फीफा विश्व कप क्वालीफायर : इतिहास नहीं रच सकी भारतीय फुटबॉल टीम, खराब रेफरिंग के कारण कतर से परास्त

दोहा, 11 जून। भारतीय फुटबॉल टीम मंगलवार की रात यहां इतिहास रचने से चूक गई, जब उसे फीफा विश्व कप के दूसरे दौर के क्वालीफायर मुकाबले में विवादास्पद गोल की बदौलत कतर के हाथों 1-2 से पराजय झेलनी पड़ी।

कतर के साथ कुवैत भी अगले दौर में

यह मैच जीतकर भारत पहली बार तीसरे दौर में प्रवेश के साथ इतिहास रच सकता था। एक अन्य मैच में कुवैत ने अफगानिस्तान को 1-0 से हराया। इस तरह कतर और कुवैत अगले दौर में पहुंच गए।

देश के महान फुटबॉलर सुनील छेत्री के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास के पांच दिन बाद 121वीं रैंकिंग वाली भारतीय टीम लालियानजुआला चांगटे के 37वें मिनट में किए गए गोल की मदद से आगे चल रही थी।

लेकिन रेफरी ने यूसुफ अयमन के गोल को सही करार दे दिया जबकि ऐसा लग रहा था कि गेंद खेल से बाहर जा चुकी थी। इस विवादास्पद फैसले के कारण भारत की लय प्रभावित हुई और एशियाई चैम्पियन कतर ने 85वें मिनट में अहमद अल रावी की बदौलत अपना दूसरा गोल कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular