hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सुल्तान जोहोर कप हॉकी : भारत-पाकिस्तान की रोमांचक कश्मकश 3-3 की बराबरी पर छूटी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > सुल्तान जोहोर कप हॉकी : भारत-पाकिस्तान की रोमांचक कश्मकश 3-3 की बराबरी पर छूटी
खेलहिन्दी

सुल्तान जोहोर कप हॉकी : भारत-पाकिस्तान की रोमांचक कश्मकश 3-3 की बराबरी पर छूटी

Revoi Editor
Last updated: October 14, 2025 10:46 pm
Revoi Editor
Published: October 14, 2025
Share
SHARE

जोहोर बाहरु (मलेशिया), 14 अक्टूबर। भारतीय जूनियर (अंडर-21) हॉकी टीम ने मंगलवार को यहां चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ पिछड़ने के बाद जबर्दस्त वापसी की और 13वें सुल्तान ऑफ जोहोर कर हॉकी टूर्नांमेंट में दोनों टीमों की रोमांचक कश्मकश अंततः 3-3 की बराबरी पर छूटी।

𝐀 𝐠𝐚𝐦𝐞 𝐟𝐮𝐥𝐥 𝐨𝐟 𝐭𝐰𝐢𝐬𝐭𝐬 𝐚𝐧𝐝 𝐭𝐮𝐫𝐧𝐬! 🔥

India bounce back from 0–1 down to share the spoils in a 3–3 thriller against Pakistan. 🇮🇳#HockeyIndia #IndiaKaGame pic.twitter.com/Yxd1KVSDTo

— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 14, 2025

अंतिम क्षणों में भारत एक समय 3-2 की बढ़त पर था

तमन दया हॉकी स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले के तीसरे क्वार्टर में एक समय 0-2 से पिछड़ी भारतीय टीम के लिए अरिजीत सिंह हुंडल (43वां मिनट), सौरभ आनंद कुशवाहा (47वां मिनट) व मनमीत सिंह (53वां मिनट) ने गोल किए जबकि पाकिस्तान की तरफ से सुफियान खान (39वां व 55वां मिनट) ने दो गोल किए और कप्तान हन्नान शाहिद ने एक गोल किया।

तीन मैचों में अजेय भारत अंक तालिका में दूसरे स्थान पर

छह देशीय टूर्नामेंट में तीन-तीन मैचों के बाद अजेय ऑस्ट्रेलिया और भारत के बराबर 7-7 अंक हैं। भारत ने पहले दो मैचों में क्रमशः ग्रेट ब्रिटेन को 3-2 और न्यूजीलैंड को 4-2 से शिकस्त दी थी। लेकिन गोल औसत में भारत दूसरे स्थान पर है। पाकिस्तान व मलेशिया के चार-चार अंक हैं। ब्रिटेन ने तीन अंक बटोरे हैं जबकि न्यूजीलैंड का खाता नहीं खुल सका है।

भारत-पाक मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तानी कप्तान हन्नान शाहिद ने पांचवें मिनट में ही पेनाल्टी स्ट्रोक पर दल को अग्रता दिलाई थी। इस क्वार्ट में दोनों टीमों ने एक-एक पेनाल्टी कॉर्नर जाया किया। दूसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हो सका।

Indian Junior Men’s Hockey Team displayed unmatched spirit & resilience in a pulsating clash at the Sultan of Johor Cup 2025! 🏑

Extraordinary goals from Arijeet Singh Hundal, Sourabh Anand Kushwaha & Manmeet Singh made it 3-3 powered India’s fightback before Pakistan struck… pic.twitter.com/0SnfdbjfTq

— SAI Media (@Media_SAI) October 14, 2025

तीसरे क्वार्टर दो गोल से पिछड़ने के बाद भारतीयों ने पकड़ी रफ्तार

मध्यांतर बाद पाकिस्तान ने फिर पहल ली, जब तीसरे शॉर्ट कॉर्नर पर सुफियान खान ने गोल कर टीम की बढ़त दोगुनी कर दी। फिलहाल इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने रफ्तार पकड़ी। इस क्रम में अरिजीत सिंह हुंडल ने पेनाल्टी स्ट्रोक से पहला गोल किया तो सौरभ आनंद कुशवाहा ने चौथा क्वार्टर शुरू होते ही टीम को बराबरी दिला दी।

बात यहीं तक सीमित नहीं थी वरन लगातार चार शॉर्ट कॉर्नर गंवाने के बाद भारत ने मनमीत सिंह के गोल से बढ़त भी बना ली। हालांकि सुफियान खान ने खेल समाप्ति से पांच मिनट पूर्व पांचवें शॉर्ट कॉर्नर पर अपनी टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया। मैच में भारत ने सभी छह पेनाल्टी कॉर्नर जाया किए जबकि पाकिस्तान ने पांच में दो भुनाए।

भारत की बुधवार को ऑस्ट्रेलिया से टक्कर

भारत की अब बुधवार को ऑस्ट्रेलिया से टक्कर होगी जबकि 17 अक्टूबर को उसका सामना मलेशिया से होगा। राउड रॉबिन लीग की शीर्ष दो टीमों के बीच 18 अक्टूबर को फाइनल खेला जाएगा।

बुधवार के मैच : न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, मलेशिया बनाम ग्रेट ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत (भारतीय समयानुसार 6.05 बजे)।

You Might Also Like

महाशिवरात्रि के मौके पर काशी में टूटे पिछले सारे रिकॉर्ड, एक दिन में 7 लाख भक्तों ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन
स्वाति मालीवाल ने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. के नेताओं को लिखा पत्र, मारपीट मामले पर बातचीत के लिए समय मांगा
Chandra Shekhar Azad Jayanti: पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने महान क्रांतिकारी को किया नमन
सपा प्रमुख अखिलेश का सरकार पर हमला – किसान कैसे भूल सकता है कि भाजपा ने अन्नदाता का अपमान किया
ऑस्ट्रेलिया में नेता प्रतिपक्ष पीटर डटन बोले – ‘पीएम मोदी से जलते हैं ऑस्ट्रेलियाई नेता, वे 20 हजार लोगों को भी इकट्ठा नहीं कर सकते’
TAGGED:HOCKEYIndia-Pakistan draw 3-3Sultan of Johor Cup hockey
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलहिन्दी

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

August 7, 2026

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?