hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कोरोना से लड़ाई : भारत निर्मित कोरोनारोधी टीका कोवैक्सीन लगभग 78 फीसदी प्रभावी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > कोरोना से लड़ाई : भारत निर्मित कोरोनारोधी टीका कोवैक्सीन लगभग 78 फीसदी प्रभावी
राष्ट्रीयहिन्दी

कोरोना से लड़ाई : भारत निर्मित कोरोनारोधी टीका कोवैक्सीन लगभग 78 फीसदी प्रभावी

Vinayak Barot
Last updated: November 12, 2021 3:31 pm
Vinayak Barot
Published: November 12, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 12 नवंबर। भारत निर्मित कोरोनारोधी टीका कोवैक्सीन इस वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ाई में लगभग 78 फीसदी (77.8%) प्रभावी पाया गया है। हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक कम्पनी लिमिटेड ने कोवैक्सीन के तीसरे चरण के परीक्षण के आंकडों के आधार पर यह दावा किया है।

डब्ल्यूएचओ ने हाल ही में कोवैक्सीन के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी दी है

गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने हाल ही में कोवैक्सीन को आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दे दी है जबकि दुनिया के 17 देशों ने पहले ही इसे मंजूरी दे दी थी। इसके साथ ही कोवैक्सीन टीका डब्ल्यूएचओ द्वारा अनुमोदित फाइजर/बायोएनटेक, मॉडर्ना, एस्ट्राजेनेका, जॉनसन एंड जॉनसन, सिनोफार्म और सिनोवैक द्वारा निर्मित एंटीकोविड टीकों की लिस्ट में शामिल हो गया है।

द लैंसेट का रिव्यू : गंभीर लक्षणों वाले मरीजों में यह टीका 93.4% असरकारक

मेडिकल जर्नल ‘द लैंसेट’ की पीयर-रिव्यू में पाया गया है कि भारत बायोटेक द्वारा निर्मित कोवैक्सीन अत्यधिक सुरक्षित और प्रभावशाली है। सिम्पटॉमिक कोरोना मरीजों के खिलाफ कोवैक्सीन 77.8% असरदार पाई गई है। टीके की दोनों खुराक दिए जाने के दो सप्ताह बाद यह टीका एक मजबूत एंटीबॉडी रिस्पॉन्स उत्पन्न करता है।

द लैंसेट के अध्ययन में पाया गया है कि भारत की देसी वैक्सीन न सिर्फ कोविड19 के खिलाफ सुरक्षित और असरदार है बल्कि यह डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ भी 65.2 फीसदी असरदार है। इतना ही नहीं गंभीर सिम्टोमेटिक कोविड19 के खिलाफ कोवैक्सीन 93.4 फीसदी असरदार है।

दरअसल, कोवैक्सीन के फेज तीन ट्रायल डेटा में किसी तरह की सुरक्षा के चिंता की बात नहीं कही गई है। देश में 25 जगहों पर कोवैक्सीन के तीसरे चरण का परीक्षण 18 से 98 वर्ष की आयु के बीच के 25,798 लोगों पर किया गया। इन लोगों पर कोवैक्सीन के ट्रायल के दौरान वैक्सीन से संबंधित मौत या कोई भी गंभीर प्रतिकूल घटनाएं दर्ज नहीं की गईं।

You Might Also Like

कांवड़ यात्रा पर मौलाना साजिद रशीदी का विवादित बयान, कहा- उपद्रव करने वाले शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं
व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी : सीक्रेट सर्विस की कार्रवाई के बाद कुछ देर के लिए ‘लॉकडाउन’
यूपी : लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव
गुजरात के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल आज लेंगे पद व गोपनीयता की शपथ
दिल्ली में जल संकट पर AAP सरकार की हरियाणा से अपील – ‘मानवीय आधार पर पानी छोड़ें’
TAGGED:anti-coronavirus vaccinebharat-biotechCovaxinIndia made vaccineTHE LANCET
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

August 8, 2026

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?