hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश, आईजीआई टर्मिनल-3 में पानी भरा, उडानें प्रभावित
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश, आईजीआई टर्मिनल-3 में पानी भरा, उडानें प्रभावित
राष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश, आईजीआई टर्मिनल-3 में पानी भरा, उडानें प्रभावित

Vinayak Barot
Last updated: September 11, 2021 5:15 pm
Vinayak Barot
Published: September 11, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 11 सितम्बर। राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के क्षेत्र में शनिवार की सुबह से तेज बारिश होने से दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा टर्मिनल-तीन और शहर के अन्य हिस्सों में पानी भर गया। मौसम विभाग ने आज दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में गरज के साथ भारी बारिश का पुर्वानुमान जताया था।

राजधानी में रुक-रुक कर हो रही बारिश अभी भी जारी है, जिससे एनसीआर समेत शहर के कई हिस्सों में जलजमाव हो गया है। दिल्ली के कई हिस्सों में पानी भरने से लोगों को अपने घरों में घुसे पानी को निकालते हुए देखा गया है। दिल्ली में कल रात से रूक रूक बारिश हो रही है और तेज बौछारें भी हो रही हैं।

यातायात पुलिस के अनुसार गुरुग्राम/परेड रोड़ क्रॉसिंग के पार राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर जलजमाव हो गया है। जिससे धौला कुआं से गुरुग्राम जाने वाले वाहन सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। उन्हेांने ट्वीट किया, “आज जीटीके डिपो के पास सड़क के दोनों ओर जलजमाव के कारण आजादपुर से मुकरबा चौक और मुकरबा चौक से आजादपुर तक का मार्ग बुरी तरह प्रभावित है। जहां यातायात कर्मचारी मौजूद हैं और वाहनों को नियंत्रित कर रहे हैं।”

इसी तरह रिंग रोड़ पर डब्ल्यूएचओ के पास सड़क में पानी जमा हो गया है। वाहन चालकों को इस ओर आने की सलाह नहीं दी गयी है। यातायात पुलिस ने यात्रियों से अनुरोध करते हुए इस ओर आने से बचने को कहा है कि और इसके बजाय बाहरी रिंग रोड और आजादपुर-मुकंदपुर फ्लाईओवर जैसे वैकल्पिक मार्ग से जाने की सलाह दी है।

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (टर्मिनल-तीन) में भी जलजमाव हो गया है और इसके कारण विमानों की उडान सेवा पर भी असर पड़ा है।

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने ट्वीट किया, “हमें असुविधा के लिए खेद है। थोड़ी देर के लिए हुई भारी बारिश के कारण हवाई अड्डे परिसर में जलभराव हो गया। हमने जलजमाव से निपटने के लिए अपनी टीम को तुरंत लगाया है और इससे जल्द निजात मिल जाएगी।”

स्पाइस जेट ने ट्वीट किया, “दिल्ली में खराब मौसम के कारण उसकी सभी उड़ानों के प्रस्थान/आगमन प्रभावित हो सकते हैं।”
इंडिगो ने भी ट्वीट कर बताया कि राजधानी में खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाई अड्डा में उडानों के प्रस्थान और आगमन असर पड़ा है। आईएमडी के अनुसार सफदरजंग वेधशाल केन्द्र में सुबह साढ़े पांच बजे से साढ़े आठ बजे तक 80.3 मिमी, पालम में 98.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी।

आईएमडी ने मौसम बुलेटिन के बारे में ट्वीट किया, “दिल्ली (डेरा मंडी, आईजीआई हवाई अड्डा), एनसीआर में फरीदाबाद, बल्लभगढ़, गुरुग्राम, रोहतक, गोहना के कुछ स्थानों पर और आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।”
एक अन्य ट्वीट में कहा, “एनसीआर में नोएडा, ग्रेटर नोएडा, करनाल, असंध, सफीदों, पानीपत, सोनीपत, जींद, हांसी, महम, चरखी दादरी, कोसली, रेवाड़ी, नूंह, झज्जर (हरियाणा) के पास और उत्तर प्रदेश के कांधला, बड़ौत,जत्तारी में और आसपास के इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी।

राजधानी में शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे से आज सुबह साढ़े आठ बजे (पिछले 24 घंटों में) सफदरजंग में 94.4 मिमी, पालम में 103 मिमी, लोधीरोड में 64.0 मिमी, रिज इलाके में 67.6 मिमी, आयानगर में 32.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी। इसके अलावा हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी आज बारिश फिर से शुरू हो गई है और आने वाले दिनों में भी और बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

इस महीने की शुरुआत में दिल्ली में पिछले 19 वर्षों में सितंबर में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में एक सितंबर को रिकॉर्ड 112.1 मिमी बारिश दर्ज की गयी। इसके अलावा दिल्ली में भी 11 साल में सबसे ज्यादा बारिश हुई रिकॉर्ड की गयी। इस साल अब तक राजधानी में 1,005.3 मिमी हो गयी है।

इस बीच, राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई।आईएमडी ने कहा कि राजधानी में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

You Might Also Like

ब्रेन-डेड महिला ने बचाई पांच जिंदगियां, सेना के दो जवानों को ट्रांसप्लांट हुई किडनी
कुलदीप एंड कम्पनी के प्रहार के बाद तिलक बने चट्टान, टीम इंडिया नौवीं बार एशिया कप चैम्पियन, रोमांचक खिताबी संघर्ष में 5 विकेट से हारा पाकिस्तान
हिजाब विवाद: अमेरिकी सुपरमॉडल बेला हदीद ने की भारत की निंदा
कौन होगा उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री? आज होगा नाम का ऐलान
दिल्ली की आठवीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू, प्रोटेम स्पीकर बने भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली
TAGGED:Delhi-NCRflights affectedfloodedheavy rainsIGI Terminal-3
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
खेलहिन्दी

टोक्यो पैरालंपिक : हरविंदर ने कांस्य जीतकर रचा इतिहास, भारत को पहली बार तीरंदाजी में पदक

Vinayak Barot
Vinayak Barot
September 3, 2021
तेलंगाना में गरजे असम के सीएम हिमंत – अनुच्छेद 370 की तरह ओवैसी का नामोनिशान मिट जाएगा
सूर्यकुमार ने मुख्य कोच राहुल द्रविड़ से कहा – ‘शीर्ष स्तर पर सफलता की मेरी भूख और बढ़ गई है’
રાજ્યોને વળતર આપવા માટે જીએસટી કાઉન્સિલ આજે ફરી બેઠક કરશે.
उत्तर प्रदेश : मिड डे मील में नमक-रोटी देने का मामला उजागर करने वाले मिर्जापुर के पत्रकार पवन जायसवाल का कैंसर से निधन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?