केपटाउन, एक अक्टूबर। विश्व क्रिकेट को संचालित करने वाली सर्वोच्च संस्था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने गुरुवार को ICC एक दिनी विश्व कप 2027 का कार्यक्रम घोषित कर दिया। निर्धारित शेड्यूल के तहत केपटाउन के न्यूलैंड्स ग्राउंड पर सात अक्टूबर को दो बार की पूर्व विजेता टीम इंडिया व मौजूदा चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के बीच उद्घाटन मैच खेला जाएगा। यानी टूर्नामेंट के 14वें संस्करण के ग्रुप चरण की शुरुआत 2023 की फाइनलिस्ट टीमों की मुलाकात से होगी।
Three incredible venues will play host to the #CWC27 semi-finals and final 🏟️
Find out where they’ll be played ⬇️https://t.co/RsfxHqc7aY
— ICC (@ICC) October 1, 2026
न्यूलैंड्स में भारत व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 अक्टूबर को होगा उद्घाटन मैच
दिलचस्प तथ्य यह है कि दक्षिण अफ्रीका के सबसे बड़े मैदान यानी 30 हजार दर्शक क्षमता वाला जोहानेसबर्ग का वांडरर्स स्टेडियम 2003 की भांति इस बार भी खिताबी मुकाबले की मेजबानी करेगा। इसी ग्राउंड पर 10 अक्टूबर को दो चिर प्रतिद्वंद्वियों – भारत व पाकिस्तान का मुकाबला भी खेला जाएगा।
𝗧𝗵𝗲 𝘄𝗮𝗶𝘁 𝗶𝘀 𝗼𝘃𝗲𝗿! ⌛
Here's a look at #TeamIndia's group stage fixtures for the ICC Men's Cricket World Cup 2️⃣0️⃣2️⃣7️⃣ 🇮🇳 🗓️#CWC27 pic.twitter.com/0iUNMRfymW
— BCCI (@BCCI) October 1, 2026
भारत, ऑस्ट्रेलिया व पाकिस्तान को ग्रुप ए में जगह
12 प्रतिभागी टीमों को, जिनमें से दो का फैसला होना अभी बाकी है, छह-छह टीमों के दो ग्रुपों में बांटा जाएगा। ग्रुप एक में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, भारत, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे और एक क्वालिफायर टीम शामिल होंगी। ग्रुप बी में बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और दूसरी क्वालिफायर टीम होंगी। आईसीसी की ओर से बुधवार (30 सितम्बर) को घोषित नवीनतम ICC रैंकिंग में सह-मेजबान टीमों के अलावा शीर्ष आठ टीमों ने विश्व कप के लिए सीधे क्वालिफाई किया है।
The #CWC27 groups are locked ⚡🔐
A cricketing extravaganza awaits! How to watch the schedule launch ➡️ https://t.co/Eod5GoN7zW pic.twitter.com/oVg7zVHLNF
— ICC (@ICC) October 1, 2026
दोनों क्वालिफायर टीमें अगले वर्ष की शुरुआत में आयोजित 10 टीमों के टूर्नामेंट से आएंगी। इस टूर्नामेंट की विजेता टीम ग्रुप स्टेज में पहुंचेगी जबकि फाइनल में हारने वाली टीम और सेमीफाइनल में हारने वाली दो टीमें ‘सुपर सीरीज’ खेलेंगी। वैसे अब तक 10 टीमों के बीच प्रस्तावित क्वालिफाइंग टूर्नामेंट के आयोजन स्थल की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन ये मुकाबले नामीबिया या दक्षिण अफ्रीका में होंगे।
विंडहोक का नामीबिया ग्राउंड सुपर सीरीज की मेजबानी करेगा
हालांकि भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच सात अक्टूबर को खेले जाने वाले उद्घाटन मैच से पहले दो अक्टूबर को ही प्रतियोगिता की शुरुआत हो जाएगी, जब विंडहोक का नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड ‘सुपर सीरीज’ की मेजबानी करेगा। यह तीन टीमों का शुरुआती राउंड होगा, जिससे यह तय होगा कि कौन टीम 12 टीमों वाली मुख्य स्पर्धा में जगह बनाएगी।
𝙈𝘼𝙍𝙆 𝙔𝙊𝙐𝙍 𝘾𝘼𝙇𝙀𝙉𝘿𝘼𝙍𝙎 🗓️
The ICC Men’s #CWC27 fixtures have been unveiled 🏆
Access the ticket ballot 🎫 https://t.co/MSLEQzcObb pic.twitter.com/dpTE4TEjO7
— ICC (@ICC) October 1, 2026
न्यूलैंड्स व सेंचुरियन में होंगे सेमीफाइनल मैच
वांडरर्स में जहां 21 नवम्बर को फाइनल खेला जाएगा वहीं पहाड़ों की पृष्ठभूमि के कारण मशहूर न्यूलैंड्स ग्राउंड 17 नवम्बर को पहले सेमीफाइनल की मेजबानी करेगा जबकि दूसरा सेमीफाइनल 18 नवम्बर को त्शवाने (सेंचुरियन) के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा। सेमीफाइनल और फाइनल के लिए एक रिजर्व डे भी होगा। वहीं सह-मेजबान जिम्बाब्वे को विश्व कप के ग्रुप चरण में पांच मैच मिलेंगे और वे ये सभी मैच अपने घरेलू मैदान पर खेलेगा।
भारत के ग्रुप मैचों का कार्यक्रम
- 7 अक्टूबर 2027 : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (केपटाउन)।
- 10 अक्टूबर 2027 : भारत बनाम पाकिस्तान (जोहानेसबर्ग)।
- 14 अक्टूबर 2027 : भारत बनाम अफगानिस्तान (त्श्वाने)।
- 17 अक्टूबर 2027 : भारत बनाम क्वालिफायर ए (ब्लोमफोंटेन)।
- 24 अक्टूबर 2027 : जिम्बाब्वे बनाम भारत (विक्टोरिया फॉल्स)।
दूसरी तरफ ग्रुप बी में सह-मेजबान दक्षिण अफ्रीका का पहला मैच नौ अक्टूबर को न्यूलैंड्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा। वहीं ग्रुप एक में सह मेजबान जिम्बाब्वे का पहला मैच 11 अक्टूबर को बुलावायो में अफगानिस्तान के खिलाफ होगा।
सुपर-7 चरण का निर्धारण इस प्रकार होगा
दोनों ग्रुप की शीर्ष तीन-तीन टीमें सुपर-7 चरण में जाएंगी। वहीं दोनों ग्रुप में चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों में से बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम सातवां स्थान भरेगी। वैसे देखा जाए तो कई टीमों की सुपर 7 स्टेज के लिए जगह पहले ही तय हो चुकी है क्योंकि आईसीसी ने सुपर-7 राउंड की भी सीडिंग घोषित कर दी है।
- A1 : भारत
- A2 : ऑस्ट्रेलिया
- A3 : पाकिस्तान
- AB4 : इंग्लैंड
- B1 : न्यूजीलैंड
- B2 : दक्षिण अफ्रीका
- B3 : श्रीलंका
सुपर-7 में भी भारत की ऑस्ट्रेलिया व पाक से टक्कर संभव
भारतीय टीम के सुपर-7 राउंड का शेड्यूल भी लगभग तय है। इस राउंड की शुरुआत 25 अक्टूबर से होगी। यहां भी भारत का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया से हो सकता है और सात नवम्बर को केपटाउन में पाकिस्तान से दोबारा मुकाबला संभव है। यदि सीडिंग की निर्धारित टीम सुपर-7 में नहीं जाती है तो क्वालिफाई करने वाली टीम उस जगह पर आ जाएगी। यानी अगर भारत क्वालीफाई नहीं करता और ग्रुप ए से ऑस्ट्रेलिया व पाकिस्तान के अलावा कोई और टीम सुपर-7 में प्रवेश करती है तो वह A1 बन जाएगी।
The full fixture list for #CWC27 is out 🤩
More details ⬇️https://t.co/iclWBFQ1Ho
— ICC (@ICC) October 1, 2026
कुल 12 मैदानों पर खेले जाएंगे विश्व कप के मुकाबले
कुल मिलाकर दो अक्टूबर से 21 नवम्बर तक आयोजित टूर्नामेंट के मुकाबले 12 मैदानों पर खेले जाएंगे। इनमें नामीबिया का विंडहोक, जिम्बाब्वे में विक्टोरिया फॉल्स, हरारे व बुलावायो और दक्षिण अफ्रीका में केप टाउन, पार्ल, जोहानेसबर्ग, त्शवाने (सेंचुरियन), ब्लोमफोंटेन, डरबन, कुगोम्पो सिटी (ईस्ट लंदन) और गेबेरहा (पोर्ट एलिजाबेथ) शामिल हैं।


