hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारतीय नौसेना की बढ़ी ताकत : पीएम मोदी ने देश को समर्पित किए INS सूरत, नीलगिरी और वाघशीर
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > रक्षा > भारतीय नौसेना की बढ़ी ताकत : पीएम मोदी ने देश को समर्पित किए INS सूरत, नीलगिरी और वाघशीर
रक्षाराष्ट्रीयहिन्दी

भारतीय नौसेना की बढ़ी ताकत : पीएम मोदी ने देश को समर्पित किए INS सूरत, नीलगिरी और वाघशीर

Revoi Editor
Last updated: January 15, 2025 1:16 pm
Revoi Editor
Published: January 15, 2025
Share
SHARE

मुंबई, 15 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अग्रिम पंक्ति के तीन युद्धपोतों को उनके कमीशनिंग पर राष्ट्र को समर्पित किया। यहां मुंबई डॉकयार्ड में भारतीय नौसेना के युद्धपोतों आईएनएस सूरत (INS Surat), आईएनएस नीलगिरी (INS Nilgiri) और आईएनएस वाघशीर (INS Vaghsheer) को पीएम मोदी मोदी की उपस्थिति में बल में शामिल किया गया।

वस्तुतः तीन प्रमुख नौसैनिक युद्धपोतों का जलावतरण रक्षा निर्माण और समुद्री सुरक्षा में वैश्विक रूप से अग्रणी बनने के भारत के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इन तीनों युद्धपोतों का डिजाइन और निर्माण पूरी तरह भारत में हुआ है।

‘आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए यह बहुत बड़ा दिन‘

पीएम मोदी ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा, ‘आज भारत की समुद्री विरासत, नौसेना के गौरवशाली इतिहास और आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए बहुत बड़ा दिन है। छत्रपति शिवाजी महाराज ने भारतीय नौसेना को नई ताकत और नया विजन दिया था। आज उनकी पावन धरती पर हम 21वीं सदी की नौसेना को मजबूत करने की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम उठा रहे हैं। यह पहली बार है जब एक विध्वंसक, एक फ्रिगेट और एक पनडुब्बी, तीनों को ही एक साथ नौसेना में शामिल किया जा रहा है।’

प्रधानमंत्री ने कहा, ’21वीं सदी के भारत का सैन्य सामर्थ्य भी अधिक सक्षम और आधुनिक हो, ये देश की प्राथमिकताओं में से एक है। जल हो, थल हो, नभ हो, डीप सी हो या फिर असीम अंतरिक्ष हर जगह भारत अपने हितों को सु​रक्षित कर रहा है। इस​के लिए निरंतर रिफॉर्म किए जा रहे हैं।’

‘आज का भारत दुनिया में एक प्रमुख समुद्री शक्ति के रूप में उभर रहा‘

पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारे लिए यह गर्व की बात है कि आईएनएस सूरत (INS Surat), आईएनएस नीलगिरी (INS Nilgiri) और आईएनएस वाघशीर (INS Vaghsheer) भारत में निर्मित हैं। आज का भारत दुनिया में एक प्रमुख समुद्री शक्ति के रूप में उभर रहा है। आज भारत को वैश्विक स्तर पर, विशेष रूप से ग्लोबल साउथ में एक विश्वसनीय और जिम्मेदार साझेदार के रूप में मान्यता प्राप्त है। भारत विस्तारवाद की नहीं, बल्कि विकास की भावना से काम करता है। भारत ने हमेशा एक खुले, सुरक्षित, समावेशी और समृद्ध हिन्द-प्रशांत क्षेत्र का समर्थन किया है।’

तीनों युद्धपोतों की ये हैं विशेषताएं

आईएनएस नीलगिरि : वहीं नौसेना ने तीनों बड़े युद्धपोतों के बेड़े में शामिल होने को एक ऐतिहासिक अवसर करार दिया। आईएनएस नीलगिरि परियोजना 17ए स्टील्थ फ्रिगेट श्रेणी का शीर्ष जहाज है, जो शिवालिक श्रेणी के युद्धपोतों में महत्वपूर्ण उन्नयन को दर्शाता है। भारतीय नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो द्वारा डिजाइन किए गए और मजगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) में निर्मित आईएनएस नीलगिरि में उन्नत विशेषताएं हैं। यह आधुनिक विमानन सुविधाओं से परिपूर्ण है तथा एमएच-60 आर समेत विभिन्न प्रकार के हेलीकॉप्टर का परिचालन कर सकता है।

आईएनएस सूरत : परियोजना 15 बी स्टील्थ विध्वंसक श्रेणी का चौथा और अंतिम युद्धपोत आईएनएस सूरत कोलकाता श्रेणी के विध्वंसक पोतों की अगली पीढ़ी का सदस्य है। इसके डिजाइन और क्षमता में सुधार किए गए हैं और यह नौसेना के सतह पर रहने वाले बेड़े का महत्वपूर्ण सदस्य है। इसे भी आईएनएस नीलगिरि की तरह वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने डिजाइन किया है और एमडीएल में इसका विनिर्माण किया गया है। आईएनएस वाघशीर स्कॉर्पीन श्रेणी की परियोजना 75 के तहत छठा और अंतिम युद्धपोत है। यह बहुभूमिका वाला डीजल-विद्युत संचालित पोत है।

आईएनएस वाघशीर : पी75 स्कॉर्पीन परियोजना की छठी और अंतिम पनडुब्बी आईएनएस वाघशीर, पनडुब्बी निर्माण में भारत की बढ़ती विशेषज्ञता का प्रतिनिधित्व करती है और इसका निर्माण फ्रांस के नौसेना समूह के सहयोग से किया गया है।

You Might Also Like

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण और मौसम की मार, एक्यूआई 500 के करीब, घना कोहरा बना मुसीबत
अमेरिका में फिर हिंदू मंदिर को बनाया गया निशाना, हिंदू और दक्षिण एशियाई समुदाय सदमे में
World Environment Day: CM योगी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का किया शुभारंभ, रोपा विल्व वृक्ष का पौधा
International Yoga Day 2023: योग शून्य बजट वाला स्वास्थ्य बीमा, भारत के प्रयासों से बना वैश्विक पर्व, योग दिवस पर बोले उपराष्ट्रपति
उप्र के स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और योगी सहित विभिन्न नेताओं ने दी बधाई
TAGGED:Indian NavyINS NilgiriINS SuratINS VagsheerPM Modi dedicated 3 warships to the nation
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
खेलहिन्दी

डेविस कप : भारत ने क्वालीफायर्स का पहला दौर जीता, नीदरलैंड्स पर 3-2 की स्तब्धकारी जीत के हीरो बने दक्षिणेश्वर सुरेश

Revoi Editor
Revoi Editor
February 9, 2026
प्रधानमंत्री मोदी का बिहार और बंगाल दौरा आज, 12,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन
नरेन्द्र मोदी 31 अगस्त को जिला न्यायपालिका के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे
गोरखनाथ मंदिर हमला : आतंक‍ियों से सीधे सम्‍पर्क में था मुर्तजा अब्बासी, ली थी ऑनलाइन शपथ
Entertainment: “Superman” director Richard Donner, 91, passes away
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?