भारत ने रिकॉर्ड छठी बार जीता ICC अंडर-19 विश्व कप, वैभव के तूफानी शतक के सामने इंग्लैंड 100 रनों से परास्त
हरारे, 6 फरवरी। विस्फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से तूफानी अंदाज में निकले विश्व रिकॉर्ड शतक (175 रन, 80 गेंद, 15 छक्के, 15 चौके) के साथ अन्य बल्लेबाजों की दमदार पारियां अंग्रेजों पर ज्यादा ही भारी गुजरीं और भारत ने शुक्रवार को यहां ICC अंडर-19 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से धराशायी करने के साथ रिकॉर्ड छठी बार सर्वजेता का गौरत अर्जित कर लिया।
A complete performance as India conquer the #U19WorldCup for a record 𝒔𝒊𝒙𝒕𝒉 time 🏆🇮🇳
📝: https://t.co/MNF3RNneSb pic.twitter.com/9q4dNI4ZYr
— ICC (@ICC) February 6, 2026
भारत ने खड़ा किया नॉकआउट दौर का सर्वोच्च स्कोर (9-411)
हरारे स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर सिक्के की उछाल जीतने वाली भारतीय टीम ने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ सूर्यवंशी एवं कप्तान आयुष म्हात्रे (53 रन, 51 गेंद, दो छक्के, सात चौके) सहित अन्य बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों से नौ विकेट पर 411 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया, जो प्रतियोगिता के नॉकआउट दौर का सर्वोच्च स्कोर है।
— BCCI (@BCCI) February 6, 2026
फॉल्कनर के शतकीय प्रयास के बाद अंग्रेज 311 रनों तक पहुंच सके
जवाबी काररवाई में शतकवीर सेलब मैथ्यू फॉल्कनर (115 रन, 67 गेंद, सात छक्के, नौ चौके) सहित अन्य बल्लेबाजों की भरसक प्रयायों के बावजूद इंग्लैंड टी 40.2 ओवरों में 311 रनों तक पहुंच सकी। लगातार छठा और कुल 10वां फाइनल खेलने उतरी भारतीय टीम ने इससे पहले 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में अंडर-19 विश्व कप खिताब जीता था। दूसरी ओर इंग्लैंड ने सिर्फ एक बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता है, जब उसने 1998 के फाइनल में न्यूजीलैंड को पराजित किया था।

बेन डॉकिन्स व बेन मेस के बीच दूसरे विकेट पर 74 रनों की भागीदारी
पहाड़ सरीखे लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही, जब आरएस अम्बरीष (3-56) ने ओपनर जोसेफ मूर्स (17 रन, 16 गेंद, चार चौके) को सस्ते में निबटा दिया। इसके बाद ओपनर बेन डॉकिन्स (66 रन, 56 गेंद, दो छक्के, सात चौके) और बेन मेस (45 रन, 28 गेंद, दो छक्के, सात चौके) ने दूसरे विकेट के लिए 74 रन जोड़े। खिलान पटेल ने मेस को आउट करके यह भागीदारी तोड़ी।
India dominate England to seal a record sixth Men’s #U19WorldCup title 🏆
Watch the highlights here 🎥⬇️https://t.co/8vzOdYAxCh
— ICC (@ICC) February 6, 2026
9 गेंदों व 3 रनों के भीतर इंग्लैंड के चार विकेट गिरे
कनिष्क चौहान (2-63) ने भारतीय टीम को तीसरी सफलता अंग्रेज कप्तान थॉमस रेव (31 रन, 18 गेंद, एक छक्का, चार चौके) के रूप में दिलाई। वहीं 21वें ओवर में आयुष म्हात्रे के खिलाफ 174 के स्कोर पर डॉकिन्स को लौटाया तो नौ गेंदों पर तीन रनों की वृद्धि पर कुल चार बल्लेबाज निकल गए। इनमें फरहान अहमद (एक रन) और सेबेस्टियन मॉर्गन (0 रन) दीपेश देवेंद्रन (2-64) के एक ही ओवर में निकल गए (7-177)।
Caleb Falconer with a valiant ton in the #U19WorldCup Final 👏
Broadcast details 👉 https://t.co/jKX6xmmgUi pic.twitter.com/29Ycue05N6
— ICC (@ICC) February 6, 2026
फॉल्कनर व मिंटो ने आठवें विकेट पर जोड़े 92 रन
खैर, पांचवें क्रम पर उतरे फॉल्कनर ने न सिर्फ मेहनतकश शतकीय पारी खेली वरन आठवें विकेट के लिए जेम्स मिंटो संग (28 रन, 41 गेंद, एक चौका) 92 रन जोड़े। अम्बरीश ने मिंटो को आउट कर यह साझेदारी तोड़ी और जल्द ही मैनी लम्सडेन (तीन रन) को भी चलता किया। फॉल्कनर ने अकेले संघर्ष किया और शतक बनाने के बाद 41वें ओवर में अंतिम बल्लेबाज के रूप में चौहान के शिकार बने।
सूर्यवंशी ने आयुष व वेदांत संग कीं बड़ी भागीदारियां
इसके पूर्व भारतीय पारी की बात करें तो शतकीय आंकड़े तक पहुंचने के क्रम में आठ चौके और आठ छक्के लगाने वाले 14 वर्षीय वैभव के 150 रन 71 गेंदों पर आ गए। सलामी जोड़ीदार एरोन जॉर्ज (नौ रन, 11 गेंद, दो चौके) के जल्द लौटने के बाद वैभव ने आयुष म्हात्रे संग दूसरे विकेट के लिए 90 गेंदों पर 142 रनों की भागीदारी की।

टूर्नामेंट में कुल 439 रनों के साथ ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ बने सूर्यवंशी ने इसके बाद वेदांत त्रिवोदी (32 रन, 36 गेंद, तीन चौके) के बीच तीसरे विकेट के लिए सिर्फ 39 गेंदों पर 89 रन जुड़ गए। वैभव की मैराथन पारी पर अंततः 26वें ओवर में विराम लगा, जब मैनी लम्सडेन ने उन्हें 252 के स्कोर पर विकेट के पीछे कैच कराया।
4⃣3⃣9⃣ Runs
6⃣2⃣.7⃣1⃣ Average
1⃣7⃣5⃣ Highest
3⃣ Fifties and 1⃣ HundredFor his staggering impact with the bat, Vaibhav Sooryavanshi is named the Player of the Tournament at the #U19WorldCup 2026 👌👌
Updates ▶️ https://t.co/hisult6ODX pic.twitter.com/hqMQZB0LrO
— BCCI (@BCCI) February 6, 2026
वेदांत-विहान व कुंडू-अम्बरीष के बीच भी अर्धशतकीय साझेदारियां
वैभव-म्हात्रे और वैभव-वेदांत की के बीच बड़ी भागीदारियों के बाद भी दो अर्धशतकीय साझेदारियां हुईं। वेदांत व विहान मल्होत्रा (30 रन, 36 गेंद, दो चौके) ने चौथे विकेट के लिए 53 गेंदों पर 51 रन जोड़े तो अभिज्ञान कुंडू (40 रन, 31 गेंद, एक छक्का, छह चौके) व आरएस अम्बरीष (18 रन, 24 गेंद, दो चौके) ने 47 गेंदों पर 51 रनों की भागीदारी की।
कनिष्क चौहान ने दल को 400 के पार पहुंचाया
अंत में कनिष्क चौहान (नाबाद 37 रन, 30 गेंद, एक छक्का, तीन चौके) अंतिम ओवर में 18 रन कूटते हुए दल को 400 रनों के पार पहुंचा दिया। जेम्स मिंटो (3-63) इंग्लैंड की ओर से सबसे सफल गेंदबाज रहे। उनके अलावा सेबेस्टियन मोर्गन व एलेक्स ग्रीन ने दो-दो विकेट लिए।
