hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अभिनेता सोनू सूद के घर इनकम टैक्स की रेड खत्म, घर से निकले अधिकारी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > व्यापार > अभिनेता सोनू सूद के घर इनकम टैक्स की रेड खत्म, घर से निकले अधिकारी
व्यापारहिन्दी

अभिनेता सोनू सूद के घर इनकम टैक्स की रेड खत्म, घर से निकले अधिकारी

Vinayak Barot
Last updated: September 17, 2021 12:00 pm
Vinayak Barot
Published: September 17, 2021
Share
SHARE

मुबई, 17 सितम्बर। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के घर पर इनकम टैक्स की रेड खत्म हो गया है। सोनू सूद के घर से इनकम टैक्स की टीम लगातार दूसरे दिन सर्वे करने के बाद देर रात करीब 12:30 बजे निकल गई। पिछले दो दिनों से इनकम टैक्स के अधिकारी सोनू सूद के घर में जांच पड़ताल कर रहे थे। इस दौरान घर में इनकम टैक्स के अधिकारियों के अलावा सोनू सूद का पूरा परिवार मौजूद था। अभिनेता सोनू सूद के घर से निकलने वाले आयकर विभाग के अधिकारियों के हाथ में कुछ बैग भी नजर आए। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि इनकम टैक्स के अधिकारियों को सोनू सूद के घर से कुछ हाथ लगा है या नहीं है।

अब तक आईटी डिपार्टमेंट को इस छापे में क्या हासिल हुआ इसकी जानकारी शेयर नहीं की है। गौरतलब है कि कि कोविड महामारी के दौरान लोगों की जमकर मदद करके सोनू सूद मीडिया और आम लोगों की जमकर प्रशंसा हासिल कर चुके हैं। कोरोना महामारी के दौरान सोनू सूद ने बड़ी संख्या में घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों की आर्थिक मदद की थी। उन्होंने ऐसे मजदूरों के सफर को सुविधाजनक बनाने के लिए भोजन, वाहन आदि का इंतजाम भी किया था।

सोनू सूद सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। हालांकि उन्होंने आयकर विभाग के इस रेड को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इनकम टैक्स के सर्वे से एक दिन पहले सोनू सूद ने अपने ट्विटर पर लिखा था- चलो नया रास्ता बनाएं… किसी और के लिए। यह टैक्स रेड सोनू सूद को अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की ओर से स्कूल स्टूडेंट्स के मेंटोरशिप प्रोग्राम का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने के कुछ दिन बाद सामने आया है। आपको बता दें कि इनकम टैक्स विभाग सोनू सूद के घर और दफ्तरों पर रेड किया था। पहले दिन करीब 12 घंटे से ज्यादा सोनू सूद के 6 ठिकानों पर छापेमारी अभियान चला था।

You Might Also Like

ED कर रही यूट्यूबर एल्विश यादव की संपत्ति जब्त करने की तैयारी, जानें पूरा मामला
कर्नाटक : बोम्मई कैबिनेट ने मुसलमानों के लिए चार फीसदी ओबीसी आरक्षण खत्म किया
बॉलीवुड : 15 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी तापसी की रश्मि रॉकेट
आयकर रिटर्न : 31 मार्च तक आधार से पैन लिंक नहीं कराया तो ज्यादा टीडीएस भरने के लिए रहिए तैयार
दिल्ली हाई कोर्ट का केंद्र को आदेश – ‘हिट एंड रन’ मामलों के  पीड़ितों को मुआवजा संबंधित कानूनी प्रावधान 6 माह में लागू करें
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

August 8, 2026

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?