hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: वाराणसी : ज्ञानवापी परिसर के व्यासजी तहखाने में हिन्दू पक्ष को मिला नियमित पूजा का अधिकार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > वाराणसी : ज्ञानवापी परिसर के व्यासजी तहखाने में हिन्दू पक्ष को मिला नियमित पूजा का अधिकार
राष्ट्रीयहिन्दी

वाराणसी : ज्ञानवापी परिसर के व्यासजी तहखाने में हिन्दू पक्ष को मिला नियमित पूजा का अधिकार

Revoi Editor
Last updated: January 31, 2024 5:07 pm
Revoi Editor
Published: January 31, 2024
Share
SHARE

वाराणसी, 31 जनवरी। वाराणसी के जिला एवं सत्र न्यायालय ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से सटे ज्ञानवापी परिसर में स्थित व्यासजी तहखाने में हिन्दू पक्ष को नियमित पूजा का अधिकार प्रदान कर दिया है। हिन्दू पक्ष की ओर से व्यासजी तहखाने में नियमित पूजा के अधिकार की मांग की गई थी।

जिला अदालत ने इस संबंध में सुनवाई पहले ही पूरी कर ली थी और बुधवार को अपना फैसला सुनाया। कोर्ट के फैसले में कहा गया कि हिन्दू पक्ष व्यास जी तहखाने में नियमित पूजा कर सकता है। कोर्ट का फैसला आते ही हिन्दू पक्ष ने कहा कि काशी अब बम बम बोल रहा है।

विष्णु शंकर जैन बोले – ‘यह हमारी सबसे बड़ी जीत‘

हिन्दू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा, ‘यह हमारी सबसे बड़ी जीत है। मुस्लिम पक्ष के दावे को कोर्ट ने नकार दिया है। कोर्ट ने वाराणसी के जिलाधिकारी को सात दिनों के भीतर पूजा की व्यवस्था करने का आदेश दिया है।’

बाबरी विध्वंस के बाद बंद हो गई थी नियमित पूजा

वर्ष 1992 तक व्यास जी तहखाने में पूजा नियमित तौर पर होती थी। छह दिसम्बर, 1992 को हुए बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद व्यास जी तहखाने में नियमित पूजा को बंद करने का आदेश दिया गया था। इसके बाद यहां पर सालाना माता श्रृंगार गौरी की पूजा हो रही थी।

जिला जज ने मंगलवार को आदेश सुरक्षित कर लिया था

वाराणसी परिसर स्थित व्यासजी तहखाने में दोबारा पूजा की अनुमति देने संबंधी अर्जी पर मंगलवार को जिला जज में सुनवाई पूरी हो गई थी। जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश ने अपना आदेश सुरक्षित कर लिया था। बुधवार को इस संबंध में कोर्ट ने अपना आदेश सुनाया। वादी शैलेश व्यास के अनुसार, उनके नाना सोमनाथ व्यास का परिवार 1993 तक तहखाने में नियमित पूजा- पाठ करता था। वर्ष 1993 से तहखाने में पूजा- पाठ बंद हो गई।

वर्तमान में यह तहखाना अंजुमन इंतजार मसाजिद के पास

वर्तमान में यह तहखाना अंजुमन इंतजार मसाजिद के पास है। तहखाना को डीएम की निगरानी में सौंपने के साथ वहां दोबारा पूजा शुरू करने की अनुमति मांगी गई थी। अदालत के 17 जनवरी के आदेश पर डीएम ने 24 जनवरी को तहखाना अपनी सुपुर्दगी में ले लिया था।

मंगलवार को सुनवाई के दौरान वादी ने इस मामले में नियमित पूजा पाठ की मांग की। इस पर अंजुमन इंतेजामिया के वकील ने आपत्ति जताते हुए दलील खारिज करने की मांग की। 17 जनवरी के आदेश में कोर्ट ने केवल रिसीवर नियुक्त करने का जिक्र किया है। उसमें पूजा के अधिकार का कोई जिक्र नहीं किया गया है। इसलिए नियमित वाद को निस्तारित करते हुए खारिज करने की मांग की गई। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलित सुनने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।

नंदी के सामने से बनाया जाएगा रास्ता

वाराणसी कोर्ट के फैसले के बाद नंदी के सामने से व्यासजी तहखाने में जाने का रास्ता बनाया जाएगा। इस संबंध में कोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन के स्तर पर काररवाई की जाएगी। कोर्ट ने सात दिनों के भीतर वाराणसी डीएम को पूजा के लिए व्यवस्था का निर्देश दिया है। हिन्दू पक्ष के वकील ने साफ किया कि हिन्दू पक्ष को अपने भगवान की पूजा का अधिकार मिला है। वहां भगवान शिव की पूजा अब संभव होगी।

मुस्लिम पक्ष नाराज

हालांकि मुस्लिम पक्ष ने कोर्ट के फैसले को नकारते हुए इस पर नाराजगी जताई है। उसका कहना है कि फैसले के प्रति मिलने के बाद हाई कोर्ट में इस आदेश के खिलाफ अपील की जाएगी। इससे पहले मुस्लिम पक्ष ने एएसआई के सर्वे को भी नकार दिया था।

You Might Also Like

यूपी चुनाव : कांग्रेस ने जारी की 27 और उम्मीदवारों की सूची, लखनऊ पूर्वी से मनोज को बनाया प्रत्याशी
बिहार : तेजस्वी यादव पर भड़के सम्राट चौधरी, कहा – लालू ने पूरे बिहार को निकम्मा बना दिया…
आबकारी नीति ‘घोटाला’: हाईकोर्ट ने सिसोदिया की जमानत याचिकाओं पर ईडी, सीबीआई से मांगा जवाब
सिद्धू मूसेवाला के बाद अब इस सिंगर पर हुआ हमला, हनी सिंह बोले- जिसने भी किया है मैं उसे…
यूपी चुनाव का चौथा चरण : पूर्वाह्न 9 बजे तक 9.10 फीसदी मतदान, राजनाथ व मायावती ने डाले वोट
TAGGED:Gyanvapi ComplexHindu side got the right of regular worshipVyasji basement
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

August 7, 2026

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?