hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: राज्यसभा चुनाव 2022 में उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी तथा कांग्रेस का नहीं खुलेगा खाता
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > राज्यसभा चुनाव 2022 में उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी तथा कांग्रेस का नहीं खुलेगा खाता
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

राज्यसभा चुनाव 2022 में उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी तथा कांग्रेस का नहीं खुलेगा खाता

Vinayak Barot
Last updated: May 13, 2022 1:52 pm
Vinayak Barot
Published: May 13, 2022
Share
SHARE

लखनऊ, 13 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद विधान परिषद के चुनाव में कड़वी पराजय झेलने वाली बहुजन समाज पार्टी तथा कांग्रेस के दिन अभी सुधरने वाले नहीं नहीं हैं। विधानसभा चुनाव में सभी 403 सीट पर लडऩे वाली बहुजन समाज पार्टी को एक तथा कांग्रेस को दो सीट मिली हैं। विधान परिषद चुनाव में तो इनका खाता भी नहीं खुला है। इसके बाद बारी 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव की है। उत्तर प्रदेश में 11 सीट पर होने वाले मतदान में बहुजन समाज पार्टी तथा कांग्रेस खाली हाथ ही रहेंगी।

राज्यसभा यानी संसद में उच्च सदन में अभी तक बहुजन समाज पार्टी से दो तथा कांग्रेस से एक सदस्य हैं। इनका कार्यकाल चार जुलाई को समाप्त होने के बाद उत्तर प्रदेश से राज्यसभा में इस बार 11 में से इनको एक भी सीट नहीं मिलेगी। अभी तक बहुजन समाज पार्टी से सतीश चंद्र मिश्रा व अशोक सिद्धार्थ तथा कांग्रेस से कपिल सिब्बल उत्तर प्रदेश कोटे से राज्यसभा के सदस्य हैं। उत्तर प्रदेश की 11 सीट पर दस जून को होने वाले राज्यसभा के चुनाव में बहुजन समाज पार्टी तथा कांग्रेस अपने एक भी सदस्य को नहीं भेज पाने की स्थिति में हैं।

इनके पास पर्याप्त संख्या में विधायक नहीं हैं। इसी कारण कांग्रेस व बसपा यूपी से किसी को भी राज्यसभा में नहीं भेज पाएगी। इस बार विधानसभा तथा विधान परिषद के चुनाव के बाद बसपा तथा कांग्रेस को राज्यसभा चुनाव में भी सबसे बड़ा नुकसान होगा। इन दोनों ही दलों का हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में प्रदर्शन बहुत खराब रहा था। कांग्रेस को दो और बसपा को मात्र एक सीट ही हासिल हुई थी, लिहाजा यह दोनों दल अपने दम पर एक भी सदस्य जिताने की स्थिति में नहीं हैं।

राज्यसभा में बसपा की मुखिया मायावती तो पहले ही इस्तीफा दे चुकी हैं जबकि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा मिश्रा और अशोक सिद्धार्थ का कार्यकाल चार जुलाई को समाप्त हो रहा है। इसके बाद तो उत्तर प्रदेश से उच्च सदन में बसपा के सिर्फ रामजी गौतम ही रह जाएंगे। प्रदेश में बसपा के सिर्फ एक विधायक उमाशंकर सिंह ही हैं।

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सिर्फ दो विधायक जीते हैं। इसी कारण कांग्रेस इस बार यूपी से एक भी नेता को राज्यसभा नहीं भेज पाएगी। उत्तर प्रदेश से अभी कांग्रेस के कपिल सिब्बल राज्यसभा सदस्य हैं। उनका कार्यकाल चार जुलाई तक है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को दो सीट मिली हैं। महराजगंज जिले के फरेंदा से वीरेन्द्र चौधरी तथा प्रतापगढ़ के रामपुर खास से अराधाना मिश्रा ‘मोना’ ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस के बड़े नेता प्रमोद तिवारी की पुत्री मोना की यह लगातार दूसरी जीत है।

You Might Also Like

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन हरियाली, सेंसेक्स 568 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के करीब
आईपीएल-17 : घरेलू टीमों का विजय अभियान थमा, KKR की दूसरी जीत में वेंकटेश व सुनील चमके, RCB घर में परास्त
पीएम मोदी ने पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, कहा- वे हर पीढ़ी के लिए पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे
शेयर बाजार : NIFTY ने रचा इतिहास, पहली बार 20,000 के ऊपर बंद, SENSEX 67,500 के निकट जाकर थमा
गृह मंत्री अमित शाह का जम्मू-कश्मीर दौरा : श्रीनगर में उच्चस्तरीय बैठक, शहीद इंस्पेक्टर डार के परिजनों से मिले
TAGGED:BAHUJAN SAMAJ PARTYCOngressRajya Sabha Election 2022uttar pradesh
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

प्रसार भारती ने खबरों के लिए आरएसएस समर्थित समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार के साथ किया करार

Vinayak Barot
Vinayak Barot
February 26, 2023
UP विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं पर फोकस करेगी भाजपा, 16 लाख युवा मतादाता को पार्टी से जुड़ने का बनाया प्लान
बंगाल हिंसा पर चिंतित राज्यपाल धनखड़ बोले – अपने सीने पर खाऊंगा गोली, मुख्यमंत्री छोड़ें टकराव का रास्ता
आईपीएल नीलामी 2024 : ऑस्ट्रेलियाई मिचेल स्टार्क अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विशेष दर्जे के प्रस्ताव पर हंगामा, भाजपा विधायकों ने कहा- पाकिस्तानी एजेंडा नहीं चलेगा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?