hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: गुजरात हाई कोर्ट की राज्य सरकार को फटकार, कहा – मोरबी पुल हादसे में मृतकों के परिजनों को कम मुआवजा दिया गया
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > गुजरात हाई कोर्ट की राज्य सरकार को फटकार, कहा – मोरबी पुल हादसे में मृतकों के परिजनों को कम मुआवजा दिया गया
राष्ट्रीयहिन्दी

गुजरात हाई कोर्ट की राज्य सरकार को फटकार, कहा – मोरबी पुल हादसे में मृतकों के परिजनों को कम मुआवजा दिया गया

Vinayak Barot
Last updated: November 24, 2022 9:17 pm
Vinayak Barot
Published: November 24, 2022
Share
SHARE

अहमदाबाद, 24 नवम्बर। गुजरात चुनाव के बीच गुजरात हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को फटकार लगाई है। मोरबी पुल हादसे  में मृतकों के परिजनों को कम मुआवजा देने से नाराज कोर्ट ने सरकार को जमकर फटकार लगाई साथ ही राज्य के सभी पुलों का सर्वेक्षण करने का आदेश भी दिया है।

राज्य के सभी पुलों का सर्वेक्षण करने का आदेश

गौरतलब है कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात हाई कोर्ट को निर्देश दिया था कि मोरबी ब्रिज हादसे की पूरी गहराई से जांच कराए और जरूरी कदम उठाए। उसी कड़ी में हाई कोर्ट ने गुजरात सरकार को जमकर फटकार लगाई और राज्य के सभी पुलों का सर्वेक्षण करने का सरकार को आदेश दिया।

हाई कोर्ट का कहना है कि सरकार सुनिश्चित करे कि पुल उचित स्थिति में हैं। हाई कोर्ट सभी पुलों की सूची चाहता है, जिसमें यह उल्लेख किया जाए कि उनमें से कितने ठीक स्थिति में हैं। इसमें कहा गया है कि प्रमाणित रिपोर्ट होनी चाहिए। इसे हाई कोर्ट के सामने पेश किया जाय।

कोर्ट ने मुआवजे के लिए एक नीति बनाने का भी आदेश दिया

गुजरात हाई कोर्ट ने मुआवजा देने के मामले में भी राज्य सरकार को जमकर फटकार लगाई। कोर्ट ने पाया कि मृतक के परिजनों को दिया गया मुआवजा कम है। कोर्ट का कहना था कि मुआवजा यथार्थवादी होना चाहिए और उचित मुआवजे का भुगतान करना समय की मांग है। गंभीर रूप से घायलों को दिया जाने वाला मुआवजा भी कम है। कोर्ट ने राज्य से एक विस्तृत हलफनामा दायर करने और मुआवजे के लिए एक नीति बनाने का आदेश दिया है।

गौरतलब है कि हाल ही में गुजरात हाई कोर्ट ने रजिस्ट्री को निर्देश दिया था कि गुजरात सरकार (जिसका प्रतिनिधित्व मुख्य सचिव करते हैं), राज्य के गृह विभाग, नगर पालिका आयुक्त, मोरबी नगरपालिका, जिला कलेक्टर और राज्य मानवाधिकार आयोग को पक्षकार बनाया जाए। 135 लोगों की जान लेने वाले पुल हादसे के बाद पुलिस ने 31 अक्टूबर को ओरेवा समूह से संबद्ध चार व्यक्तियों सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया था। पुल के संचालन एवं रखरखाव का जिम्मा संभाल रहीं कम्पनियों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।

You Might Also Like

दिल्ली पुलिस ने CBI को लिखा पत्र, इंटरपोल से मांगी गई चीनी हैकरों की जानकारी
पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर शहीद जवानों को पीएम मोदी ने किया नमन, खड़गे-शरद पवार ने भी दी श्रद्धांजलि
‘आप’ विधायक संजीव झा को गैंगस्टर नीरज बवानिया से मिली जान से मारने की धमकी, 10 लाख रुपये की डिमांड
योगी कैबिनेट ने जैव ऊर्जा नीति को दी मंजूरी, 1 रुपये की लीज पर बायो फ्यूल प्लांट के लिए सब्सिडी के साथ जमीन देगी सरकार
अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर बोले सीएम योगी – ‘कमजोर होंगे तो अंजाम धर्मस्थल भुगतेंगे’
TAGGED:Gujarat governmentGujarat High courtless compensationMorbi bridge accident
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

जयराम रमेश का आरोप- सर्वदलीय बैठक महज औपचारिकता है, बातचीत से कोई नतीजा नहीं

Revoi Editor
Revoi Editor
November 30, 2025
ब्राजील में 10 बंदरों को दिया गया जहर, WHO बोला- मंकीपॉक्स फैलने के लिए बंदर जिम्मेदार नहीं, उन्हें न मारें
VIP કલ્ચરથી અલગ MPના સીએમ કમલનાથે સરકારી હોસ્પિટલમાં કરાવ્યું ઓપરેશન
ब्रेकिंग सेरेमनी में बोले योगी के मंत्री- अमेठी-सैफई से नहीं, अयोध्या-काशी व मथुरा से यूपी की पहचान
महाराष्ट्र संकट : एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हुए शिवसेना के 3 और विधायक, गुवाहाटी रवाना
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?