hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अमेरिका : डलास में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या, हैदराबाद में चंद्रशेखर का परिवार सदमे में
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > अमेरिका : डलास में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या, हैदराबाद में चंद्रशेखर का परिवार सदमे में
राष्ट्रीयहिन्दी

अमेरिका : डलास में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या, हैदराबाद में चंद्रशेखर का परिवार सदमे में

Revoi Editor
Last updated: October 4, 2025 8:45 pm
Revoi Editor
Published: October 4, 2025
Share
SHARE

हैदराबाद, 4 अक्टूबर। अमेरिका में व्याप्त अराजकता के बीच शनिवार को तड़के एक और भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस बार हैदराबाद के एलबी नगर के बीएन रेड्डी नगर निवासी पोल चंद्रशेखर शिकार बने, जो 2023 में बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) की पढ़ाई पूरी करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका गए थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चंद्रशेखर को आज तड़के डलास में गोली मार दी गई। जब चंद्रशेखर पेट्रोल पंप पर काम कर रहे थे, उसी दौरान एक बदमाश ने आकर उन्हें गोली मार दी। बताया जा रहा है कि आरोपित अपने वाहन में पेट्रोल भरवाने आया था। इस घटना से चंद्रशेखर के परिवार और दोस्त गहरे सदमे और शोक में हैं।

पूर्व मंत्री और विधायक ने घटना पर जताया दुख

यह दु:खद खबर सुनने के बाद पूर्व मंत्री हरीश राव व स्थानीय विधायक सुधीर रेड्डी के साथ बीएन रेड्डी नगर जाकर चंद्रशेखर के शोकसंतप्त परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। हरिश राव ने दुख जताते हुए कहा कि उन्हें चंद्रशेखर के माता-पिता का दुःख देखकर बहुत ही कष्ट हुआ। उनका बेटा, जिसमें अपार क्षमता थी और जिससे बड़ी ऊंचाइयां छूने की उम्मीद थी, अब इस दुनिया में नहीं रहा।

चंद्रशेखर के पार्थिव शरीर को वापस लाने की अपील

हरीश राव ने सरकार से चंद्रशेखर के शव को सुरक्षित हैदराबाद वापस लाने के लिए तत्काल कदम उठाने की भी अपील की ताकि परिवार उनका अंतिम संस्कार कर सके। डलास में स्थानीय अधिकारी इस गोलीकांड की जांच कर रहे हैं। आरोपित ने चंद्रशेखर पर गोली क्यों चलाई, इसकी अब तक पुष्टि नहीं हुई है।

मेधावी और मेहनती छात्र थे चंद्रशेखर

वहीं, चंद्रशेखर के दोस्तों और पड़ोसियों ने उन्हें एक मेधावी और मेहनती छात्र बताया, जो अपने क्षेत्र में नाम कमाने का सपना देखते थे। चंद्रशेखर की असामयिक मृत्यु ने न केवल उनके परिवार बल्कि एलबी नगर और उसके आसपास के लोगों को भी स्तब्ध कर दिया है।

इस दुखद घटना ने तेलंगाना के छात्रों और उनके परिवारों के बीच विदेश में शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं पैदा कर दी हैं। हैदराबाद के अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं। वे इस कठिन समय में चंद्रशेखर के परिवार का समर्थन करने के लिए अमेरिका स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के साथ समन्वय कर रहे हैं।

You Might Also Like

UP IAS Transfer : योगी सरकार ने 9 आईएएस अफसरों के किए तबादले, देखें लिस्ट
केजरीवाल की ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा’ योजना : अयोध्या के लिए पहली ट्रेन 3 दिसंबर को होगी रवाना
काशी में नमो घाट के लोकार्पण पर बोले उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ – भारत सनातन की भूमि है और काशी इसका केंद्र
मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री मोदी ने भोपाल से पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
नेताजी की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग, ममता ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
TAGGED:Chandrashekhar's family in shockhyderabadIndian student shot dead in Dallas
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

આઝમ પર થયેલા અત્યાચાર વિરુદ્ધ સપા આંદોલન કરશે,હું ટેકો આપીશઃ-મુલાયમ સિંહ

Revoi
Revoi
September 3, 2019
President Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल से भरी उड़ान, एयरफोर्स जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर, हत्या के एक मामले मे वांछित
दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम : आज गरज-चमक के साथ तेज बारिश और आंधी की संभावना, प्रदूषण से मिलेगी राहत
एमयूडीए घोटाला: सिद्धारमैया पर मुकदमा चलाने की मंजूरी के विरोध में कांग्रेस करेगी राज्यव्यापी प्रदर्शन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?