ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंद ने जीती सुपरबेट शतरंज क्लासिक उपाधि

बुखारेस्ट, 16 मई। किशोरवय भारतीय ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानानंद ने अलीरजा फिरोजा और मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव के साथ रोमांचक टाईब्रेक प्लेऑफ मुकाबला जीतकर सुपरबेट शतरंज क्लासिक टूर्नामेंट में सर्वजेता का गौरव अर्जित किया।

खिताब जीत के बाद 19 वर्षीय प्रज्ञानानंद ने एक्स पर लिखा, ‘अविश्वसनीय अनुभव। अभी अभी बुखारेस्ट में सुपरबेट शतरंज क्लासिक टूर्नामेंट जीता। मेरी टीम और सहयोगियों को लगातार हौसलाअफजाई करने के लिए धन्यवाद।’

प्रज्ञानानंद, वाचियेर लाग्रेव और फिरोजा नौ दौर के बाद 5.5 अंक लेकर बराबरी पर थे, जिससे विजेता का फैसला त्रिकोणीय टाईब्रेकर से हुआ। टाईब्रेकर में पहली दो बाजियां ड्रॉ रहने के बाद प्रज्ञानानंदा ने तीसरी बाजी और खिताब जीत लिया।

विश्व क्लासिकल चैम्पियन गुकेस नौवें स्थान पर रहे

पिछले वर्ष दिसम्बर में दुनिया के सबसे कम उम्र विश्व क्लासिकल शतरंज चैम्पियन बने 18 वर्षीय डी गुकेश चार अंक लेकर नौवें स्थान पर रहे। अब ग्रैंड शतरंज टूर का अगला टूर्नामेंट सुपर युनाइटेड रैपिड और ब्लिट्ज एक जुलाई से क्रोएशिया में खेला जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular