1. Home
  2. हिन्दी
  3. खेल
  4. सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी : हरियाणा व ओडिशा के बीच होगी भिड़ंत
सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी : हरियाणा व ओडिशा के बीच होगी भिड़ंत

सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी : हरियाणा व ओडिशा के बीच होगी भिड़ंत

0
Social Share

चेन्नई, 15 नवम्बर। हरियाणा और ओडिशा की टीमें 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के फाइनल में एक दूसरे से मुकाबला करेंगी। शुक्रवार को यहां मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में दोनों टीमों ने 12वें दिन अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीते।

सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश व मणिपुर की टीमें परास्त

हरियाणा ने दिन के दूसरे सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश को 3-2 से हराया जबकि ओडिशा ने मणिपुर को 4-2 से शिकस्त दी। उत्तर प्रदेश व मणिपुर के बीच शनिवार को तीसरे स्थान के लिए मुकाबला होगा। उसके बाद फाइनल खेला जाएगा।

हरियाणा ने यूपी को 3-2 से शिकस्त दी

हरियाणा ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ मजबूत शुरुआत की और तीसरे क्वार्टर तक 3-0 की बढ़त बना ली थी। दूसरे क्वार्टर में रमन (17′) और अभिमन्यु (20′) ने टीम को मध्यांतर तक 2-0 से आगे कर दिया था। तीसरे क्वार्टर में राजिंदर सिंह (38′) ने स्कोर 3-0 कर दिया। उत्तर प्रदेश ने चौथे क्वार्टर में वापसी की कोशिश की और अरुण साहनी (49′) और मनीष यादव (53′) ने गोल भी किए। लेकिन वे बराबरी का गोल करने में सफल नहीं हो पाए।

ओडिशा के खिलाफ 2-4 से हारा मणिपुर

इसके पहले खेले गए मैच में शुरुआती संघर्ष देखने को मिला और हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने पिछड़ने के बाद वापसी की। पहले क्वार्टर में नीलकांत शर्मा (7’) ने मणिपुर को बढ़त दिलाई जबकि नीलम संजीव जेस (13’) ने ओडिशा के लिए बराबरी का गोल दाग दिया।

शिलानंद लाकड़ा (20′) दूसरे क्वार्टर में ओडिशा को आगे कर दिया तो गणेंद्रजीत निंगोमबाम (25′) ने मध्यांतर पूर्व मणिपुर को बराबरी दिला दी (2-2)। तीसरे क्वार्टर में संघर्ष के बावजूद कोई टीम गोल नहीं कर सकी। हालांकि अंतिम क्वार्टर में प्रसाद कुजूर (52′) और सुदीप चिरमको (52′) ने एक ही मिनट में दो गोल कर ओडिशा की जीत सुनिश्चित कर दी।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code