दुबई, 10 सितम्बर। रिकॉर्ड सात बार के चैम्पियन भारत ने महिला एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के मौजूदा संस्करण में अपना अजेय क्रम जारी रखा और गुरुवार को पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 40 रनों से आसान शिकस्त देने के साथ लगातार 10वें संस्करण के भी फाइनल में जगह सुरक्षित कर ली।
Marching into the Final! 🇮🇳
A dominant display by #TeamIndia as they win by 4️⃣0️⃣ runs to seal their spot in the Final of the #WomensAsiaCup 🥳
Scorecard ▶️ https://t.co/6OyMx9q1ih#INDvBAN pic.twitter.com/MtVYlVDv8n
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 10, 2026
शेफाली के अर्धशतक के बाद दीप्ति एंड कम्पनी की मारक गेंदबाजी
दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी पर बाध्य गत उपजेता भारतीय टीम ने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ ओपनर शेफाली वर्मा के अर्धशतकीय प्रयास (64 रन, 40 गेंद, तीन छक्के, सात चौके) की मदद से 20 ओवरों में छह विकेट पर 149 रन बनाए थे। जवाबी काररवाई के दौरान ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा (3-36) की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने मारक प्रदर्शन से बांग्लादेशी टीम को सात विकेट पर 109 रनों तक ही सीमित कर दिया।
When the going got tough, Shafali Verma got going! 💥
Striking at a solid 160 to steer the innings, she bags the Player of the Match award 👏#TeamIndia | #WomensAsiaCup | #INDvBAN | @TheShafaliVerma pic.twitter.com/EGnt8V2qQE
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 10, 2026
पिछले 9 फाइनल में दो बार भारत को हार का सामना करना पड़ा है
दिलचस्प यह है कि वर्ष 2004 से प्रारंभ इस महाद्वीपीय स्पर्धा का यह 10वां संस्करण है और भारतीय महिलाएं हर बार फाइनल में पहुंचती रही हैं। शुरुआती छह संस्करणों में उपाधि जीतने वाली भारतीय टीम को पहली बार 2002 में पराजय का सामना करना पड़ा था, जब कुआलालंपुर में उसे बांग्लादेश ने तीन विकेट से शिकस्त दी थी। हालांकि 2022 में भारत ने बांग्लादेशी धरती पर श्रीलंका को हराकर सातवीं बार उपाधि जीती। लेकिन पिछले संस्करण (2024) के मेजबान श्रीलंका ने घरेलू मैदान पर भारत से पिछली हार का हिसाब चुकता करते हुए पहली बार उपाधि जीत ली थी।
बांग्लादेशी गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को ज्यादा छूट नहीं दी
वैसे देखा जाए तो टूर्नामेंट में अब तक प्रभावशाली प्रदर्शन करने वालीं बांग्लादेशी गेंदबाजों ने इस मुकाबले में भी भारतीय बल्लेबाजों को ज्यादातर समय तक स्वतंत्रता नहीं दी। शेफाली ने भी अर्धशतक जरूर जमाया, लेकिन उन्हें तीन जीवनदान (छह, 11 व 56 के स्कोर पर) मिले। दरअसल, बांग्लादेश ने कुल चार कैच छोड़े, वरना भारत के लिए 120 रन का आंकड़ा पार करना भी मुश्किल होता।
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 10, 2026
शेफाली व प्रतिका के बीच इकलौती अर्धशतकीय साझेदारी
स्टार ओपनर स्मृति मंधाना (दो रन) को दूसरे ही ओवर में गंवाने वाले भारत ने हालांकि पॉवरप्ले में एक विकेट पर 45 रन बनाकर अच्छी शुरुआत की, लेकिन बीच के ओवरों में रन गति बढ़ाने में नाकाम रहा। तीसरे क्रम की नई बल्लेबाज प्रतिका रावल (20 रन, 24 गेंद, एक छक्का, एक चौका) ने अवश्य शेफाली संग 50 रनों की इकलौती अर्धशतकीय भागीदारी की।
A solid 50-run partnership between Shafali Verma and Pratika Rawal comes to an end #TeamIndia 59/2 after 10 overs as Captain Harmanpreet Kaur walks out to bat 🙌
Updates ▶️ https://t.co/6OyMx9q1ih#WomensAsiaCup | #INDvBAN pic.twitter.com/hl57jISB01
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 10, 2026
फिलहाल शेफाली के अर्धशतक के अलावा प्रतिका के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर (नाबाद 24 रन, 28 गेंद, दो छक्के) व विकेटकीपर ऋचा घोष (21 रन, 16 गेंद, दो छक्के) ही 20 रनों के ऊपर जा सकीं। हरमनप्रीत ने पारी के अंत में अपने दोनों छक्के लगाए। बांग्लादेश के लिए सुल्ताना खातून (2-30) के अलावा राबिया खान, नाहिदा अख्तर और मारूफा अख्तर ने आपस में तीन विकेट बांटे।
Two more in quick succession 👊
Prema Rawat 🤝 Deepti Sharma 👏
Updates ▶️ https://t.co/6OyMx9q1ih#TeamIndia | #WomensAsiaCup | #INDvBAN pic.twitter.com/xktCoyOkpj
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 10, 2026
भारतीय गेंदबाजों ने लगातार अंतराल पर विकेट निकाले
जवाबी काररवाई में अनुभवी भारतीय गेंदबाजों ने लगातार अंतराल पर विकेट निकाले। दीप्ति, पेसर नंदनी शर्मा (2-10), श्री चरणी (1-14) और प्रेमा रावत (1-21) के सामने पांचवें क्रम पर उतरीं शोर्णा अख्तर (नाबाद 22 रन, 18 गेंद, एक छक्का, एक चौका) बांग्लादेश की शीर्ष स्कोर रहीं। ओपनर दिलारा अख्तर (21 रन, 26 गेंद, चार चौके), कप्तान निगार सुल्ताना (19 रन, 17 गेंद, एक छक्का, एक चौका) व शोभना मोस्तरी (18 रन, 24 गेंद, एक चौका) भी 15 के ऊपर पहुंचीं।
गत चैम्पियन श्रीलंका व पाकिस्तान के बीच दूसरा सेमीफाइनल शुक्रवार को
भारत की अब गत चैम्पियन श्रीलंका व पाकिस्तान के बीच शुक्रवार को खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से आठवें खिताब के लिए रविवार,13 सितम्बर को इसी मैदान पर मुलाकात होगी।


