1. Home
  2. हिंदी
  3. महत्वपूर्ण
  4. कहानियां
  5. भारत में कोरोना संकट : 2 माह बाद नए केस 1.15 लाख से कम, अब तक 23 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन
भारत में कोरोना संकट : 2 माह बाद नए केस 1.15 लाख से कम, अब तक 23 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन

भारत में कोरोना संकट : 2 माह बाद नए केस 1.15 लाख से कम, अब तक 23 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन

0
Social Share

नई दिल्ली, 6 जून। पूर्वोत्तर के तीन-चार राज्यों को छोड़ दें तो कोविड-19 की दूसरी लहर का प्रकोप देश के अधिकतर हिस्सों में लगातार कम हो रहा है। इसी क्रम में दो माह बाद पहली बार 1.15 लाख से कम संक्रमितों की पुष्टि की गई जबकि कोनोरारोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज ले चुके लोगों की संख्या 23 करोड़ के पार जा पहुंची है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को दी गई ताजा जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान संक्रमण के 1,14,460 नए केस दर्ज किए गए। इसके पूर्व महामारी की दूसरी लहर के शुरुआती दौर में गत पांच अप्रैल 1.15 लाख से तनिक ज्यादा 1,15,269 केस पाए गए थे। शनिवार को कुल 1,89,232 लोग स्वस्थ घोषित किए गए जबकि इस दौरान 2,677 लोगों की मौत हुई।

देश में सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर 15 लाख से कम

मंत्रालय के अनुसार देशभर में अब तक 2.88 करोड़ से ज्यादा कुल 2,88,09,399 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें 2.70 करोड़ के करीब कुल 2,69,84,781 लोग स्वस्थ घोषित किए जा चुके हैं। यह संख्या कुल सक्रमितों की 93.67 फीसदी है। हालांकि अब तक 1.20 फीसदी की दर से कुल 3,46,759 लोगों की मौत भी हो चुकी है। सक्रिय मामलों यानी इलाजरत मरीजों की संख्या में भी 24 घंटे के दौरान 77,449 की गिरावट देखने को मिली और अब 5.13 फीसदी की दर से देश में 15 लाख से कम कुल 14,77,799 एकटिव केस हैं।

24 घंटे के भीतर 33 लाख से ज्यादा लोगों का टीकाकरण

इस बीच तेज गति से चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को देशभर में कुल 33,53,539 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। अब तक 23.13 करोड़ से ज्यादा कुल 23,13,22,417 लोग टीकाकरण का लाभ ले चुके हैं।

उधर आईसीएमआर द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार पांच जून को 20,36,311 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसके साथ ही अब तक देश में 36.47 करोड़ से ज्यादा कुल 36,47,46,522 लोगों की टेस्टिंग की जा चुकी है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code