान पर नहीं आईं।

पिछले वर्ष भारतीय पुरुष टीम ने भी नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से किया था इनकार

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भारतीय पुरुष टीम ने भी नकवी से एशिया कप ट्रॉफी और पदक लेने से इनकार कर दिया था। सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम ने पिछले साल ट्रॉफी के बिना ही मंच पर जश्न मनाया था। दिलचस्प तो यह है कि भारतीय टीम को अब तक वह एशिया कप ट्रॉफी नहीं मिली है, जिसे बाद में एसीसी के कार्यालय में रखा गया था।

टीम इंडिया ने ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों एशिया कप ट्रॉफी लेने से किया इनकार

इस बार बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया द्वारा नंदनी शर्मा को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक का पदक दिए जाने के बाद भी भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी पुरस्कार वितरण समारोह के लिए मैदान पर नहीं लौटीं।

एशिया कप : भारतीय महिलाएं आठवीं बार चैम्पियन, 72 रनों की जीत से श्रीलंका के हाथों पिछली हार का चुकाया हिसाब

हालांकि श्रीलंकाई टीम ने नकवी से उप विजेता का चेक स्वीकार किया। इससे पहले श्रीलंका क्रिकेट के अंतरिम प्रमुख एरान विक्रमरत्ने ने टीम के खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को पदक प्रदान किए। वैसे, नकवी ने श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू को पुरस्कार प्रदान करने के बाद तुरंत स्टेडियम छोड़ दिया। वहीं पिछले वर्ष के विपरीत इस बार वह हालांकि ट्रॉफी अपने साथ लेकर नहीं गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular